411 REFERENCE · Wikipedia
मटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मटर Doperwt rijserwt peulen Pisum sativum.jpg 240px मटर पादप Magnoliophyta eudicots Fabales लेग्यूमिनेसी Faboideae Vicieae पाइसम पाइसम सैटिवम पाइसम सैटिवम कारलोस लिनियस
thumb|Pisum sativum
मटर या मटरशुंटी एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ में गांठे मिलती हैं। इसकी संयुक्त पत्ती के अगल कुछ पत्रक प्रतान में बदल जाते हैं। यह शाकीय पौधा है जिसका तना खोखला होता है। इसकी पत्ती सेयुक्त होती है। इसके फूल पूर्ण एवं तितली के आकार के होते हैं। इसकी फली लम्बी, चपटी एवं अनेक बीजों वाली होती है। मटर के एक बीज का वजन ०.१ से ०.३६ ग्राम होता है।http://www.hort.purdue.edu/newcrop/cropfactsheets/pea.html मटर 22 दिसंबर 2008 https://web.archive.org/web/20081208231317/http://www.hort.purdue.edu/newcrop/cropfactsheets/pea.html 8 दिसंबर 2008 live इसका केंद्र दक्षिण एशिया है| उत्पादन मध्यम ताप पर किया जाता है। यह 1 वर्षीय पादप होता है।
पहले के समय में हरी मटर को केवल सीजन आने पर ही खाया जाता था लेकिन अब बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते हरी मटर के दानो को निकाल कर उन्हें वैक्यूम कर फ्रोज़न कर दिया जाता है जिससे की हरी मटर पूरे साल भर मिल सकती है, और इसके अलावा हरी मटर के दानो को सूखा कर भी इसे उपयोग किया जाता है, सुखाने के बाद खड़ी मटर को दो हिस्सों में तोड़ दिया जाता है और उसे मटर की दाल का रूप दे दिया जाता है।
पौष्टिकता
मटर की डाल में भी कई तरह के विटामिन्स और खनिज होते है
मटर की दाल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई तरह के जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
मटर की दाल में खास तौर पर विटामिन A, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स और थोड़ा-बहुत विटामिन C भी मिलता है। ये विटामिन आंखों की रोशनी, त्वचा की सेहत और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं।
इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के लिए जरूरी है, जबकि फाइबर पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत देता है।
अगर रोजाना संतुलित मात्रा में मटर की दाल को खाने में शामिल किया जाए, तो यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखती है। इसलिए इसे एक सस्ती, स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल माना जाता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
सन्दर्भ
बाहरी कडियाँ
मटर की खेती (उत्तम कृषि)
चना, मसूर, मटर की फसल में रोग नियत्रण के उपाय
मटर की आर्गनिक, जैविक व उन्नत खेती तथा फलीदार सब्जियां
Matar Paneer Ki sabjee। मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाये। https://web.archive.org/web/20240605054831/https://www.khabre.site/2024/04/26/matar-paneer-ki-sabjee/ 5 जून 2024
श्रेणी:सब्ज़ी
श्रेणी:मटर
श्रेणी:फलियाँ
श्रेणी:रबी की फ़सल
श्रेणी:वनस्पति विज्ञान