411 REFERENCE · Wikipedia
सायन पर्वत शृंखला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सायन की पूर्वी और पश्चिमी शाखाओं का नक़्शा, जिसमें अल्ताई पर्वत भी देखे जा सकते हैं
thumb|लटकती चट्टान, पश्चिमी सायन के ऍरगाकी इलाक़े
सायन पर्वत शृंखला (रूसी: Саяны, सायनी; मंगोल: Саяаны нуруу, सायनी नुउरी) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित एक पर्वत शृंखला है। भौगोलिक दृष्टि से इसके दो खंड हैं - पूर्वी और पश्चिमी। पूर्वी सायन के पहाड़ येनिसेय नदी (जो रेखांश ९२°पूर्व पर स्थित है) से शुरू होकर पूर्व की ओर १,००० किमी फैला हुआ है ओर बायकल झील पर जा के रुकते हैं (जो 106°पूर्व पर है)। पश्चिमी सायन अल्ताई पर्वत श्रंखला के पूर्वी छोर (89°पूर्व) से शुरू होकर पूर्वोत्तर की तरफ़ जाते हैं और करीब ६०० किमी बाद पूर्वी सायन श्रंखला से बीच में (९६°पूर्व पर) जा मिलते हैं।http://columbia.thefreedictionary.com/Sayan%20Mountains Sayan Mountains 2006-12-25 https://archive.today/20120707065758/http://columbia.thefreedictionary.com/Sayan%20Mountains 7 जुलाई 2012 live
तूवा के इलाक़े से ज़रा दक्षिण-पश्चिम में सायन के ऊंचे पहाड़ और ठंडी झीलों के इर्द-गिर्द के जलसंभर के झरने सारे येनिसेय नदी में मिल जाते हैं। यह नदी उत्तर की ओर ३,२०० किमी (२,००० मील) का सफ़र तय कर के उत्तरध्रुवीय महासागर में जा मिलती है। १९४४ के बाद, कई दशकों तक सोवियत संघ ने इस इलाक़े को बाहरी दुनिया से बंद किया हुआ था, जिस वजह से आज भी यहाँ का वातावरण साफ़ और सुरक्षित है।http://www.geographicbureau.com/Siberia/Tuva/sayan_mountains.htm Tuva and Sayan Mountains Geographic Bureau - Siberia and Pacific 2006-10-26 https://web.archive.org/web/20061118172412/http://www.geographicbureau.com/Siberia/Tuva/sayan_mountains.htm 18 नवंबर 2006 dead
इन्हें भी देखिये
तूवा
अल्ताई पर्वत श्रंखला
साइबेरिया
बाहरी कड़ियाँ
तूवा सायन पर्वत
सायन पर्वतों की कुछ फ़ोटो
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पर्वत
श्रेणी:मध्य एशिया
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना