Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उच्च घनत्व कोलेस्ट्रॉल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ApoA1+lipids 3K2S|BBPS|350px| कोलेस्ट्रॉल (Orange balls)। कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता है। उसका कोशिकाओं तक एवं उनसे वापस परिवहन लिपोप्रोटींस नामक वाहकों द्वारा किया जाता है। निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन या एलडीएल, बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। उच्च-घनत्व लिपोप्रोटीन या एचडीएल, अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। ट्राइग्लीसिराइड्स एवं Lp (a) कोलेस्ट्रॉल के साथ ये दो प्रकार के लिपिड, कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बनाते हैं, जिसे रक्त परीक्षण के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन (हाई डेनसिटी लिपोप्रोटीन्स) को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है।http://www.patrika.com/article.aspx?id=11623 तौबा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ॰ सुमन भण्डारी, पत्रिका.कॉम हिन्दी अगस्त 2021 InternetArchiveBot http://hindi.webduniya.com/miscellaneous/health/disease/0807/29/1080729037_1.htm कोलेस्ट्रॉल बुरा ही नहीं अच्छा भी पांड्या डॉ॰ सोना वेब दुनिया ०२ हिन्दी जून 2021 InternetArchiveBot इसका उत्पादन भी यकृत ही से होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और पित्त को ऊतकों और इंद्रियों से पुनष्चक्रित करने के बाद वापस लिवर में पहुंचाता है। एच डी एल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना एक अच्छा संकेत है, क्योंकि इससे हृदय के स्वस्थ होने का पता चलता है। राष्ट्रीय कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार शरीर में एच डी एल कोलेस्ट्रॉल का स्तर ६० मिली ग्राम/डीएल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अच्छे कोलेस्ट्रॉल भोजन में शामिल हैं मछली का तेल, सोयाबीन उत्पाद, एवं हरी पत्तेदार सब्ज़ियां। सप्ताह में पांच दिन, एवं प्रत्येक बार लगभग ३० मिनट के लिए ऐरोबिक व्यायाम (पैदल चलना, दौड़ना, सीढ़ी चढ़ना आदि) करें तो केवल दो महीनों में एचडीएल ५ प्रतिशत से बढ़ा सकते हैं। धूम्रपान कम या बंद करने भर से एचडीएल १० प्रतिशत से बढ़ सकता है। वज़न कम करना भी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का अन्य तरीका है। शरीर का वज़न प्रत्येक छ: पाउण्ड कम करने पर शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल १ मिली ग्राम/डेसि.लि. से बढ़ा सकते हैं।http://www.indg.in/health/diseases/systemic_diseases/90591a94d91b947-91594b93294793894d91f94d93094993292f94191594d924-92d94b91c928/view?set_language=hi अच्छे कोलेस्ट्रॉलयुक्त भोजन 20 सितंबर 2009 इंडिया डवलपमेंट गेटवे ०१ हिन्दी जून 2020 InternetArchiveBot सन्दर्भ श्रेणी:कोलेस्ट्रॉल