411 REFERENCE · Wikipedia
तगालोग भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तगालोग Wikang Tagalog फ़िलीपीन्स फ़िलीपीन्स Austronesian मलय-पोलेनीशियाई फ़िलिपीनी मध्य फ़िलिपीनी आदि-फ़िलिपीनी पुरानी तगालोग शास्त्रीय तगालोग 200px|centre tl tgl tgl 31-CKA IPA
tl
thumb|260px|right|फ़िलिपीन्ज़ का राष्ट्रीयचिह्न, जिसमें राष्ट्रीय सूत्रवाक्य भी लिखा है। शब्द - "माका-दियोस, माका-ताओ, माकाकलीकासान एत माकाबंसा" (भगवान के लिए, जनता के लिए, प्रकृति के लिये और देश के लिए; इस में "बंसा" शब्द संस्कृत के "वंश" शब्द का रूप है।"Tagalog Borrowings and Cognates," Jean-Paul G. Potet, Lulu.com, 2016, ISBN 9781326615796, ... bansâ: bansâq=nation - Sans. vansa वंश ...
तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है।
नामोत्पत्ति
"तगालोग" शब्द "तगा" (अर्थ: निवासी) और "इलोग" (अर्थ: नदी) के मिश्रण से बना है। इसका अर्थ "नदी के किनारे का निवासी" है। कुछ भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि तगालोग और अन्य मध्य-फ़िलिपीनी भाषाएँ बोलने वाले समुदाय मूलतः पूर्वोत्तरी मिन्दानाओ या पूर्वी विसाया द्वीपों के रहने वाले थे।Zorc, David. 1977. "The Bisayan Dialects of the Philippines: Subgrouping and Reconstruction"। Pacific Linguistics C.44. Canberra: The Australian National UniversityBlust, Robert. 1991. "The Greater Central Philippines hypothesis". Oceanic Linguistics 30:73–129
इतिहास
तगालोग का सर्वप्रथम लिखित रूप सन् ९०० ईसवी की लगूना ताम्रपत्र अभिलेख में मिलता है जिसमें संस्कृत, मलय, जावा भाषा व पुरानी तगालोग की लिखाईयों के अंश हैं। इस काल में भारत की ब्राह्मी लिपि पर आधारित बायबायिन तगालोग की मानक लिपि बन गई। Morrow Paul http://www.mts.net/~pmorrow/bayeng1.htm MTS Baybayin, the Ancient Philippine script September 4, 2008 https://www.webcitation.org/5rpLR9aNS?url=http://www.mts.net/~pmorrow/bayeng1.htm 8 अगस्त 2010 dead . तगालोग में लिखी गई सबसे पहली पुस्तक सन् १५९३ में फ़िलिपीन्ज़ पर स्पेन के उपनिवेशी क़ब्ज़े के काल में प्रकाशित "क्रिस्तीना डोक्त्रीना" (इसाई मत-शिक्षा) थी, जो स्पेनी भाषा से अनुवादित करके तगालोग में बायबायिन लिपि, और फिर तगालोग को रोमन लिपि में लिखने के एक आरम्भिक प्रयास के साथ लिखी गई। १९वीं सदी के अन्त तक बायबायिन प्रयोग में थी लेकिन २०वीं शताब्दी में रोमन ही तगालोग को लिखने की मानक लिपि बन गई।
इन्हें भी देखें
मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार
सन्दर्भ
*
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ की भाषाएँ
श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ