411 REFERENCE · Wikipedia
कीत्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कीत्स (जर्मन: Kiez) बर्लिन और जर्मनी के उत्तरी भाग के कई शहरों के मुहल्लों को कहा जाता है।
== शब्दोत्पत्ति ==
मध्यकाल में कई जर्मन समुदाय पूर्व की ओर जाकर पश्चिमी स्लाव लोगों के क्षेत्रों में प्रवेश करके वहाँ बस गए। स्लावों और जर्मैनी लोगों के मिश्रण से जर्मन भाषा में कई स्लावी भाषाओं के शब्द दाख़िल हो गए। इनमें 'ख़ीत्ज़ा' (chyza) भी एक था, जिसका अर्थ 'कुटिया' या 'घर' है। यही शब्द जर्मन बसेरों के साथ लगी स्लावी बस्तियों के लिए प्रयोग होने लगा और धीरे-धीरे इसने 'मुहल्ले' का अर्थ धारण कर लिया।
== कठबोली ==
जर्मनी में कीत्स शब्द औपचारिक रूप से केवल बर्लिन और कुछ अन्य शहरों में होता है। जर्मनी के अन्य भागों में इसका प्रयोग कठबोली (स्लैंग) माना जा सकता है। विश्व के अन्य भागों से जर्मनी में आकर बसने वाले लोगों के मुहल्लों में उनकी पुरानी भाषा से प्रभावित जर्मन बोली को भी कभी-कभी 'कीत्स-जर्मन' या 'कीत्स-डोएच' कहा जाता है।
== इन्हें भी देखें ==
मुहल्ला
बर्लिन
स्लाव लोग
== सन्दर्भ ==