411 REFERENCE · Wikipedia
पापी गुड़िया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पापी गुड़िया पापी गुड़िया.jpg पापी गुड़िया का पोस्टर राज छाबड़ा लॉरेंस डिसूज़ा नरेश शर्मा तलत रेखी अविनाश वाधवन, करिश्मा कपूर, टिन्नू आनन्द, मोहन जोशी 16 फरवरी, 1996 भारत हिन्दी
पापी गुड़िया लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की डरावनी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में करिश्मा कपूर, अविनाश वाधवन, टिन्नू आनन्द और शक्ति कपूर हैं। जारी होने पर ये बुरी तरह पिटी थी।
संक्षेप
चरण राज (शक्ति कपूर) उर्फ चन्नी, अपराध, चोरी, अपहरण और काले जादू का स्वामी है। उसकी पूरी दुनिया पर शासन करने की इच्छा है और इस इच्छा के लिए वह सबसे कठिन और घिनौना काम करने के लिए तैयार है। यहाँ तक कि बच्चों की हत्या भी। चरन राज एक निर्दोष लड़के - राजू (मास्टर अमर) का अपहरण कर लेता है। राजू को केवल उसकी बहन करिश्मा (करिश्मा कपूर) द्वारा पाला गया है। वह अपने भाई के लिये मंच पर नृत्य तक करती है। उसकी सारी उम्मीदें उसके भाई पर है। चन्नी, जो अब एक गुड़िया बन चुका है - ऐसी गुड़िया जो चल सकती है, बात कर सकती है और यहाँ तक कि मार भी सकती है। यह पापी गुड़िया है। राजू, निर्दोष होने के बावजूद, हर हत्या से जुड़ा हुआ पाया जाता है और फिर वह पुलिस की नजर में आता है। एक इंस्पेक्टर विजय सक्सेना (अविनाश वाधवन) राजू को प्रत्येक हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराता है। करिश्मा, जो अब तक अपने छोटे भाई के साथ आरामदायक जीवन का आनंद ले रही थी, हत्या और कानून के बीच एक दुविधा में पड़ गई है। एक तरफ उसका छोटा भाई और दूसरी ओर उसका प्यार विजय सक्सेना है।
मुख्य कलाकार
अविनाश वाधवन - इंस्पेक्टर विजय सक्सेना
करिश्मा कपूर - करिश्मा
टिन्नू आनन्द - इंस्पेक्टर ऐ यादव
मोहन जोशी - राघवन
शक्ति कपूर - चरन राज
संगीत
गीत गायक नरेश शर्मा म्यूजिक- आई लव द बीट अलका याज्ञिक, करिश्मा कपूर 6:57 समीर देखो देखो मैं हूँ करिश्मा बाली ब्रह्मभट्ट, अलीशा चिनॉय 5:55 समीर आज सजके निकली है उदित नारायण, अलका याज्ञिक 6:40 गुलशन सारना मुझे तुझ से कितना प्यार कुमार सानु, अलका याज्ञिक 6:55 समीर
बाहरी कड़ियाँ
0267813 पापी गुड़िया
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:डरावनी फिल्में
श्रेणी:डरावनी हिंदी फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में वर्णक्रमानुसार