Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रेम-प्रतिमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|मुग़लकालीन भारतीय प्रेम-प्रतिमा एवं दर्शिल्दो thumb|right|एक आधुनिक प्रेम-प्रतिमा प्रेम-प्रतिमा एक प्रकार का मानव-आकार कामोत्तेजक उपकरण होता है। लिंग, योनि एवं/अथवा गुदा युक्त इस साधन का प्रयोग स्वतःमैथुन के लिए किया जाता है। सामान्यतः प्रेम-प्रतिमा एक संपूर्ण देह-रुपी पुतली होती है, परन्तु कुछ पुतलियों में केवल धड़, शीर्ष या अन्य आंशिक अंग ही होते हैं। कुछ पुतलियों में विभिन्न भागों को निकाला या लगाया जा सकता हैं। इतिहास मुग़लकालीन भारतवर्ष में रसिया व्यक्ति प्रेम-प्रतिमाओं का प्रयोग करते थे। सत्रहवीं सदी में स्पेनिश एवं फ्रेंच नाविक "डेम-दे-वोयाज" (जलयात्रा-सुन्दरी) नामक प्रेम-प्रतिमा का प्रयोग करते थे। लम्बी तथा एकाकी सागर-यात्राओं की अवधि में जब उन्हें काम-लालसा कष्ट देती थी, तो वे इसका सहारा लेकर समय बिताते थे।Ferguson, Anthony. The Sex Doll: A History. McFarland, 2010. p 16. https://web.archive.org/web/20160105070414/https://books.google.com/books?id=Zr90CFnRkigC&lpg=PA16&ots=p1yHY0GNli&pg=PA16#v=onepage 5 जनवरी 2016 ISBN 978-0-7864-4794-7 बीसवीं सदी में कारखानों में निर्मित प्रेम-प्रतिमाएँ लोकप्रिय हुईं। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाज़ी जर्मनी ने अपने सैनिकों के लिए प्रेम-प्रतिमाओं का उत्पादन किया, परन्तु श्री इवान ब्लोच के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों द्वारा इस विवरण को सत्यापित नहीं किया गया है।http://www.boingboing.net/2005/06/22/nazi-sex-doll-story-.html Nazi sex doll story: das ist bogus - Boing Boing 10 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20110903151750/http://www.boingboing.net/2005/06/22/nazi-sex-doll-story-.html 3 सितंबर 2011 dead Wayback Machine (archived September 3, 2011) १९७० के दशक तक विनाइल, लेटेक्स और सिलिकॉन से निर्मित यथार्थवादी प्रेम-पुतलियाँ का विक्रय होने लगा था। एक बच्चा नीति के चलते चीन में प्रेम-प्रतिमाओं की लोकप्रियता में वृद्धि हुई। जापान में मूलतः प्रेम-प्रतिमाओं को "डच पत्नी" कहा जाता था। वर्त्तमान काल में इस शब्द को केवल हवा से भरी सस्ती गुड़िया के लिए प्रयुक्त किया जाता है। टोक्यो नगर में पुरुष प्रेम-प्रतिमाओं को किराए पर ले सकते हैं।Tokyo Times blog https://web.archive.org/web/20091119193249/http://www.wordpress.tokyotimes.org/index.php?p=376 19 नवंबर 2009 , 17 December 2004Japanorama, BBC Three, Season 3 Episode 2, first aired 26 March 2007Blow up love-doll business puts boom into boom-boom https://web.archive.org/web/20080511213651/http://mdn.mainichi.jp/culture/waiwai/archive/news/2007/03/20070306p2g00m0dm016000c.html 11 मई 2008 , Mainichi Shimbun, 6 March 2006 आधुनिक युग में ग्राहक प्रेम-प्रतिमाओं को अंतरजाल पर खरीद सकते हैं। व्यक्तिगत पसंद के अनुकूल प्रतिमाओं के नाक-नक्श, सौंदर्य, केश रंग, काया वर्ण, कपड़े आदि चुने जा सकते हैं। http://www.blowmeupsexdolls.com Photos of Inflated Dolls and Detailing 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20180219013643/http://www.blowmeupsexdolls.com/ 19 फ़रवरी 2018 dead २१वीं सदी में रोबोट-रुपी प्रेम-प्रतिमाओं के लोकप्रिय होने की सम्भावना है।  http://www.timesonline.co.uk/article/0,,2087-2230715,00.html No sex please, robot, just clean the floor — Times Online The Times London Ed Habershon Richard Woods 2006-06-18 2010-05-23 https://web.archive.org/web/20080517040520/http://www.timesonline.co.uk/article/0,,2087-2230715,00.html 17 मई 2008 live सन्दर्भ श्रेणी:मैथुन