411 REFERENCE · Wikipedia
तरंग संख्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भौतिक विज्ञान में तरंग संख्या (wavenumber अथवा तरंगसंख्या) तरंग की स्थानिक आवृत्ति को कहा जाता है। रेखीय तरंगसंख्या (ordinary wavenumber) को तरंग चक्रों की संख्या को लम्बाई से विभाजित करके परिभाषित किया जाता है; यह एक भौतिक राशि है जिसकी विमा लम्बाई का व्युत्क्रम होती है और इसका एसआई मात्रक चक्र प्रति मीटर अथवा मीटर का व्युत्क्रम (m−1) होता है। कोणीय तरंगसंख्या (angular wavenumber) को तरंग कला को समय से विभाजित करके परिभाषित किया जाता है; इस राशि की विमा कोण प्रति लम्बाई होती है और इसका एसआई मात्रक रेडियन प्रति मीटर है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
विकिमीडिया कॉमन्स पर Wavenumber से सम्बन्धित मीडिया