Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है, साथ ही यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। लैटिन में, दिसेम (decem) का मतलब "दस" होता है। दिसम्बर भी रोमन कैलेंडर का दसवां महीना था जब तक कि मासविहीन सर्दियों की अवधि को जनवरी और फरवरी के बीच विभाजित नहीं कर दिया गया। दिसंबर से संबंधित फूल हॉली या नारसीसस है। दिसंबर के रत्न फीरोज़ा, लापीस लाजुली, जि़रकॉन, पुखराज (नीला), या टैन्जानाईट रहे हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के (सूर्य की रोशनी का समय) सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। महत्वपूर्ण दिवस 1 दिसंबर - विश्व एड्स दिवस (विश्व) सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस (भारत) स्वतंत्रता पुनर्स्थापन दिवस (पुर्तगाल) लाल सेब खाओ दिवस (अमेरिका) प्रथम राष्ट्रपति दिवस (कजाकिस्तान) एकीकरण दिवस (रोमानिया) राष्ट्रीय दिवस (म्यान्मार) गणतंत्रता दिवस (केंद्रीय अफ्रिका गणराज्य) स्वशासन दिवस (आइसलैंड) शिक्षक दिवस (पनामा) 2 दिसंबर - अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस (विस्व) राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (भारत) विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 3 दिसंबर - अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस (विश्व) भोपाल गैस त्रासदी दिवस (भारत) 5 दिसंबर - अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस 4 दिसंबर - भारतीय नौसेना दिवस 7 दिसंबर - भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 10 दिसंबर - विश्व मानवाधिकार दिवस 11 दिसम्बर - यूनिसेफ दिवस 14 दिसंबर - राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 18 दिसंबर - अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 19 दिसंबर - गोवा मुक्ति दिवस 20 दिसंबर - अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस 22 दिसंबर - राष्ट्रीय गणित दिवस 23 दिसंबर - किसान दिवस 24 दिसंबर - राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 25 दिसंबर - सुशासन दिवस 8-14 दिसंबर - अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह जन्म 1 दिसंबर - काका कालेलकर , राजा महेन्द्र प्रताप 3 दिसंबर - राजेन्द्र प्रसाद , रमाशंकर यादव 'विद्रोही' 4 दिसंबर - इन्द्र कुमार गुजराल , रामस्वामी वेंकटरमण 8 दिसंबर - बालकृष्ण शर्मा नवीन , बालाजी बाजीराव 9 दिसंबर - सोनिया गाँधी , आदित्य चौधरी 10 दिसंबर - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी 11 दिसंबर - दिलीप कुमार , ओशो , प्रणब मुखर्जी 14 दिसंबर - संजय गाँधी , राज कपूर , उपेन्द्रनाथ अश्क 22 दिसंबर - गुरु गोबिन्द सिंह 22 दिसंबर - श्रीनिवास रामानुजन् 23 दिसंबर - चौधरी चरण सिंह 24 दिसंबर - मुहम्मद रफ़ी , बनारसीदास चतुर्वेदी 25 दिसंबर - मदनमोहन मालवीय , अटल बिहारी वाजपेयी , नौशाद 26 दिसंबर - ऊधम सिंह 27 दिसंबर - ग़ालिब 28 दिसंबर - रतन टाटा , धीरूभाई अंबानी निधन 3 दिसंबर - ध्यान चन्द 5 दिसंबर - अमृता शेरगिल , अरबिंदो घोष 8 दिसंबर - विपिन सिंह रावत 6 दिसंबर -ड्रा भीमराव आम्बेडकर 10 दिसंबर - चौधरी दिगम्बर सिंह , अशोक कुमार 11 दिसंबर - कवि प्रदीप , रवि शंकर 12 दिसंबर - रामानन्द सागर , मैथिलीशरण गुप्त 15 दिसंबर - सरदार बल्लभ भाई पटेल 19 दिसंबर - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ , राम प्रसाद बिस्मिल 21 दिसंबर - महावीर प्रसाद द्विवेदी , तेजी बच्चन 23 दिसंबर - पी. वी. नरसिंह राव 28 दिसंबर - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी , सुमित्रानंदन पंत 30 दिसंबर - दुष्यंत कुमार , विक्रम साराभाई