Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नासिरी महल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नासिरी महल या नासरिद महल (स्पेनी भाषा: Nasrid Palace) स्पेन के पर्यटक स्थलों में से एक प्रसिद्ध स्थल है। यह एक खुले आँगन के रूप में है जिसे स्वागत सैलून के रूप में और न्याय के प्रशासन के लिए इस्तेमाल किया गया था। यह मेक्सुआर (Mexuar) में प्रवेश से पूर्व आता है। हर जगह दीवारें और छत्रक प्लास्टर छत पर विस्तृत प्लास्टर का काम द्वारा और दीवारों के पीछे विस्तृत टाइल का काम दिखाई देता है। दीवारों पर अरबी लिपि में सजावटी पवित्र प्रार्थनाएँ लिखी हैं। कॉलम के ऊपर मेहराब पर स्टालाकटाइट्स हैं। यहाँ खिड़कियां हैं और उनसे नीचे हर कोई महल के निचले बाग़ देख सकता है। हर जगह एक सुंदर खा़का दिखाई देता है। इस ऐतिहासिक स्मारक से जुड़े कुछ दूसरे ऐतिहासिक स्मारक इसके अतिरिक्त यहाँ मिर्तियों का दरबार (Court of the Myrties) है जिसका एक विशाल आंगन और पूल हैं। कोमारेस के टॉवर पृष्ठभूमि में हैं और पूल में दिखते हैं। सिंह-दरबार (Court of the Lions) बड़ा और प्रभावशाली है। प्रस्ताव है कि मूल बबरों की मूर्तियों को पास के पाँचवे कारलास के म्यूज़िओ द बेलास आर्ट में रखा जाए ताकि उनके संरक्षण के लिए रखा जाए क्योंकि पिछले कई वर्षों से उन्हें ज़ंग लग रहा था क्योंकि उन्हें खुले आँगन में रखा गया था। इस स्माराक की दिलचस्प बात एक और खूबसूरत जगह टॉर द लास डमास से सटे पड़ताल के बागान हैं। इस इमारत के निकट एक बड़ा पूल है। इस इमारत के स्तंभों पर सुंदर मेहराब है और अंदर एक शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। एक दिलचस्प बात यहाँ है कि इस महल से सटे इन सभी बागानों में खूबसूरत बिल्लियँ हैं जो लोगों की भीड़ से डरते नहीं हैं।http://www.tripadvisor.com/Travel-g187427-c135233/Spain:The.Most.Visited.Monuments.In.Spain.html संग्रहीत प्रति 1 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20141006125400/http://www.tripadvisor.com/Travel-g187427-c135233/Spain:The.Most.Visited.Monuments.In.Spain.html 6 अक्तूबर 2014 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ नासिरी महल के बारे में विस्त्रित जानकारी नासिरी महल पर एक लेख श्रेणी:स्पेन में महल