411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ीब्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ीब्रा Plains Zebra Equus quagga.jpg जंतु रज्जुकी कशेरुकी पॅरिसोडॅक्टाइला ऍक्वीडी ऍक्वस हिप्पोटिग्रिस औरडॉलिकोहिप्पस जाति ऍक्वस ज़ीब्रा
ऍक्वस क्वाग्गा
ऍक्वस ग्रॅव्यी
thumb|ज़ीब्रा
ज़ीब्रा (ˈ z iː b r ə ZEE brə) या ज़ेब्रा (ˈ z ɛ b r ə ZEB rə)http://www.etymonline.com/index.php?term=zebra Online Etymology Dictionary Etymonline.com २३/०९/२०१२ https://www.webcitation.org/6Wlak2VFn?url=http://www.etymonline.com/index.php?term=zebra 4 मार्च 2015 live अफ़्रीका में घोड़े के कुल की कई जातियाँ हैं जो अपने शरीर में सफ़ेद और काली धारियों से पहचाने जाते हैं। इसकी धारियाँ अलग-अलग प्रकार की होती हैं और मनुष्य के अंगुलियों के निशान की तरह दो जानवरों की धारियाँ एक जैसी नहीं होती हैं। यह सामाजिक प्राणी होते हैं जो छोटे से लेकर बड़े झुण्डों में रहते हैं। अपने करीबी रिश्तेदारों घोड़े और गधे के विपरीत ज़ीब्रा को कभी पालतू नहीं बनाया जा सका।
ज़ीब्रा की तीन जातियाँ जीवित हैं — मैदानी ज़ीब्रा, ग्रॅवी का ज़ीब्रा और पहाड़ी ज़ीब्रा। मैदानी और पहाड़ी ज़ीब्रा हिप्पोटिग्रिस उपवंश के हैं लेकिन ग्रॅवी का ज़ीब्रा डॉलिकोहिप्पस उपवंश का है। ग्रॅवी का ज़ीब्रा गधे की तरह ज़्यादा दीखता है और उससे करीबी रूप से सम्बन्धित भी है, जबकि पहले दो घोड़े रूपी अधिक होते हैं। तीनों ऍक्वस प्रजाति के अंतर्गत आते हैं।
सन्दर्भ
Zebra ज़ीब्रा
श्रेणी:एक्वस