411 REFERENCE · Wikipedia
यी लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|यी लोग
यी या लोलो (नोसू: ꆈꌠ, वियतनामी: Lô Lô, थाई: โล-โล, अंग्रेजी: Yi या Lolo) चीन, वियतनाम और थाईलैंड में बसने वाली एक मानव जाति है। विश्व भर में इनकी जनसँख्या लगभग ८० लाख अनुमानित की गई है। यी लोग तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की यी भाषाएँ बोलते हैं, जिसका एक मानक रूप नोसू भाषा है और जो बर्मी भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती हैं। अधिकतर यी लोग कृषि या गाय, भेड़ और बकरियों के मवेशी-पालन में लगे हुए हैं। कुछ शिकार से भी अपनी ज़रूरतें पूरी करते हैं। चीन में यह युन्नान, सिचुआन, गुइझोऊ और गुआंगशी प्रान्तों के देहाती इलाक़ों में बसते हैं।State and society in 21st century China: crisis, contention, and legitimation, Peter Hays Gries, Stanley Rosen, Psychology Press, 2004, ISBN 978-0-415-33205-7, ... I am Yi first ... Lolo is the traditional name of my people ... a population of 7,762,272 according to the census of November 2000, they have a strong and probably growing sense of ethnic identity and are strongly resistant to any attempts to assimilate them ...
इन्हें भी देखें
नोसू भाषा
तिब्बती-बर्मी भाषाएँ
सिचुआन
युन्नान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:युन्नान
श्रेणी:चीन की जातियाँ
श्रेणी:वियतनाम की मानव जातियाँ
श्रेणी:थाईलैण्ड की मानव जातियाँ
श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ