Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्णफुली नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2018 जनवरी 2018 thumb|कर्णफुली नदी पर कप्ताई झील कर्णफुली नदी (बांग्ला: কর্ণফুলি कोर्णोफूली), चटगाँव और चटगाँव पर्वतीय क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बहती है। इसका उद्गम भारत के राज्य, मिजोरम, के लुशाई पर्वतों से होता है। इस नदी की चौड़ाई 667 मीटर (2,188 फुट) है और लम्बाई 270 किलोमीटर (170 मील) है। यह चटगाँव पर्वतीय क्षेत्र से होकर बहती है और अंतत: इसका विसर्जन बंगाल की खाड़ी में होता है। 1960 के दशक में कप्ताई क्षेत्र में कर्णफुली नदी पर एक बड़ा पनबिजली संयंत्र लगाया गया था। नदी के मुहाने पर बांग्लादेश का एक प्रमुख बंदरगाह चटगाँव बंदरगाह स्थित है। सन्दर्भ श्रेणी:बांग्लादेश का भूगोल