Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अगस्त २००३

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

२००३ जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर शुक्रवार, 08 अगस्त 2003 हमास का बदले का संकल्प -- फ़लस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की सशस्त्र शाखा ने अपने सदस्यों से अपील की है कि वे इसराइली सेना के हमले में मारे गए दो नेताओं की मौत का बदला लें. अभिनेता उमर शरीफ़ को सज़ा -- जाने माने अभिनेता उमर शरीफ़ को फ़्राँस की एक अदालत ने मारपीट के आरोप में सज़ा सुनाई है। उन्हें एक महीने की सस्पेंडेड जेल की सज़ा के साथ-साथ ग्यारह सौ पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है। 'अंतरराष्ट्रीय सहयोग ज़रूरी' -- इंडोनेशिया की राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध दुनियाभर का एक गठबंधन बनाने की माँग उठाई है। राजधानी जकार्ता के एक होटल में मंगलवार को हुए बम धमाके के बाद उन्होंने पहली टिप्पणी में ये माँग उठाई. अमरीकी रणनीति बदलेगी? -- अमरीका इराक़ में अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव करने की योजना बना रहा है। अब अमरीका इराक़ में स्थानीय लोगों को अधिक संख्या में सामने लाना चाहता है और बड़े पैमाने पर होने वाली कार्रवाइयाँ कम करना चाहता है। नए परमाणु हथियारों पर चर्चा -- अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने माना है कि वह सैनिक अधिकारियों और वैज्ञानिकों की एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहा है। इसमें अगले चरण के अत्याधुनिक परमाणु हथियारों पर विचार होने की संभावना है। श्रेणी:अगस्त श्रेणी:2003