Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगा सूंस (डॉल्फिन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

{{Taxobox | name = गंगा एवं सिंधु नदी डॉल्फिन | status = en | trend = down | status_system = iucn3.1 | image = | status_ref =<ref name=iucn>{{IUCN2008|assessors=Smith, B. D. and G. T. Braulik|year=2008|id=41758|title=Platanista gangetica|downloaded=14 दिसम्बर 2008}} Database entry includes justification for why this species is endangered</ref> | image_width = 250px | image_caption = Ganges River DolphinPhotographer:Brian D. Smith | image2 = Ganges and Indus river dolphin size.svg | image2_width = 250px | image2_caption = Size comparison against an average human | regnum = जंतु | phylum = कशेरुकी | classis = स्तनपायी | subclassis = Eutheria | ordo = Cetacea | subordo = Odontoceti | superfamilia = Platanistoidea | familia = Platanistidae | familia_authority = Gray, 1846 | genus = Platanista| genus_authority = Wagler, 1830 | species = P. gangetica| binomial = Platanista gangetica| binomial_authority = (Lebeck, 1801); (Roxburgh, 1801) | subdivision_ranks = Subspecies | subdivision = Platanista gangetica gangeticaPlatanista gangetica minor| range_map = Cetacea_range_map_Indus_and_Ganges_River_Dolphin_2.png | range_map_width = 250px | range_map_caption = Ranges of the Ganges River Dolphin and of the Indus River Dolphin }} गंगा नदी डॉल्फिन (Platanista gangetica gangetica) व सिंधु नदी डॉल्फिन (Platanista minor minor'') मीठे पानी की डॉल्फिन की दो प्रजातियां हैं। ये भारत, बांग्लादेश, नेपाल तथा पाकिस्तान में पाई जाती हैं। ये मुख्यतः गंगा नदी में तथा सिंधु नदी, पाकिस्तान के सिंधु नदी के जल में पाई जाती हैं। केंद्र सरकार ने 18 मई 2009 को गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है। गंगा नदी में पाई जाने वाली गंगा डॉल्फिन एक नेत्रहीन जलीय जीव है जिसकी घ्राण शक्ति अत्यंत तीव्र होती है। विलुप्त प्राय इस जीव की वर्तमान में भारत में 2000 से भी कम संख्या रह गयी है जिसका मुख्य कारण गंगा का बढ़ता प्रदूषण, बांधों का निर्माण एवं शिकार है। इनका शिकार मुख्यतः तेल के लिए किया जाता है जिसे अन्य मछलियों को पकड़ने के लिए चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है। एस समय उत्तर प्रदेश के नरोरा और बिहार के पटना साहिब भागलपुर से सुल्तानगंज के बहुत थोड़े से क्षेत्र में गंगा डॉल्फिन बचीं हैं। बिहार व उत्तर प्रदेश में इसे 'सोंस' जबकि आसामी भाषा में 'शिहू' के नाम से जाना जाता है। यह इकोलोकेशन (प्रतिध्वनि निर्धारण) और सूंघने की अपार क्षमताओं से अपना शिकार और भोजन तलाशती है। यह मांसाहारी जलीय जीव है। यह प्राचीन जीव करीब 10 करोड़ साल से भारत में मौजूद है। यह मछली नहीं दरअसल एक स्तनधारी जीव है। मादा की औसत लम्बाई नर डोल्फिन से अधिक होती है। इसकी औसत आयु 28 वर्ष रिकार्ड की गयी है। 'सन ऑफ़ रिवर' कहने वाले डोल्फिन के संरक्षण के लिए सम्राट अशोक ने कई सदी पूर्व कदम उठाये थे। केंद्र सरकार ने 1972 के भारतीय वन्य जीव संरक्षण कानून के दायरे में भी गंगा डोल्फिन को शामिल किया था। 1996 में ही इंटर्नेशनल यूनियन ऑफ़ कंजर्वेशन ऑफ़ नेचर भी इन डॉल्फिनों को विलुप्त प्राय जीव घोषित कर चुका था। गंगा में डॉल्फिनों की संख्या में वृद्धि 'मिशन क्लीन गंगा' के प्रमुख आधार स्तम्भ में होगी, क्योंकि केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश के अनुसार जिस तरह बाघ जंगल की सेहत का प्रतीक है उसी प्रकार डॉल्फिन गंगा नदी के स्वास्थ्य की निशानी है। कानपुर में डॉल्फिन की बॉडी 2 जनवरी 2026 को गंगा के पानी में उतराती हुई मिली। जाजमऊ पुल के नीचे डॉल्फिन की मौत के बाद 2 सवाल सबसे पहले उठे। पहला- गंगा का पानी जलीय जंतुओं के लिए सांस लेने लायक नहीं। दूसरा- नमामि गंगे अभियान के बावजूद गंगा स्वच्छ क्यों नहीं हुईं? गंगा में जहां डॉल्फिन मरी, वहां 7 नाले गिरते हैं:कानपुर में 2 घाट पर काला-बदबूदार पानी मिला, पीने लायक भी नहीं सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Video of 10 Dolphin Sitings by Humbal ARKive - images and movies of the ganges river dolphin (Platanista gangetica) Convention on Migratory Species page on the Ganges River Dolphin Walker's Mammals of the World Online - Ganges River Dolphin Whale & Dolphin Conservation Society (WDCS) World Wide Fund for Nature (WWF) - species profile for the Ganges River dolphin WDCS: dolphins and whales of west indi ocean श्रेणी:गंगा नदी श्रेणी:स्तनधारी