Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्रिंकोमली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|त्रिंकोमली जिला तिरुक्कोणमलै या आधुनिक त्रिंकोमली ( तमिल : திருகோணமலை / तिरुकोणमलै ; सिंहल : තිරිකුණාමළය / तिरिकुणामळय ) श्रीलंका के पूर्वी प्रान्त के त्रिंकोमली जिले का मुख्यालय तथा प्रमुख बन्दरगाह है। यह श्री लंका के पूर्वी तट पर जाफना से ११३ मील दक्षिण तथा बट्टिकलोवा से ६९ मील उत्तर में स्थित है। लगभग दो हजार वर्षों से यह तमिल भाषा और संस्कृति का केन्द्र रहा है। यह कोणेश्वर मंदिर के नाम से नामित और प्रसिद्ध रहा है । यह श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी किनारे पर स्थित नगर एवं बंदरगाह है। यह विश्व के प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। इस बंदरगाह का महत्व नौसैनिक अड्डे के कारण है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ६४.८इंच तथा औसत वार्षिक ताप २७ डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ से पश्चिम में टैबालागाम के अनूपों (lagoons) में मुक्ताशुक्ति मिलती हैं। बंदरगाह से चावल एवं बिसातबाने की वस्तुओं का आयात तथा धान, तंबाकू, इमारती लकड़ी, सूखी मछली और हरिण के सींग एवं चमड़े का निर्यात होता है। ट्रिंकोमाली तमिल लोगों द्वारा स्थापित श्रीलंका में प्रथम नगर है। श्रेणी:श्रीलंका श्रेणी:पूर्वी प्रान्त, श्रीलंका