411 REFERENCE · Wikipedia
२४ सितम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
24 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 267वॉ (लीप वर्ष मे 268 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 98 दिन बाकी है।
== प्रमुख घटनाएँ ==
1923- मौसम का दूसरा तूफान। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।
1932 - पूना समझौता - पूना पैक्ट अथवा पूना समझौता भीमराव आम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के मध्य पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में हुआ था। अंग्रेज सरकार ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कॉम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अनुमति प्रदान की।
2008, कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की.
2010- उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार' को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
२०११- आंध्र प्रदेश में अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर १२ दिनों से जारी हड़ताल में पिछले ३६ घंटों से जारी रेल रोको अभियान के कारण दक्षिण भारत का उत्तर भारत से सड़क के बाद रेल संपर्क भी अवरुद्ध हो गया है।
2014 - मंगलयान सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में प्रविष्ट हुआ।
== जन्म ==
1534 - गुरु रामदास सिख धर्म के 4 वा गुरु
1861 - मैडम भीकाजी कामा, जर्मनी के स्टटगार्ट नगर में अंतर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में भारत का प्रथम तिरंगा राष्ट्रध्वज फहराने के लिए सुविख्यात हैं।
1925 - औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक.
1950 - मोहिन्दर अमरनाथ, भारतीय, क्रिकेट खिलाड़ी.
1861-स्वतन्त्रता सेनानी भीकाजी कामा
== निधन ==
== बहारी कडियाँ ==
बीबीसी पे यह दिन