Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विद्या सिन्हा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2016 विद्या सिन्हा VidyaSinha.jpg Sinha in 2011 1947 11 15 y मुम्बई, भारत 2019 8 15 1947 11 15 y मुम्बई, महाराष्ट्र 163cm 1974–1986, 2000–2019 * Venkateshwaran Iyer 1968 1996 died Netaji Bhimrao Salunkhe 2001 2009 divorced जाह्नवी अभिनेत्री विद्या सिन्हा (जन्म: 15 नवंबर, 1947) (मृत्यु: 15 अगस्त, 2019) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। विद्या १९८० के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। विद्या को "रजनीगंधा", "छोटी सी बात" में अमोल पालेकर के साथ अभिनय और "पति-पत्नी और वो" समेत कई फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया, जिनमें "काव्यांजलि", "कबूल है" और "कुल्फी कुमार बाजेवाला" शामिल हैं। व्यक्तिगत जीवन विद्या का जन्म मुंबई में 15 नवंबर 1947 को एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रताप राणा एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। विद्या जब 18 साल की थीं, तभी उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। उनका वैवाहिक जीवन परेशानियों से गुजरा। विद्या का पहला विवाह 1968 में वेंकटश्वरन अय्यर से हुआ था। इस दौरान उन्होंने एक बेटी जाह्नवी को गोद लिया। 1996 में अय्यर के निधन के बाद उन्होंने जून 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंखे के साथ विवाह किया था। 2009 में उन्होंने सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। कोर्ट ने सालुंखे को रखरखाव के लिए प्रति माह 10,000 रुपये वेतन के रूप में देने का आदेश दिया था। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1984 कैदी सीता 1979 मीरा कृष्णा राठोड 1978 तुम्हारे लिये गौरी 1977 मुक्ति सीमा कैलाश शर्मा 1977 जीवन मुक्त 1975 छोटी सी बात प्रभा नारायण 1974 रजनीगंधा दीपा कपूर नामांकन और पुरस्कार सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:बॉलीवुड श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:२०१९ में निधन श्रेणी:1947 में जन्मे लोग