411 REFERENCE · Wikipedia
बालदार गैंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बालदार गैंडा मध्य से अंतिम प्लेस्टोसीन काल, 0.35 0.01 Coelodonta antiquitatis .jpg 250px बालदार गैंडे का प्रदर्शित कंकाल प्राणी रज्जुकी स्तनधारी विषमांगुल गैण्डा †सीलोडोंटा †सी. ऐंटीक्वीटाटिस सीलोडोंटा ऐंटीक्वीटाटिस
बालदार गैंडा (Wooly rhinoceros) गैंडे की एक विलुप्त जाति है जो प्लाइस्टोसीन युग में यूरोप और एशिया में फैली हुई थी।Woolly Rhino (Coelodonta antiquitatis) https://web.archive.org/web/20111111011208/http://www.rhinos-irf.org/woolly/ 11 नवंबर 2011 International Rhino Foundation. Retrieved October 30, 2011. अपने पूरे शरीर पर घने बाल होने के कारण यह पूर्व हिमयुग के दौरान भी बची रही। अनुमान है कि यह ८,००० ईसापूर्व तक साइबेरिया में जीवित थी। इन्हें पाषाण काल के मानवों ने देखा था और प्रमाणस्वरूप इनके प्राचीन चित्र ग़ुफ़ाओं में बने हुए मिलते हैं।
वैज्ञानिक नाम
बालदार गैंडे का वैज्ञानिक नाम 'सीलोडोंटा ऐंटीक्वीटाटिस' (Coelodonta antiquitatis) है। इसके जीववैज्ञानिक वंश (genus, जीनस) 'सीलोडोंटा' का मतलब 'खोखला दांत' होता है।http://www.worldmuseumofman.org/woolrhino.php PREHISTORIC ANIMALS COLLECTION
WOOLLY RHINOCEROS 26 जून 2012 worldmuseumofman.org https://web.archive.org/web/20101215171212/http://www.worldmuseumofman.org/woolrhino.php 15 दिसंबर 2010 live
विवरण
साइबेरिया में ठण्ड से जमे हुए शवों और ग़ुफ़ाओं की दीवारों पर आदिमानवों द्वारा बनाई गई तस्वीरों से बालदार गैंडों का रूप-रंग ज्ञात होता है।http://books.google.dk/books?id=8ikKezOKRB4C&printsec=frontcover#v=onepage&q&f=false Frozen Fauna of the Mammoth Steppe 24 जून 2012 https://web.archive.org/web/20121007132058/http://books.google.dk/books?id=8ikKezOKRB4C&printsec=frontcover#v=onepage&q&f=false 7 अक्तूबर 2012 live सर-से-दुम तक यह १०-१२ फ़ुट (३-४ मीटर) लम्बा हुआ करता था और इसका वज़न २,७००-३,२०० किलो होता था। इसकी ऊँचाई ६.६ फ़ुट (२ मीटर) तक होती थी। इसके सिर पर दो सींग होते थे और आगे वाला ज़्यादा लम्बा था। आगे वाला सींग २ फ़ुट (६१ सेंटीमीटर) तक लम्बा हो सकता था।The complete guide to prehistoric life, Tim Haines, Paul Chambers, pp. 203, BBC Books, 2005, ISBN 978-0-563-52219-5 इसके कान छोटे, टांगे मोटी और जिस्म भारी-भरकम हुआ करता था। ग़ुफ़ा-कला में कभी-कभी आगे और पीछे की टांगों के बीच गाढ़े रंग की एक धारी दिखाई जाती है लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि वास्तव में सभी बालदार गैंडों में यह धारी थी कि नहीं। बड़ा शरीर और घने बाल होने से यह अपने शरीर में बर्फ़ीले हालात में भी गरमाहट बनाए रख सकता था।Encyclopedia of World History, Anita Garneri, Parragon Inc, 2007, ISBN 978-1-4054-1702-0, ... Some, such as the mammoth and the woolly rhinoceros, grew larger, because a bigger body is better at conserving heat ...
जाति का विनाश
वैज्ञानिकों को सही तरह ज्ञात नहीं है कि बालदार गैंडों के ख़त्म हो जाने का क्या कारण था। एक धारणा है कि जैसे-जैसे आधुनिक मानव और निअंडरथल मानव इनका शिकार करने लगे, धीरे-धीरे यह विलुप्त हो गए।Guns, Germs, and Steel: The Fates of Human Societies https://web.archive.org/web/20140627172658/http://books.google.com/books?id=PWnWRFEGoeUC 27 जून 2014 , Jared M. Diamond, W. W. Norton & Company, 1999, ISBN 978-0-393-31755-8, ... That expansion may have been responsible for the extinction of Eurasia's woolly mammoth and woolly rhinoceros. With the settlement of Australia / New Guinea, humans now occupied three of the five habitable continents ... एक अन्य धारणा है कि जब पूर्व हिमयुग समाप्त होने लगा तो मौसम गरम हुआ और यह नए वातावरण की परिस्थितियों में जीवित न रह पाए। एक तीसरी धारणा यह भी है कि इस जाति में एक ऐसी नई जानलेवा बीमारी फैल गई जिसने पूरी जाति ही तेज़ी से ख़त्म कर डाली।A requiem for North American overkill https://web.archive.org/web/20121007071722/http://www.unl.edu/rhames/courses/current/requiem-overkill.pdf 7 अक्तूबर 2012 , D.K. Grayson, D.J. Meltzer, Pages 585–593, Journal of Archaeological Science, Volume 30, 2003 विवाद जारी है।
दीर्घा
इन्हें भी देखें
प्लाइस्टोसीन
गैंडा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्रागैतिहासिक स्तनधारी
श्रेणी:एशिया के प्रागैतिहासिक स्तनधारी
श्रेणी:यूरोप के प्रागैतिहासिक स्तनधारी
श्रेणी:अत्यंतनूतन (प्लाइस्टोसीन) युग
श्रेणी:विलुप्त स्तनधारी