Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एजेंट कार्टर (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Agent Carter फ़िल्म का पोस्टर लुइस डी'एसपोसिटो केविन फाइगी एरिक पियरसन पैगी कार्टर स्टेन ली जैक किर्बी हेली ऐटवेल ब्रैडली व्हिटफॉर्ड डॉमिनिक कूपर क्रिस्टोफर लेनर्ट्ज़ गेब्रियल बेरिस्टैन पीटर इस इलियट मार्वल स्टूडियोज वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो होम एंटरटेनमेंट ३ सितम्बर २०१३ (डिजिटल) २४ सितम्बर २०१३ (फिज़िकल) १५ मिनटhttps://variety.com/2013/biz/news/how-marvel-is-turning-to-short-films-to-sell-more-dvds-blu-rays-1200566759/ How Marvel is Turning to Short Films to Sell More DVDs, Blu-rays Graser Marc वैराइटी July 23, 2013 April 19, 2014 https://www.webcitation.org/6OwWmllFZ?url=http://variety.com/2013/biz/news/how-marvel-is-turning-to-short-films-to-sell-more-dvds-blu-rays-1200566759/ April 19, 2014 live संयुक्त राज्य अंग्रेजी एजेंट कार्टर २०१३ की एक अमरीकी डायरेक्ट-टू-वीडियो लघु फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स की चरित्र पेगी कार्टर पर आधारित है। इस फ़िल्म का निर्माण मार्वल स्टूडियोज द्वारा तथा वितरण वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो होम एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। मार्वल वन-शॉट्स की श्रंखला में चौथी यह फ़िल्म २०११ की फ़िल्म कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर के आगे की कहानी बताती है। इस फ़िल्म का निर्देशन लुइस डी'एसपोसिटो ने किया है, तथा इसका कथानक एरिक पियरसन ने लिखा है। हेली ऐटवेल, ब्रैडली व्हिटफॉर्ड और डॉमिनिक कूपर ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। एजेंट कार्टर को आयरन मैन ३ की होम मीडिया रिलीज के साथ-साथ जारी किया गया था, हालाँकि इससे पहले इसे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में प्रदर्शित किया जा चुका था, जहाँ इसे समीक्षकों और दर्शकों, दोनों से ही सराहना प्राप्त हुई थी। इसने एक गोल्डन रील पुरस्कार भी जीता। इस प्रतिक्रिया से प्रसन्न होकर एबीसी ने चरित्र पर आधारित एक टेलीविजन श्रृंखला का निर्माण करने के आदेश जारी किये; मार्वल्स एजेंट कार्टर जनवरी २०१५ से मार्च २०१६ तक दो सत्रों में प्रसारित हुआ। कथानक कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर की घटनाओं के एक साल बाद, एजेंट पैगी कार्टर अब रणनीतिक वैज्ञानिक रिजर्व (एसएसआर) की सदस्य है। वह अपने बॉस, एजेंट जॉन फ्लाइन से यौनवाद का सामना करती है, जो उसे कमज़ोर समझता है, और सारे फील्ड मामले पुरुष एजेंटों को निर्दिष्ट कर उसे केवल डेटा संकलन और कोडिंग के काम सौंपता है। एसएसआर की मुख्य चिंता रहस्यमय ज़ोडिएक है, जिसे वे काफी समय से प्राप्त करने में असमर्थ रहे हैं। कार्यालय में एक रात अकेले, जब सभी पुरुष किसी मिशन पर एक साथ बाहर गए होते हैं, कार्टर को फ़ोन पर जोडिएक की स्थिति का पता चलता है। हालांकि नियमानुसार ऐसे केस में तीन से पांच एजेंटों की टीम पूछताछ करने जाती है, लेकिन कार्टर अकेले ही उस स्थान पर जाने का फैसला करती है। कई लोगों से लड़कर वह ज़ोडिएक (एक रहस्यमय सीरम) को पुनः प्राप्त कर लेती है। अगले दिन, फ्लाइन मिशन की उचित प्रक्रियाओं को दरकिनार कर अकेले जाने के लिए कार्टर को डांटता है, और उसे कैप्टन अमेरिका की सिर्फ "पुरानी लौ" के रूप में वर्णित करता है, जिसे केवल कैप्टन की वजह से यह नौकरी मिली है। हालांकि, इससे पहले कि वह आधिकारिक तौर पर उसे दंडित कर सके, फ़ोन की घंटी एक बार फिर बजती है, और फोन के दूसरी तरफ से हॉवर्ड स्टार्क फ्लाइन को सूचित करता है कि कार्टर को नव निर्मित संगठन शील्ड की सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मध्य-क्रेडिट दृश्य में, डम डम डुगन को स्टार्क के साथ एक तालाब के किनारे देखा जाता है, जो नव निर्मित बिकिनी पहनी दो महिलाओं को आश्चर्य से निहार रहा होता है। पात्र हेली ऐटवेल – पैगी कार्टरhttp://www.totalfilm.com/news/marvel-s-agent-carter-one-shot-comic-con-2013-reaction Marvel's Agent Carter reaction: Comic-Con 2013 Fletcher Rosie Total Film July 19, 2013 July 21, 2013 https://www.webcitation.org/6OwXFbpwe?url=http://www.totalfilm.com/news/marvel-s-agent-carter-one-shot-comic-con-2013-reaction 19 अप्रैल 2014 dead http://marvel.com/news/movies/2013/7/11/20872/agent_carter_lines_up_her_one-shot Agent Carter Lines Up Her One-Shot Strom Marc Marvel.com July 24, 2013 January 14, 2014 https://www.webcitation.org/6OwWFenHq?url=http://marvel.com/news/movies/2013/7/11/20872/agent_carter_lines_up_her_one-shot April 19, 2014 dead ब्रैडली व्हिटफॉर्ड – एजेंट जॉन फ्लाइनhttps://www.bustle.com/articles/56889-what-happened-to-peggy-carter-in-captain-america-agent-carter-will-fill-in-the-gaps What Happened To Peggy Carter in 'Captain America'? 'Agent Carter' Will Fill in the Gaps Thomas Leah Bustle January 6, 2015 June 8, 2017 https://www.webcitation.org/6r4Ym4Zwr?url=https://www.bustle.com/articles/56889-what-happened-to-peggy-carter-in-captain-america-agent-carter-will-fill-in-the-gaps June 8, 2017 dead डॉमिनिक कूपर – हॉवर्ड स्टार्कhttp://www.comicbookresources.com/?page=article&id=46815 SDCC: Marvel Debuts Atwell's "Agent Carter One-Shot" Manning Shaun Comic Book Resources July 22, 2013 January 11, 2014 https://www.webcitation.org/6OwWFpA3R?url=http://www.comicbookresources.com/?page=article&id=46815 April 19, 2014 live नील मैकडोनह – डम डम डुगन क्रिस इवांस – स्टीव रॉजर्स/कैप्टन अमेरिका सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 3067038 श्रेणी:मार्वल वन-शॉट्स