Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नरंगा, बिहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2026 अक्टूबर 2026 गाँव नरंगा, बिहार सीतामढ़ी हिन्दी, मैथिली बिहार gov.bih.nic.in/ नरंगा भारत के बिहार राज्य के तिरहुत प्रमंडल के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड का एक गाँव है। भाषा और संस्कृति बज्जिका और हिन्दी यहाँ के लोगों द्वारा बोली जाती है। महिलाओं के समूह जनेऊ, शादी तथा अन्य कई अवसरों पर समुह में बैठकर लोकगीत गाती हैं। शिक्षा नरंगा में कई निजी और सरकारी स्कूले हैं। निजी स्कूलों में परिवार को फीस का भुगतान करना पड़ता है। गरीब परिवार के लोग किसी भी शुल्क के भुगतान के बिना सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेज सकते हैं। आंगनबाड़ी - 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी के पास जाते हैं। उन्हें वहां  भोजन में चावल, दाल और सोयाबीन के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा दी जाती है। हाई स्कूल - यह रमना चौक से 1 किलोमीटर उत्तर की ओर स्थिति है। धर्म हिन्दू और मुस्लिम यहां मानवता और भाईचारे के साथ रहते हैं। हिंदुओ के लिए नरंगा बाजार पर माँ दूर्गा मंदिर, महादेव मठ और कई मंदिर है। मुसलमानो के लिए यहां एक मस्जिद भी है। त्योहार मकर संक्रांति वसंत पंचमी होली ईद उल फितर ईद-उल-अधा मुहर्रम राम नवमी रक्षाबंधन तीज महाशिवरात्रि दुर्गा पूजा दिवाली छठ और कई अन्य स्थानीय त्योहार भी मनाए जाते हैं। परिवहन "परवाहा-लालबंदी सड़क" इस क्षेत्र को उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में  राष्ट्रीय राजमार्ग 104 (भारत) से जोड़ती है। "नरंगा-दोस्तिया सड़क" इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 77 (भारत) से जोड़ती है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन, सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तथा निकटतम हवाई अड्डा जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा है। राजनीति नरंगा गांव चुनावों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नरंगा गांव दो पंचायत में विभाजित है नरंगा उत्तरी नरंगा दक्षिणी नरंगा उत्तरी के मुखिया की सूची नाम कार्यकाल सिंघेश्वर राय 1990 - 2001 भूनेश्वर ठाकुर 2001 - 2003 नरेन्द्र प्रसाद 2003 - 2006 रमेश्वर राम 2006 - 2011 रविशंकर पासवान 2011 - 27June 2016 नरेन्द्र प्रसाद 27June 2016–अबतक श्रेणी:सीतामढ़ी ज़िले के गाँव