411 REFERENCE · Wikipedia
प्रोटिअस (उपग्रह)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|right|thumb|वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा ली गयी प्रोटिअस की तस्वीर
प्रोटिअस सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण का एक उपग्रह है। यह वरुण के सारे उपग्रहों में से दूसरा सबसे बड़ा है। प्रोटिअस का औसत व्यास ४०० किमी है और इसका अकार थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इसकी ज़मीन उबड़-खाबड़ है और इसपर कुछ ऊँचाइयाँ २० किमी तक की देखी गयी हैं। उल्का-पिंडों के गिरने से इस पर कई गढढे भी हैं और ऐसे सब से बड़े गढढे की चौड़ाई २०० किमी है। इस उपग्रह का रंग गढ़ा प्रतीत होता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है के वरुण का यह चन्द्रमा वरुण के साथ-साथ निर्मित नहीं हुआ था, बल्कि उस मलबे के कुछ जमावड़े से बन गया है जब वरुण नें अपने से पास गुज़रते हुए ट्राइटन को अपने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के क़ब्ज़े में लेकर उसे अपना उपग्रह बना लिया। उस दौरान वरुण के इर्द-गिर्द घूम रहे पुराने उपग्रहों में गुरुत्वकर्षण के बदलते प्रभाव से काफ़ी टकराव हुए थे जिनसे वे उपग्रह ध्वस्त हो गए और अपना मलबा छोड़ गए और प्रोटिअस उसी का नतीजा है।
अन्य भाषाओँ में
प्रोटिअस को अंग्रेज़ी में "Proteus" कहते हैं।
इन्हें भी देखें
वरुण के प्राकृतिक उपग्रह
वरुण (ग्रह)
ट्राइटन (उपग्रह)
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:वरुण के प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:सौर मंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना