Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीरो नं॰ 1

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीरो नं॰ 1 हीरो नम्बर वन.jpg हीरो नं॰ 1 का पोस्टर वाशु भगनानी डेविड धवन आनंद-मिलिंद रुमी जाफ़री गोविन्दा, करिश्मा कपूर, कादर ख़ान, परेश रावल, सतीश शाह, टीकू तलसानिया, अनिल धवन, राकेश बेदी, हिमानी शिवपुरी 21 फ़रवरी, 1997 भारत हिन्दी हीरो नं॰ 1उच्चारण: हीरो नम्बर वन 1997 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह 1972 की ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म बावर्ची का रूपांतरण है। इसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।Hero No. 1 के 26 साल: फिल्म के सेट से Govinda-Karisma Kapoor की Rare Photos https://www.indiatimes.com/ampstories/hindi/entertainment/celebrity-news/hero-no-1-govinda-karishma-kapoor-rare-photos-593748.html 10 अगस्त 2023 www.indiatimes.com 21 फरवरी 2023 hi 10 अगस्त 2023 https://web.archive.org/web/20230810232630/https://www.indiatimes.com/ampstories/hindi/entertainment/celebrity-news/hero-no-1-govinda-karishma-kapoor-rare-photos-593748.html dead इसे तेलुगू में नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर गोपीपिन्ति अल्लाडु के रूप में पुनर्निर्मित किया गया था। संक्षेप राजेश मल्होत्रा (गोविन्दा) एक धनी व्यापारी धनराज मल्होत्रा (कादर ख़ान) का पुत्र है। वह अपने घर पर खुश नहीं है क्योंकि उसके पिता उसे अपना जीवन मन-मुताबिक जीने नहीं देते हैं। वह अपने घर से निकलता है और यूरोप पहुंचता है। मीना (करिश्मा कपूर) दीनानाथ (परेश रावल) की पोती है और उसने यूरोप में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है। वह अपनी बुआ शन्नो (हिमानी शिवपुरी) के साथ यूरोप यात्रा करती है। राजेश और मीना मिलते हैं और प्यार में पड़ते हैं। धनराज मल्होत्रा अपने बेटे की तलाश में सहायक शर्मा (राकेश बेदी) के साथ यूरोप पहुँचते हैं और उन्हें पता चलता है कि उसके बेटे को प्यार हो गया है। वे भारत लौटते हैं ताकि राजेश और मीना शादी कर सकें। दीनानाथ के घर में एक समस्या है। वे एक संयुक्त परिवार हैं और हाल ही में नौकर बाबू (शक्ति कपूर) भाग गया है। वे अब एक नए नौकर की तलाश में हैं। राजेश ने महसूस किया कि उसके पिता ने दीनानाथ के साथ बैठक में गड़बड़ी की है। इसलिये वह राजू नाम के एक नौकर के रूप में दीनानाथ के घर में काम करता है। उस घर में हर किसी को कुछ समस्या है, जो राजू (गोविंदा) अपने बुद्धि के माध्यम से हल करता है। घर में है दीनानाथ के बड़े बेटे विद्या नाथ (टीकू तलसानिया), दीनानाथ के दूसरे बेटे जीवन (अनिल धवन), छोटा बेटा पप्पी (सतीश शाह), बड़ी बेटी, शन्नो और छोटी पोती, डिंपल। फिल्म के अंत में, दीनानाथ के घर से कुछ कीमती सामान गायब हो जाता है। पुलिस पहुंचती है और चौकीदार के वेश में धनराज को वहां पाती है। जो कि राजू से मिलने आया था। राजू और धनराज को दीनानाथ के परिवार के सदस्यों द्वारा अपमानित किया जाता है। फिर मीना, राजू की पहचान और उसके किये गए बलिदानों का खुलासा करती है। दीनानाथ को एक-दूसरे के प्रति उनके सच्चे प्यार का एहसास होता है। फिल्म राजेश और मीना की शादी के साथ सुखद अंत के साथ समाप्त होती है। मुख्य कलाकार गोविन्दा — राजेश मल्होत्रा 'राजू' करिश्मा कपूर — मीना राजेन्द्रनाथ कादर ख़ान — धनराज मल्होत्रा परेश रावल — दीनानाथ, मीना के दादा सतीश शाह — पप्पी टीकू तलसानिया — विद्या राजेन्द्रनाथ अनिल धवन — जीवन राजेन्द्रनाथ राकेश बेदी — शर्मा हिमानी शिवपुरी — शन्नो, मीना की बुआ रीटा भादुड़ी — विद्या की बीवी शगुफ़्ता अली — जीवन की बीवी शक्ति कपूर — बाबू हरीश — मीना का भावी पति संगीत # गीत गायक बोल अवधि 1 "मैं पैदल से जा रहा था" विनोद राठोड़, पूर्णिमा समीर 5:38 2 "मैं तुझको भगा लाया" कुमार सानु, अलका याज्ञिक समीर 5:06 3 "सातों जनम तुझको पाते" कुमार सानु समीर 5:20 4 "सोना कितना सोना है" उदित नारायण, पूर्णिमा समीर 4:52 5 "मोहब्बत की नहीं" उदित नारायण, साधना सरगम समीर 5:50 6 "तुम हम पे मरते हो" विनोद राठोड़, साधना सरगम समीर 5:14 7 "यूपी वाल ठुमका लगाओ" सोनू निगम समीर 5:12 सन्दर्भ टिप्पणी बाहरी कड़ियाँ 0119285 हीरो नं॰ 1 श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में श्रेणी:बंगाली फ़िल्मों के हिंदी रीमेक