411 REFERENCE · Wikipedia
शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP, अर्थात् एक निश्चित समय अवधि के दौरान किसी देश या अन्य राजव्यवस्था के उत्पादन के कारकों द्वारा उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल बाजार मूल्य) में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net national product(NNP)) प्राप्त होता है।Krugman, P.R., Obstfeld, M., Melitz, M.J. (2012). International Economics: Theory & Policy (9th ed.). Harlow (UK): Pearson Education Limited, p. 327. इसी प्रकार, सकल घरेलू उत्पाद में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) प्राप्त होता है।Burda, M., Wyplosz, C. (2013). Macroeconomics: A European Text (6th ed.). Oxford (UK): Oxford University Press, p. 39. मूल्यह्रास का तात्पर्य उत्पादक गतिविधियों में उपयोग के दौरान टूट - फूट के कारण हुए अचल पूंजी के अवमूल्यन से है।
GNP की अवधारणा से निकटता से संबंधित एक अन्य अवधारणा है जिसे देश का NNP कहा जाता है। NNP किसी देश द्वारा वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य का अधिक सटीक माप है। यह GNP के आंकड़ों से उत्पन्न किया जाता है। एक मोटे अनुमान के रूप में, GNP किसी देश के कुल उत्पादन का अधिक उपयोगी संकेतक है। लेकिन यदि हम किसी देश के उत्पादन, और उपयोग के लिए क्या उपलब्ध है, इसका सटीक और सही मापन करना चाहते हैं, तब GNP में एक गंभीर दोष है।
राष्ट्रीय लेखांकन में, शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) और शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) निम्नलिखित दो सूत्रों द्वारा दिए गए हैं:
NNP = GNP - मूल्यह्रास
NDP = GDP - मूल्यह्रास
इन्हें भी देखें
Genuine progress indicator (GPI)
Hartwick's rule
शुद्ध घरेलू उत्पाद
Value added
Value product
सन्दर्भ
श्रेणी:राष्ट्रीय लेखांकन