411 REFERENCE · Wikipedia
लुकाछिपी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लुकाछिपी (अन्य नाम: छुआ-छुऔवल, आँख-मिचौली या -मिचैवल, आँख-मुँडौला या -मुँडौवल, छुपन-छुपाइ, चोरी-चोरी), बच्चों का एक लोकप्रिय खेल है जिसमें कितनी भी गिनती के खिलाड़ी (आदर्श रूप में कम से कम तीन) एक निर्धारित इलाक़े में ख़ुद को छुपाते हैं, एक या उससे ज़्यादा खोजियों द्वारा ढूँढ़े जाने के लिए। यह खेल इस तरह खेला जाता है कि एक चुना हुआ खिलाड़ी ("डरनर" के रूप में नामित) अपनी आखें बंद करके एक पूर्व निर्धारित संख्या तक गिनता है जिस दौरान बाक़ी खिलाड़ी छुपते हैं। मिसाल के लिए, 5 की इकाइयों में सौ तक की गिनें या बीस तक गिनें, एक दो तीन और बीस तक पहुंचने तक गिनती करते रहें। इस संख्या तक पहुंचने के बाद, वह खिलाड़ी जो "डरनर" है आवाज़ लगाता है "तैयार हो या न हो, मैं आ रहा हूँ!" और फिर सारे छुपे हुए खिलाड़ियों को ढूँढ़ने की कोशिश करता है।
श्रेणी:बाहरी खेल