Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सहसंवेदन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सहसंवेदन का एक उदाहरण कि कैसे एक सहसंवेदी व्यक्ति अक्षरों और संख्याओं के लिए खास रंगों को समझ सकता है। सहसंवेदन एक अवधारणात्मक घटना है जिसमें एक संवेदी या संज्ञानात्मक मार्ग की उत्तेजना अन्य संवेदी या संज्ञानात्मक मार्गों में अनैच्छिक अनुभवों को जन्म देती है।Synesthesia https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/24995-synesthesia Cleveland Clinic 27 जून 2026 सहसंवेदन पाँच पारंपरिक इंद्रियों के बीच एक पुल की तरह काम कर सकता है हालाँकि इसमें दूसरी तरह की संवेदनाएँ भी शामिल हो सकती हैं जैसे कि दर्द का एहसास, तापमान का एहसास और शरीर के अंदर की संवेदनाएँ। सहसंवेदन धारणाओं के बारे में जागरूकता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न-भिन्न होती है।Safran Avinoam B. Sanda Nicolae Color synesthesia. Insight into perception, emotion, and consciousness Current Opinion in Neurology फरवरी 2015 28 1 36–44 10.1097/WCO.0000000000000169 https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC4286234/ 27 जून 2026 1473-6551 कारण सहसंवेदन की असल वजह अभी तक पूरी तरह से समझ नहीं आ पाई है। शोध बताते हैं कि सहसंवेदन अक्सर वंशानुगत होता है। इससे पीड़ित लोग आमतौर पर इसके साथ पैदा होते हैं या यह बचपन में विकसित हो जाता है। यह इंद्रियों के मिलने से होता है।What is Synesthesia? Causes & Symptoms Exceptional Individuals https://exceptionalindividuals.com/neurodiversity/what-is-synesthesia/ Exceptional Individuals 27 जून 2026 संकेत और लक्षण सहसंवेदन कई तरह के होते हैं और सभी के लक्षण अलग-अलग होते हैं। कुछ सहसंवेदी अक्सर बताते हैं कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं था कि उनके अनुभव असामान्य हैं जब तक कि उन्हें यह एहसास नहीं हुआ कि दूसरे लोगों को ऐसे अनुभव नहीं होते जबकि अन्य लोग ऐसा महसूस करते हैं जैसे कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में एक रहस्य छिपाए रखा था। इन्होंने अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल नाम और टेलीफ़ोन नंबर याद रखने, मनगणित करने और दृश्य कला,, संगीत व थिएटर जैसी ज़्यादा जटिल रचनात्मक गतिविधियों में किया है।Campen Crétien van The hidden sense: synesthesia in art and science MIT Press Cambridge, Mass 978-0-262-22081-1 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9780262220811&redir_esc=y 27 जून 2026 en इन्हें भी देखें मानसिक घटना संज्ञान संवेदन सन्दर्भ श्रेणी:चेतना श्रेणी:संज्ञान