Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रयागराज (प्रयाग)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रयागराज हिंदू धर्म का एक पौराणिक स्थल है यहां तीन प्रमुख नदियां गंगा यमुना सरस्वती का संगम स्थल माना जाता है वर्तमान में गंगा यमुना तो स्पष्ट रूप से दिखाई देती है किंतु सरस्वती स्पष्ट दिखाई नहीं देती मान्यता है सरस्वती नदी पाताल से यहां प्रवेश करती है हर 12 वर्ष में यहां पर विशाल कुंभ का मेला लगता है जहां पर देश-विदेश के लोग अपनी आस्था प्रकट करने और पुण्य प्राप्त करने आते हैं प्रथम स्नान शाही स्नान नागा साधुओं द्वारा किया जाता है पूर्व में यह जिला इलाहाबाद नाम के जिले में आता था किंतु वर्तमान में जिले का नाम प्रयागराज में परिवर्तित कर दिया गया है धार्मिक सांस्कृतिक तौर पर तो यह जगह अपना महत्व रखती है खनिज व अन्य आर्थिक तरीकों से भी यह स्थान संपन्न है सफेद सिलिका और चूना पत्थर इस जिले में पर्याप्त रूप से मौजूद हैं प्रमुख इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इंडियन इंफॉर्मेशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी डीम्ड यूनिवर्सिटी, इसी जनपद में है. आनंद भवन जहां पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू का बचपन बीता था कई सारे प्रधानमंत्रियों कि यह जनपद जन्मस्थली रहा है जनपद को प्रधानमंत्रियों का जिला भी कहते हैं