411 REFERENCE · Wikipedia
पारो विमानक्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पारो विमानक्षेत्र (IATA: PBH, ICAO: VQPR) भूटान का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह पारो से 6 kमी॰ (20,000 फीट) पारो छू नदी के तट पर 7,300 फीट (2,200 मी॰) ऊंचाई पर एक गहन घाटी में स्थित है।
निकटवर्ती पर्वत शिखरों की ऊंचाई 18,000 फीट (5,500 मी॰) से घिरा हुआ यह विमानक्षेत्र विश्व के चुनौती भरे विमानक्षेत्रों में से एक है। अक्तूबर २००९ तक प्राप्त आक्ड़ों के अनुसार विश्व में मात्र ८ विमानचालकों को इस विमानक्षेत्र में अवतरण करने का प्रमाणन प्राप्त है। पारो विमानक्षेत्र पर उड़ानों को केवल दृश्य मौसम स्थितियों में ही अवतरण संभव है, अतः यहां सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही उड़ान समय का प्रतिबंध लागू है।
देश के दो अन्य विमानक्षेत्रों में बथपलाथंग, बमथंग जिला एवं याँगफ़ुला विमानक्षेत्र, त्राशिगंग जिले में स्थित हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
ड्रक एयर आधिकारिक जालस्थल
VQPR विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित।