Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वसंतराव नाईक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2026 वसंतराव फुलसिंग नाईक (१ जुलाई १९१३ - १८ अगस्त १९७९) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो १९६३ से १९७५ लंबे समय तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहे। प्रथम किसान मुख्यमंत्री के रुप में देशभर में उनका जिक्र किया जाता है। वसंंतराव नाईक हरित क्रांति, पंचायति राज, श्वेत क्रांति और रोजगार गारंटी योजना के जनक माने जाते है। पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी ने कहा , "वसंतराव नायक यह भारत माता के महान सपूत हैं।" इस शब्द में महानायक का गौरव किया। सन 1972 में भीषण सूखे के दौरान उन्होंने किसानों के लिए दूरगामी राहत योजनाएँ लागू कीं। वसंतराव नाइक किसानों की समस्याओं से अवगत थे, साथ में उन्होंने दूरगामी ऐतिहासिक कदम भी उठाए। उनकी नाल हमेशा खेती और किसानों से जुड़ी रही। कठिन समय में भी वसंंतराव नायक ने क्रांतिकारी कार्य किये। इसीलिए उन्हें 'किसानों का ज्ञाता राजा', 'हरित योद्धा' कहा जाता है। प्रसिद्ध लेखक एकनाथराव पवार ने वसंतराव नाइक को 'आधुनिक कृषिप्रधान भारत का कृषी संत' बताया है। महानायक वसंतराव नाइक यह शाश्वत विकास की एक जन-उन्मुख विचारधारा मानी जाती हैं। ५ दिसंबर १९६३ से २० फरवरी १९७५ तक का उनका कार्यकाल रहा। यह अब तक सबसे लंबा कार्यकाल है।http://hindi.oneindia.com/news/2010/11/11/20101111220538.html महाराष्ट्र में 50 साल में 15 नेता बने मुख्यमंत्री ११ नवंबर २०१० one india १८ जुलाई २०१७ सन्दर्भ श्रेणी:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्रेणी:1913 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७९ में निधन