411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ुज़दार ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़ुज़दार ज़िला ضلع خضدار My land of wishes - Balochistan (Pakistan).jpg ख़ुज़दार में कई स्थानों पर निचली मिट्टी का रंग गुलाबी है Pakistan - Balochistan - Khuzdar.svg ख़ुज़दार ३५,३८० ५,२५,००० २००५ १४.८ तहसील ४ बलोचब्राहुई
ख़ुज़दार (उर्दू व बलोच: خضدار, अंग्रेज़ी: Khuzdar) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। यह पारम्परिक रूप से झालावान क्षेत्र का भाग है और कलात ख़ानत का हिस्सा था। ज़िले की राजधानी ख़ुज़दार शहर है, जो बलोचिस्तान प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।Swidler, N. (1972) "The Development of the Kalat Khanate" Journal of Asian and African Studies 7: pp. 115–21http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V14_116.gif The Imperial Gazetteer of India, v. 14, p. 110 20 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160303230652/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V14_116.gif 3 मार्च 2016 dead
नाम का उच्चारण
'ख़ुज़दार' शब्द में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
भूगोल
ज़िला शुष्क और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित है। ज़िले की पूर्वी सीमाएँ सिन्ध से और दक्षिणी सीमाएँ लस बेला ज़िले से लगी हुई हैं। ज़िले की राजधानी ख़ुज़दार सिन्ध की राजधानी कराची से ४०० किमी दूर और बलोचिस्तान की राजधानी व सबसे बड़े शहर क्वेटा से ३०० किमी की दूरी पर बसी हुई है। पाकिस्तान से निकलकर ईरान और फिर तुर्की और यूनान जाने वाला राजमार्ग इसी ज़िले से गुज़रता है।
बलोचिस्तान की सबसे ऊँची पहाड़ियाँ, जिनकी शृंखला शाशान पहाड़ियाँ (बलोच भाषा में कोह-ए-शाशान) कहलाती है, ख़ुज़दार ज़िले में ही स्थित हैं।
इन्हें भी देखें
झालावान
कलात ख़ानत
लस बेला ज़िला
ब्राहुई भाषा
सन्दर्भ
श्रेणी:बलोचिस्तान के ज़िले
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले
श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले
*