411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट सिरिल मठ, कीव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट सिरिल मठ uk Кирилівський монастир St Cyril's Monastery (Panorama).JPG 300px इसके घंटाघर के नष्ट होने से पहले सेंट सिरिल मठ का एक विहंगम दृश्य 1 सेंट सिरिल मठ कीव, यूक्रेन 50.483091 N 30.471772 E type:landmark_region:UA it
सेंट सिरिल मठ (St. Cyril's Monastery; Кирилівський монастир) (अन्य नाम: किरिलो-बेलोज़र्स्की मठhttps://www.google.co.in/books/edition/A_Global_Church_History/sbKrDwAAQBAJ?hl=hi&gbpv=1&dq=St+Cyril's+Monastery&pg=PA101&printsec=frontcover A Global Church History: The Great Tradition Through Cultures, Continents and Centuries कोन स्टीवन डी॰ रीया रॉबर्ट एफ॰ 2019-09-05 ब्यूम्सबरी पब्लिशिंग 978-0-567-67307-7 101 en अ ग्लोबल चर्च हिस्ट्री: द ग्रेट ट्रेडिशन थ्रू कल्चर्स, कॉन्टिनेंट्स एंड सेंचुरीज) यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित एक मध्यकालीन क्रिश्चियन मठ है।https://www.google.co.in/books/edition/Encyclopedia_of_Ukraine/W0kOAQAAMAAJ?hl=en&gbpv=1&bsq=St.+Cyril's+Monastery&dq=St.+Cyril's+Monastery&printsec=frontcover Encyclopedia of Ukraine कुबीयोविच वोलोडिमिर 1984 यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरोंटो प्रेस 978-0-8020-3995-8 314 en एनसाइक्लोपीडिया ऑफ यूक्रेन
इतिहास
सेंट सिरिल मठ की स्थापना वर्ष 1140 में चेर्निगोव के राजकुमार वसेवोलॉड ओल्गोविच ने कीव के दोरोहोज़िची क्षेत्र में की थी। इसका नाम उनके संरक्षक संत, अलेक्जेंड्रिया के सिरिल के नाम पर रखा गया था।रुता मलिकेनाइते 2003 Guildebook: Touring Kyiv बाल्टिया द्रुक कीव 966-96041-3-3 गाइडबुक: टूरिंग कीव 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, वसेवोलॉड की विधवा, राजकुमारी मारिया ने सेंट सिरिल के पाषाण गिरजाघर का निर्माण करवाया, जिसका उपयोग ओल्गोविची परिवार के पैतृक समाधि स्थल के रूप में किया जाता था।https://archkyiv.org.ua/2024/08/12/%d0%ba%d0%b8%d1%80%d0%b8%d0%bb%d1%96%d0%b2%d1%81%d1%8c%d0%ba%d0%b8%d0%b9-%d0%bc%d0%be%d0%bd%d0%b0%d1%81%d1%82%d0%b8%d1%80-%d0%ba%d0%be%d0%bc%d0%bf%d0%bb%d0%b5%d0%ba%d1%81/ Кирилівський монастир комплекс uk सेंट सायरिल मठ परिसर 2026-08-19
वर्ष 1734 में इस मठ में भीषण आग लग गई थी। इसके बाद, 1748 से 1760 के बीच यूक्रेनी वास्तुकार इवान ह्रीहोरोविच-बार्स्की द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस जीर्णोद्धार कार्य में मठ के प्रांगण को घेरने वाली पत्थर की चारदीवारी, एक कोणीय मीनार, एक प्रवेश द्वार और मठ से जुड़ी अन्य इमारतों का निर्माण शामिल था।https://whc.unesco.org/en/tentativelists/5423/ Kyiv: Saint Sophia Cathedral with Related Monastic Buildings, St. Cyril's and St. Andrew's Churches, Kyiv-Pechersk Lavra (extension of Kyiv: Saint-Sophia Cathedral and Related Monastic Buildings, Kyiv-Pechersk Lavra) यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र en 2026-08-16 कीव: संबंधित मठवासी भवनों के साथ सेंट सोफिया कैथेड्रल, सेंट सिरिल और सेंट एंड्रयू के चर्च, कीव-पेचेर्स्क लावरो (कीव: सेंट-सोफिया कैथेड्रल और संबंधित मठवासी भवनों, कीव-पेचेर्स्क लावरो का विस्तार) यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र
सन् 1787 में, ज़ारशाही सरकार ने सेंट सिरिल मठ को बंद कर दिया। इसके आवासीय परिसर को सेंट सिरिल अस्पताल में बदल दिया गया और बाद में इसे एक मानसिक आरोग्यशाला का रूप दे दिया गया, जो सोवियत यूक्रेन में 20वीं शताब्दी के मध्य-उत्तरार्ध तक संचालित रहा।टाइटस डी॰ ह्यूरिक 1982 The Lost Architecture of Kiev http://oldkyiv.kiev.ua/index2.htm यूक्रेनी संग्रहालय न्यू यॉर्क ASIN: B0006E9KPQ 16 अगस्त 2026 30 मई 2008 https://web.archive.org/web/20080530065414/http://oldkyiv.kiev.ua/index2.htm dead कीव की खोई हुई वास्तुकला (मुद्रण समाप्त)https://resource.history.org.ua/cgi-bin/eiu/history.exe?&I21DBN=EIU&P21DBN=EIU&S21STN=1&S21REF=10&S21FMT=eiu_all&C21COM=S&S21CNR=20&S21P01=0&S21P02=0&S21P03=TRN=&S21COLORTERMS=0&S21STR=Kyrylivska_cerkva ЕНЦИКЛОПЕДІЯ ІСТОРІЇ УКРАЇНИ 2026-08-16 एन्त्सिकलोपेदिया इस्तोरीयी उक्रायिनी
8 मई 1929 को, यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणराज्य (संक्षिप्त नाम: यू॰एस॰एस॰आर॰https://history.state.gov/countries/soviet-union A Guide to the United States’ History of Recognition, Diplomatic, and Consular Relations, by Country, since 1776: Union of Soviet Socialist Republics (USSR) history.state.gov 2026-09-05 1776 से देश के अनुसार मान्यता, राजनयिक और कांसुल संबंधों के संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की मार्गदर्शिका: सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (यू॰एस॰एस॰आर॰)।) की कमिसार परिषद ने सेंट सिरिल मठ को एक ऐतिहासिक स्मारक घोषित करते हुए यहाँ एक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करने का आदेश दिया।अल्ला मिखाइलोव्ना फेडचेंको 1977 St. Cyril's Church मिस्तेत्स्वो कीव सेंट सिरिल गिरजाघर हालाँकि, इसी दौरान मठ के गिरजाघर को धार्मिक आयोजनों के लिए बंद कर दिया गया और इसे एक संग्रहालय में परिवर्तित करने की तैयारी शुरू कर दी गई। योजना के अनुसार, मठ के घंटाघर में इवान ह्रीहोरोविच-बार्स्की को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित किया जाना था। यू॰एस॰एस॰आर॰ में मौजूद कई अन्य राजकीय संरक्षित क्षेत्रों की तरह, सेंट सिरिल परिसर का प्रबंधन भी जन शिक्षा कमिसारिएट के अधीन कर दिया गया था।
इन्हें भी देखें
सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव
सेंट एंड्रयू चर्च, कीव
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव
सन्दर्भ
श्रेणी:गिरजाघर
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:संग्रहालय