Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारुबोज़ू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैंडलस्टिक पैटर्न को जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न भी कहा जाता है क्योंकि इस कैंडल की खोज जापान के एक चावल के व्यापारी द्वारा किया गया था | इन कैंडल को इनके अलग-अलग आकार के आधार पर इन्हें अलग अलग नाम से पुकारा जाता है | इन्ही कैंडल में एक कैंडल मारुबोज़ू कैंडल (Marubozu Candle) होता है जो अपने बड़े आकार के लिए जाना जाता है | इस कैंडल का आकार अन्य कैंडलों की अपेक्षा बहुत बड़ी होती है | इसमे एक बड़ी सी बॉडी होती है तथा शैडो बहुत छोटी होती है या नहीं होती है | मारुबोज़ू शब्द एक जापानी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है “गंजा” | मारुबोज़ू कैंडल का निर्माण चार्ट में तब होता है जब बाज़ार में बड़ी मंदी या बड़ी तेज़ी आने वाली हो | मारुबोज़ू कैंडल को इनके रंग के आधार पर दो वर्गो में विभाजित किया गया है | बुलिश मारुबोजू कैंडल (Bullish Marubozu Candle) बेयरिश मारुबोजू कैंडल (Bearish Marubozu Candle) == बुलिश मारुबोजू कैंडल (Bullish Marubozu Candle) == इस कैंडल का निर्माण, बाज़ार में बड़ी तेज़ी का संकेत लेकर आती है | जब किसी कैंडल के शरुआत में ही बड़ी खरीदारी आरंभ हो जाती है तथा अंत तक खरीदारी होते होते अपने टॉप के आस पास ही क्लोजिंग देती है तब यह एक बुलिश मारुबोजू कैंडल का रूप ले लेती है | जब इस कैंडल का निर्माण डाउन ट्रेंड में चल रहे शेयर के बॉटम पर होता है तब इस पैटर्न को बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न कहा जाता है | डाउन ट्रेंड के बॉटम पर इस कैंडल के निर्माण से डाउन ट्रेंड की समाप्ति तथा अपट्रेंड का आगाज माना जाता है | इस पैटर्न का निर्माण हो जाने के बाद ट्रेडर खरीदारी में ट्रेड लेते है तथा अपना स्टॉप लॉस बुलिश मारुबोजू कैंडल के low पर लगाते है | == बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक(Bearish Marubozu Candlestick ) == यह कैंडल बाज़ार में बड़ी मंदी लेकर आती है | जब किसी कैंडल के शुरुआत से ही बड़ी बिकवाली हावी हो जाती है तथा बड़ी लाल कैंडल का निर्माण हो जाती है तो इसे बेयरिश मारुबोजू कैंडल कहा जाता है | इस प्रकार के कैंडल में बॉडी बहुत बड़ी होती है लेकिन शैडो नहीं होती है या बहुत छोटी होती है | जब इस बेयरिश मारुबोजू कैंडल का निर्माण अपट्रेंड में चल रहे शेयर के टॉप पर होता है तब इस पैटर्न को बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न कहा जाता है | इस पैटर्न के निर्माण के बाद तेज़ी का अंत तथा एक नए डाउन ट्रेंड का शुरुआत माना जाता है | इस पैटर्न के कन्फर्म हो जाने के बाद ट्रेडर बिकवाली में ट्रेड लेता है तथा बेयरिश मारुबोजू कैंडल का टॉप पर अपना स्टॉप लॉस लगाता है | == सन्दर्भ सूची ==