411 REFERENCE · Wikipedia
हल्द्वानी तहसील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हल्द्वानी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद की एक तहसील है। नैनीताल जनपद के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय हल्द्वानी नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में चम्पावत जनपद की श्री पूर्णागिरी तहसील, पश्चिम में कालाढूंगी तहसील, उत्तर में नैनीताल और धारी तहसील, तथा दक्षिण में लालकुआँ तहसील और उधम सिंह नगर जनपद की गदरपुर, किच्छा, सितारगंज तथा खटीमा तहसील है।
== जनसांख्यिकी ==
तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल २०२ गाँव आते हैं, और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ३,६४,१२९ है।
== इन्हें भी देखें ==
उत्तराखण्ड की तहसीलें
== सन्दर्भ ==