411 REFERENCE · Wikipedia
फेदेरिका मुनसेनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फेदेरिका मुनसेनीFederica Montseny Federica Montseny.jpg 225px फेदेरिका मुनसेनी ई मान्येFrederica Montseny i Mañé 1905 2 12 yes मैड्रिड, स्पेन 1994 1 14 1905 2 12 तुलूज़, फ्रांस स्वास्थ्य और सामाजिक नीति मंत्री 4 नवम्बर 1936 17 मई 1937 वीदा इज़ग्लिय्स मुनसेनीहर्मिनाल इज़ग्लिय्स मुनसेनीब्लांका इज़ग्लिय्स मुनसेनी होसे टॉमस याय पियेरा हेसुस हर्नांडेज़ टॉमस (स्वास्थ्य) हाएमे आएगुआदे याय मिरो (सामाजिक निति)
फेदेरिका मुनसेनी ई मान्ये (Frederica Montseny i Mañé; 12 फ़रवरी 1905 – 14 जनवरी 1994) स्पेनी कातालोन्याई अराजकतावादी और बुद्धिजीवी थीं। ये स्पेनी गृहयुद्ध के समानांतर घटित हुई स्पेनी क्रान्ति के दौरान स्पेन की स्वास्थ्य और सामाजिक नीति मंत्री थीं। राजनितिक जीवन के अलावा मुनसेनी कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और बच्चों की लेखिका भी थीं, जिन्होंने अराजकतावादी नारीवाद और अराजकतावादी नग्नतावाद का भी प्रचार किया।
प्रारंभिक जीवन
मुनसेनी का जन्म स्पेन की राजधानी मैड्रिड में कातालोन्याई परिवार में 12 फ़रवरी 1905 को हुआ था। इनके माता व पिता दोनों अराजकतावादी पत्रिका ला रेविस्ता ब्लांका (1898–1905) के सह-सम्पादक थे। इनके स्वयं के शब्दों के अनुसार एक ऐसे परिवार की बेटी थीं जो पुरानी अराजकतावादी विचारधारा में विशवास रखता था। इनके पिता जॉन मुनसेनी सत्तावादी विरोधी लेखक और प्रचारक थे तथा इनकी माता सोलेदाद गुस्तावो स्वयं अराजकतावादी कार्यकर्ता थीं। 1912 में इनका परिवार वापस अपने मूल क्षेत्र कातालोन्या रहने चला गया जहाँ उन्होंने एक प्रकाशन कम्पनी की स्थापना की जिसका मुख्य उद्देश्य या विशेषता मुक्तिवादी साहित्य का प्रकाशन था।
मुनसेनी अराजकतावादी मज़दूर संघ सीएनटी (स्पेनी: Confederación Nacional del Trabajo) की सदस्य रहीं और सोलिदारिदाद ओब्रेरा, टीयरे ई लिब्रताद और नुएवा सेन्दा जैसी अराजकतावादी पत्रिकाओ के लिए लेख लिखे। 1927 में इन्होंने ऍफ़एआई (स्पेनी: Federación Anarquista Ibérica) की सदस्यता प्राप्त की।
राजनितिक जीवन
स्पेनी गृहयुद्ध के दौरान मुनसेनी ने गणतंत्रवादी सरकार का समर्थन किया। इन्होंने गणतंत्रवादी अधिकृत क्षेत्र में अहिंसा के प्रयासों के प्रति विरोध दर्ज किया। नवम्बर 1936 में मुनसेनी को फ्राँसिस्को लार्गो क्बायेरो ने स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया। इस नियुक्ति के पश्चात ये स्पेन के इतिहास में पहली ऐसी महिला बनीं जिन्होंने सरकार में कैबिनेट मंत्रालय सम्भाला। ये पश्चिमी यूरोप में की कुछ उन पहली महिला मंत्रियों में से भी एक थी; इनसे पहले केवल डेनमार्क और फिनलैंड में महिलाओं को सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया था।एलेक्ज़ेंडर रोबर्ट जे. The Anarchists in the Spanish Civil War http://books.google.com/books?id=axe1Tf4Lu6gC&pg=PA892 2 अप्रैल 2014 1 जनवरी 1999 जेनस पब्लिशिंग कम्पनी लिमिटेड 978-1-85756-412-9 892–894 https://web.archive.org/web/20140704043418/http://books.google.com/books?id=axe1Tf4Lu6gC&pg=PA892 4 जुलाई 2014 live
स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मुनसेनी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में बड़े बदलाव लाने का लक्ष्य रखा जिस से गरीबो और श्रमिक वर्ग की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा सके। इस उद्देश्य पूर्ति के लिए इन्होंने विकेन्द्रीकृत, स्थानीय रूप से अनुक्रियाशील और निवारक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों का समर्थन किया।
देश से निर्वासन
स्पेनी गृहयुद्ध में इनकी भूमिका की वजह से मुनसेनी को स्पेन से 1939 में निर्वासित कर दिया गया था। निर्वासन के पश्चात ये फ्रांस रहने चली गईं। वहाँ रह कर इन्होंने कई किताबो की रचना की, हालांकि इनमें से केवल कुछ ही राजनीति से सम्बन्धित थीं। फ्रांस के तुलूज़ शहर में 14 जनवरी 1994 को इनकी मृत्यु हुई।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
फेदेरिका मुनसेनी की रचनाएँ और जीवनी
फेदेरिका मुनसेनी केंद्र
फ्रांस के राष्ट्रीय पुस्तकालय में फेदेरिका मुनसेनी की प्रविष्टि
लाइब्रेरी ऑफ़ काँग्रेस नियंत्रण संख्या
मुनसेनी, फेदेरिका स्पेनी अराजकतावादी, बुद्धिजीवी और राजनेता 12 फ़रवरी 1905 मैड्रिड, स्पेन 14 जनवरी 1994 तुलूज़, फ्रांस
श्रेणी:1905 में जन्मे लोग
श्रेणी:कैटलन राजनीतिज्ञ
श्रेणी:कैटलन लेखक