411 REFERENCE · Wikipedia
जूलाई ७ २००५ के लंदन बम धमाके
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई ७ २००५ को लंदन मे तीन भूमिगत रेलगाड़ियों और एक बस मे धमाकों में ५२ लोग मारे गए थे और लगभग ७०० घायल हुए थे। धमाके सुबह के समय हुए जब ज़्यादातर लोग दिन का काम शुरू करने के लिए जा रहे होते हैं। पहला विस्फोट लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार सुबह ८ बजकर ४९ मिनट पर हुआ जिसमें सात लोग मारे गए। दूसरा विस्फोट रसेल स्क्वायर स्टेशन पर सुबह ८ बजकर ५६ मिनट पर हुआ जिसमें २१ लोग मारे गए। तीसरा विस्फोट एजवेयर रोड स्टेशन पर हुआ जहाँ पाँच लोग मारे गए। चौथा टैविस्टॉक स्क्वायर के पास एक बस में भी विस्फोट हुआ, दोमंज़िला बस का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।
जांच
बाहरी कड़ियाँ
बीबीसी की विवरण अंग्रेजी मे
श्रेणी:बम धमाके