411 REFERENCE · Wikipedia
फुप्फुसीय आयतन और क्षमता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
frameless ज्वारीय आयतन सामान्य श्वसन के समय प्रति श्वास अन्तःश्वसित/निःश्वसित वायु का आयतन। यह लगभग 500 मिली- होता है अर्थात् स्वस्थ मनुष्य लगभग 60000 से 8000 मिली. वायु प्रति मिनट की दर से अन्तःश्वसित/निःश्वसित कर सकता है। अन्तःश्वसनीय सुरक्षित आयतन वायु आयतन की वह अतिरिक्त मात्रा जिसका बलपूर्वक अन्तःश्वसन किया जा सकता है। यह औसतन 2500 मिली. से 3000 मिली. होता है। निःश्वसनीय सुरक्षित आयतन वायु आयतन की वह अतिरिक्त मात्रा जिसका बलपूर्वक निःश्वसन किया जा सकता है। औसतन यह 1000 मिली. से 1100 मिली. होती है। अवशिष्ट आयतन वायु का वह आयतन जो बलपूर्वक निःश्वसन के बाद भी फुप्फुसों में शेष रह जाता है। इसका औसत 1100 मिली. से 1200 मिली. होता है। अन्तःश्वसनीय क्षमता सामान्य नि:श्वसन उपरान्त वायु की कुल आयतन जिसका अन्तःश्वसन किया जा सकता है। इसमें ज्वारीय आयतन तथा अन्तःश्वसनीय सुरक्षित आयतन सम्मिलित हैं। निःश्वसनीय क्षमता सामान्य अन्तःश्वसन उपरान्त वायु की कुल आयतन जिसका निःश्वसन किया जा सकता है। इसमें ज्वारीय आयतन और निःश्वसनीय सुरक्षित आयतन सम्मिलित होते हैं। क्रियाशील अवशिष्ट क्षमता सामान्य निःश्वसन उपरान्त वायु को वह आयतन जो फुप्फुसों में शेष रह जाती है। इसमें निःश्वसनीय सुरक्षित आयतन और अवशिष्ट आयतन सम्मिलित होते हैं। जैव क्षमता सामान्य अन्तःश्वसन/नि:श्वसन उपरान्त वायु की कुल आयतन जिसका अन्तःश्वसन/निःश्वसन किया जा सकता है। इसमें ज्वारीय आयतन, अन्तःश्वसनीय सुरक्षित आयतन, और निःश्वसनीय सुरक्षित आयतन सम्मिलित है। कुल फुप्फुसीय क्षमता बलपूर्वक निःश्वसन के पश्चात् फुप्फुसों में समायोजित वायु की कुल आयतन। इसमें जैव क्षमता और अवशिष्ट क्षमता सम्मिलित हैं। फुप्फुसीय आयतन और क्षमता
फुप्फुसीय आयतन और क्षमता श्वसन चक्र के विभिन्न चरणों में फुप्फुसों में वायु की आयतन को सन्दर्भित करती है।
एक वयस्क मानव पुरुष के फुप्फुसों की औसत कुल क्षमता लगभग 6 लीटर है। https://www.physio-pedia.com/Lung_Volumes Lung Volumes Physiopedia en 2023-04-14
सन्दर्भ