Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छद्म बल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2026 अक्टूबर 2026 छद्म बल ( fictitious force या pseudo force या d'Alembert force]] एक आभासी बल है जो उन सभी द्रव्यमानों पर लगता है जिनकी गति को किसी अजड़त्वीय सन्दर्भ फ्रेम का उपयोग करके वर्णित किया गया हो। उदाहरण के लिये, घूर्णी फ्रेम (rotating reference frame) में यदि किसी पिण्ड की गति का वर्णन करना हो तो उस पर लगने वाले वास्तविक बलों के अलावा आभासी बल या बलों को भी उस पिण्ड पर लगाना पड़ेगा। सामान्यतः न्यूटन का द्वितीय नियम जड़त्वीय निर्देश तंत्रों पर ही लागू होता है लेकिन अजड़त्वीय निर्देश तंत्रों में न्यूटन के द्वितीय नियम का प्रयोग करने के लिए हमें छद्म बलों को भी लगाना होगा। छद्म बल चार प्रकार के होते हैैं:- १.फ्रेम के रेखीय त्वरण के कारण छद्म बल:- यदि कोई फ्रेम किसी जड़त्वीय निर्देश तंत्र के सापेक्ष किसी रेखीय त्वरण से गति कर रहा हो तो उस फ्रेम से वर्णन करने पर किसी पिण्ड पर छद्म बल फ्रेम के त्वरण की विपरीत दिशा में लगेगा। २. अपकेन्द्र बल‌‌(Centrifugal Force):- यह छद्म बल घूर्णी फ्रेमों में प्रयुक्त होता है। किसी जड़त्वीय निर्देश फ्रेम के सापेक्ष किसी अक्ष पर घूर्णन करते हुए किसी फ्रेम से किसी पिण्ड का वर्णन करने पर उस पिण्ड पर अपकेन्द्र बल पिण्ड को घूर्णन केन्द्र से मिलाने वाली रेखा के अनुदिश त्रिज्यात: बाहर की ओर लगेगा। ३.कोरिओलिस बल(Coriolis Force):- यह बल भी घूर्णी फ्रेमों में प्रयुक्त होता है। यदि कोई अजड़त्वीय निर्देश तंत्र किसी कोणीय वेग से घूर्णन कर रहा हो तो उस फ्रेम के सापेक्ष किसी वेग से गति करते हुए पिण्ड पर फ्रेम के कोणीय वेग तथा पिण्ड के वेग के सदिश गुणन की दिशा की विपरीत दिशा में कोरिओलिस बल लगेगा। ४.यूलर बल(Euler Force):- यह बल असमान कोणीय वेग से घूर्णन करने वाले फ्रेमों से किसी पिण्ड का वर्णन करने पर पर उस पिण्ड पर लगता है। इन्हें भी देखें जड़त्वीय निर्देश तंत्र घूर्णी फ्रेम [[श्रेणी:यान्त्रिकी]তেততেদৈদর্ক্য্যমদ্্যদতৈদ্ক্যেজতে্যত্্যে্য। মত,েতে্যচ,,েচ্য্য্। ,ম্যকমক্্য্জদৈৈদ্গরহবিযনরারর্হহ তেচো্যযগলি্য্যীল। ককাত্থ্্য্যত্ত্্যতমত্য্্্যম্য্নকনয্য श्रेणी:चिरसम्मत यांत्रिकी श्रेणी:बल (भौतिकी)