411 REFERENCE · Wikipedia
अनुस्वार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनुस्वार एक उच्चारण की मात्रा है जो अधिकांश भारतीय लिपियों में प्रयुक्त होती है। इससे अक्सर ं जैसी ध्वनि नाक के द्वारा निकाली जाती है, अतः इसे नसिक या अनुनासिक कहते हैं। इसको कभी-कभी म (और अन्य) अक्षरों द्वारा भी लिखते हैं। जैसे: कंबल ~ कम्बल; इंफाल ~ इम्फाल इत्यादि। देवनागरी में इसे, उदाहरण-स्वरूप, क पर लगाने से कं लिखा जाता है।
विभिन्न लिपियों में अनुस्वार तथा उसका यूनिकोड
+ दक्षिण एशियाई लिपियाँ लिपि Sign उदाहरण यूनिकोड देवनागरी ं कं U+0902 (2306) बंगाली ং কং U+0982 (2434) गुजराती ં કં U+0A82 (2690) Gurmukhi ਂ ਕਂ U+0A02 (2562) Kannada ಂ ಕಂ U+0C82 (3202) Malayalam ം കം U+0D02 (3330) Oriya ଂ କଂ U+0B02 (2818) Sinhala ං කං U+0D82 (3458) Telugu ం కం U+0C15 (3093)+ दक्षिणपूर्व एशियाई लिपियाँ लिपि चिह्न उदाहरण यूनिकोड Balinese Bali ᬂ Bali ᬓᬂ U+1B02 Burmese Mymr ံ Mymr ကံ U+1036 Javanese ꦁ ꦏꦁ U+A981 Khmer Khmr ំ Khmr កំ U+17C6 Lao ໍ ກໍ U+0ECD Sundanese ᮀ ᮊᮀ U+1B80 Thai ํ กํ U+0E4D
अन्य भारतीय भाषा
दक्षिण भारत की सभी लिपियों (तमिल को छोड़कर) इसको एक शून्य जैसे अक्षर से लिखा जाता है - o। यही अक्षर सिंहला भाषा में भी प्रयुक्त होता है। बाँग्ला और असमी में इसे ং लिखा जाता है जो वैदिक साहित्य में भी प्रयुक्त होता है। वेदों में इसके अलावे भी कुछ चिह्न अनुनासिक ध्वनियों के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
इन्हें भी देखें
विसर्ग ( ः )
चन्द्रबिन्दु ( ँ )
श्रेणी:भारतीय भाषाएँ