411 REFERENCE · Wikipedia
पैसा हो पैसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पैसा हो पैसा प्रचार छवि मुक्था सुंदर मुक्था सुंदर सूचित कुमार ध्रुव भंडारी मडाल्सा शर्मा कनिष्का सोनी विवेक एंथनी राजकुमार 2015 04 03 भारत हिन्दी
पैसा हो पैसा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन मुक्था सुंदर ने किया है। यह फिल्म 3 अप्रैल 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।
कहानी
अश्विन इंजिनियरिंग का स्टूडेंट है। एक दिन अश्विन (ध्रुव भंडारी) की मुलाकात खूबसूरत लड़की भूमिका से होती है। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं। अश्विन एक मध्य श्रेणी परिवार से है लेकिन बेहद कम वक्त में ज्यादा-से-ज्यादा कमाई करना चाहता है। एक दिन अश्विन और उनके दोस्तों को एक ऐसा रसायन मिलता है, जिसके दम पर वे लोग करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। यह एक ऐसा रसायन है, जो किसी पर छिड़क दिया जाए तो वह गायब हो जाता है। इस केमिकल के हाथ लगने के बाद वे सभी मुसीबत में फंस जाते हैं। पुलिस, गैंगस्टर्स, सीबीआई, सभी अश्विन और उसके साथियों के पीछे पड़ जाते हैं।
कलाकार
ध्रुव भंडारी - अश्विन
मडाल्सा शर्मा - भूमिका
कनिष्का सोनी - करिश्मा
विवेक एंथनी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4553900