411 REFERENCE · Wikipedia
सोनम यादव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोनम यादव भारत की महिला मुक्केबाज हैं।
सोनम यादव ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखती हैं। 5 फीट 11 इंच लंबी मुक्केबाज सोनम यादव ने सन 2006 व 2007 में हुई जूनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह वर्ष 2008 व 2009 में आयोजित सीनियर महिला मुक्केबाजी में भी उन्होंने लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा सोनम यादव ने फैडरेशन कप मुक्केबाजी नैनीताल में 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीता है।
श्रेणी:भारत के खिलाड़ी