411 REFERENCE · Wikipedia
स्थानिक डेटाबेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्थानिक डेटाबेस या स्थानिक आँकड़ा भण्डार एक ऐसा डेटाबेस है जो किसी ज्यामितीय स्पेस में चीजों की अवस्थिति की सूचना के साथ उनके बारे में आँकड़े को व्यवस्थित करता है। इस प्रकार, भू-स्थानिक आँकड़े वे आंकड़े हैं जो चीजों की पृथ्वी पर अवस्थिति की सूचना भी रखते हैं और एक स्थानिक डेटाबेस में इनका संग्रह और निरूपण प्राथमिक स्तर पर बिन्दु, रेखा और बहुभुजों के माध्यम से होता है।M. Lillesand and Kiefer, Remote Sensing and Image Interpretation, John Wiley Pub. इन भूस्थानिक आँकड़ों के विजुअलाइजेशन के लिये मानचित्रों का उपयोग होता है।क्राक और ऑरमेलिंग Cartography: Visualization of Spatial Data https://web.archive.org/web/20140727025021/http://books.google.co.in/books?id=8o9EAgAAQBAJ&lpg=PA1&dq=geospatial%20data&pg=PT18#v=onepage&q=geospatial%20data&f=false 27 जुलाई 2014 , गूगल पुस्तक, अभिगमन तिथि १८-०७-२०१४। तेजी से बदल रहे परिप्रेक्ष्यों में अब नई पीढ़ी के भूस्थानिक आँकड़ों की बात भी हो रही है।Peggy Agouris और Arie Croituru - Next Generation Geospatial Information: From Digital Image Analysis to... https://web.archive.org/web/20140727024400/http://books.google.co.in/books?id=5qoh5FwFCs4C&lpg=PP1&dq=geospatial%20data&pg=PP8#v=onepage&q=geospatial%20data&f=false 27 जुलाई 2014 , गूगल पुस्तक, अभिगमन तिथि १८-०७-२०१४।
भौगोलिक सूचना तंत्र को कुछ लोग भूस्थानिक डेटाबेस के रूप में ही देखते हैं।
विशेषताएँ
स्थानिक डेटाबेस की कुछ प्रमुख विशेषताएँ या लक्षण हैं -
स्थानिक आंकड़ों का संग्रहण, प्रबंधन एवं वितरण
स्थानिक सूचक (spatial index) का प्रयोग
स्थानिक पृच्छा (spatial query) का प्रयोग
स्थानिक टोपोलोजी का प्रयोग करके आँकड़ों का संचयन और विश्लेषण
इन्हें भी देखें
सुदूर संवेदन
भौगोलिक सूचना तंत्र
भूमिति विज्ञान
भूसांख्यिकी
सन्दर्भ
श्रेणी:भूसूचनाविज्ञान
श्रेणी:भौगोलिक सूचना तंत्र