411 REFERENCE · Wikipedia
कामतापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb
कामतापुर (কামতাপুর) भारत के पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के कुछ ज़िलों और उन से लगने वाले असम राज्य के कुछ ज़िलों पर विस्तृत भूभाग का पारम्परिक नाम है। इस क्षेत्र की एक विशेष सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है और यहाँ पर "कामतापुर" नामक एक अलग राज्य बनाने की मांग है। स्थानीय लोगों की बहुसंख्या राजबोंग्शी (राजवंशी) तथा कोच भाषा बोलने वाले राजबोंग्शी समुदाय की सदस्य है। अलग राज्य के आन्दोलन का नेतृत्व कामतापुर पीपल्स पार्टी नामक राजनैतिक पार्टी कर रही है।http://www.telegraphindia.com/1101014/jsp/siliguri/story_13055491.jsp https://web.archive.org/web/20160304094813/http://www.telegraphindia.com/1101014/jsp/siliguri/story_13055491.jsp 4 मार्च 2016 Factions Merge for Kamtapur Fight
इतिहास
प्राचीन कामतापुर राज्य ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी के पश्चिमी भाग मे स्थित था।Nath D. History of the Koch Kingdom, C. 1515–1615 1989 Mittal Publications 978-8170991090 1 कुछ इतिहासकार मानते हैं कि चिलपटा वन में नलराजर गढ़ इसकी सर्वप्रथम राजधानी थी।Sailen Debnath, The Dooars in Historical Transition, ISBN 9788186860441, N.L. Publishers लम्बे काल के विकास व घटनाक्रम के बाद राजधानी बदलकर पहले मयनगुरी, फिर पृथु राजर गढ़, फिर सिंगीजनी और अंत में गोसानीमरी कर दी गई, जो ७वीं शताब्दी से एक महत्वपूर्ण नदी-बंदरगाह थी।
६५० ईसवी से १४९८ ई काल तक कामतापुर पूर्व भारत में एक स्वतंत्र हिन्दू राज्य था।Sailen Debnath, The Dooars in Historical Transition, ISBN 9788186860441, N.L. Publishers कामता राज्य के नाम से यह राजा विश्व सिंह द्वारा स्थापित कोच राजवंश के उभरने से पहले यहाँ पर पनपता रहा। १४९८ में, जब कामतापुर पर निलाम्बर नामक नरेश का राज था, बंगाल सल्तनत के अलाउद्दीन हुसैन शाह ने यहाँ आक्रमण किया और राजधानी गोसानीमरी को ध्वस्त कर दिया।Barma S. Socio-Political Movements in North Bengal (A Sub-Himalayan Tract) 2007 Global Vision 978-8182202177 3 इसके बाद दोआर क्षेत्र में हिंगुलव में राजधानी रखने वाला कोच राज्य जन्मा।
इन्हें भी देखें
कोच राजबोंग्शी लोग
असम
पश्चिम बंगाल
सन्दर्भ
श्रेणी:असम के क्षेत्र
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के क्षेत्र
श्रेणी:भारत के प्रस्तावित राज्य व क्षेत्रीय उपविभाग