Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

India float 320 Location of the seven functioning NIPERs India मोहाली Green_pog.svg top 30.78 76.69 India अहमदाबाद Green_pog.svg right 23.03 72.58 India हाजीपुर Green_pog.svg bottom 25.68 85.22 India हैदराबाद Green_pog.svg right 17.39 78.49 India कोलकाता Green_pog.svg right 22.56 88.36 India रायबरेली Green_pog.svg left 26.23 81.23 India गुवाहाटी Green_pog.svg left 26.11 91.44 राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान (नाईपर) औषधीय विज्ञान के क्षेत्र में भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है जिसका उद्देश्य औषधीय विज्ञान के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और अनुसन्धान के लिए उत्कृष्ट केन्द्र बनना है। भारत सरकार ने नाईपर को ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ घोषित किया है। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के संरक्षण में गठित यह एक स्वायत्त निकाय है। यह भारतीय विश्वविद्यालय संघ तथा राष्ट्रमण्डल विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। यह संस्थान 130 एकड़ के क्षेत्र में दिल्ली के उत्तर में 250 कि.मी. की दूरी पर एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पंजाब में स्थित है। लक्ष्य औषधीय विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, अभिनव एवं अनुवादित अनुसन्धान को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय सहयोगात्मक अनुसंधान एवं सम्बन्ध, राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय औषधीय नीति के मामलों का अध्ययन, भूमंडलीय चुनौतियों को पूरा करने के लिए फार्मा उद्योगों के साथ सहयोग, औषधीय उद्योगों और अन्य अनुसंधान और शिक्षण संस्थानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेषीकृत केन्द्रों का सृजन, औषध निगरानी जिसमें औषधों के 'उपयोग दुरुपयोग' के अध्ययन सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित करना, सामुदायिक फार्मेसी और औषधीय प्रबन्धन, शिक्षा कार्यक्रम का संचालन। उद्देश्य संस्थान के निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य हैं :- भावी अध्यापकों, अनुसन्धान और उद्योग तथा व्यवसाय के प्रबन्धकों का प्रशिक्षण के माध्यम से औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान के स्तर को सुदृढ़ बनाना, शिक्षा कार्यक्रम का संचालन, औषधीय उद्योगों और अन्य अनुसंधान और शिक्षण संस्थानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय केन्द्रों का सृजन, भूमंडलीय चुनौतियों को पूरा करने के लिए भारतीय उद्योगों के साथ सहयोग, राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय सहयोगात्मक अनुसन्धान, पाठ्यचर्चा और मीडिया का विकास, औषधियो के ‘सदुपयोग-दुरुपयोग’ और ग्रामीण फार्मेसी आदि जैसे सामाजिक पहलुओं का अध्ययन, औषध निगरानी, सामुदायिक फार्मेसी, और औषधीय प्रबन्धन से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित करना। संस्थान राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, अहमदाबाद राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, गुवाहाटी राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, हाजीपुर राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, हैदराबाद राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, कोलकाता राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, मोहाली राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, रायबरेली भावी संस्थान राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, विशाखापट्टनम राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, नागपुर राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, झालावाड़ राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, छत्तीसगढ़ बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान का जालघर राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान हाजीपुर का जालघर श्रेणी:भारत के अनुसन्धान संस्थान