411 REFERENCE · Wikipedia
बिहार संग्रहालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिहार म्यूजियम
Bihar Museum.jpg
200
2015 08 15
पटना, बिहार
कला और संस्कृति
रणवीर सिंह राजपूतhttp://www.patnadaily.com/index.php/news/12935-cm-to-inaugurate-bapu-meeting-hall-and-bihar-museum-on-monday.html CM to Inaugurate Bapu Meeting Hall and Bihar Museum on Monday 2017-10-02 2017-11-26 https://web.archive.org/web/20171201033907/http://www.patnadaily.com/index.php/news/12935-cm-to-inaugurate-bapu-meeting-hall-and-bihar-museum-on-monday.html 1 दिसंबर 2017 dead PatnaDaily.com
biharmuseum.org/hi
बिहार संग्रहालय पटना में स्थित एक कला संग्रहालय है।http://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-museum-chief-minister-nitish-kumar-patna-bihar-museum-art-inauguration/1063170.html बिहार संग्रहालय : इतना सुंदर बना है कि देखनेवाले विरोध करना भूल जायेंगे : सीएम प्रभात खबर https://web.archive.org/web/20171107031030/http://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-museum-chief-minister-nitish-kumar-patna-bihar-museum-art-inauguration/1063170.html 7 नवंबर 2017 4 नवंबर 2017 dead यह अगस्त 2015 में आंशिक रूप से खोला गया था जब 'बच्चों के संग्रहालय', मुख्य प्रवेश क्षेत्र और एक अभिविन्यास थियेटर सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया था। बाद में, अक्टूबर 2017 में शेष दीर्घाओं को भी खोला गया। यहां पटना संग्रहालय से 100 से अधिक कलाकृतियों को स्थानांतरित किया गया था।
इतिहास
thumb|300px|बेली रोड से बिहार म्यूजियम का दृश्य
right|thumb|दीदारगंज यक्षी बिहार संग्रहालय में
इस संग्रहालय की कल्पना बिहार राज्य के लिए एक इतिहास संग्रहालय के रूप में की गई थी। इसकी स्थापना का ध्येय इस क्षेत्र के हजारों वर्ष के इतिहास को सामने लाना तथा बिहार की समृद्ध विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक आकर्षणों का पता लगाना था ताकि स्थानीय निवासियों और विश्व के चारों ओर से आये आगंतुकों के लिये यह संग्रहालय प्रेरक बन सके। अक्टूबर 2013 में पटना के बेली रोड पर के साथ निर्माण शुरू किया।
अनुमानित बजट 498 करोड़ रूपये था। यह 5.6-हेक्टेयर में फैला छह मंजिला भवन है जिसमें 24,000 वर्ग मीटर का निर्माण क्षेत्र है।https://www.architecturaldigest.in/content/bihar-museum-fumihiko-maki/ Sister Act: Patna Museum is in stellar company with the newly minted Bihar Museum ArchitecturalDigest.in https://web.archive.org/web/20171114202209/https://www.architecturaldigest.in/content/bihar-museum-fumihiko-maki/ 14 नवंबर 2017 14 नवंबर 2017 dead
जापान के माकी एंड एसोसिएट्स ने मुंबई के ओपोलिस आर्किटेक्ट्स के साथ इस संग्रहालय के वास्तुशिल्प का विकास किया। इस प्रस्ताव में चार प्रमुख प्रदर्शनी दीर्घाओं, शैक्षिक लॉबी, प्रशासनिक और स्थायी गैलरी शामिल थी। परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त करने के लिए बिहार सरकार ने जुलाई 2011 में कनाडा की परामर्श कंपनी लॉर्ड सल्चरल रिसोर्सेस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। जनवरी 2012 में, राज्य मंत्रिमण्डल ने जापान-आधारित माकी एंड एसोसिएट्स और उसके भारतीय पार्टनर ओपोलिस, मुंबई को परियोजना के प्राथमिक सलाहकार वास्तुकार के रूप में चयन को मंजूरी दे दी।
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बॉबी बेदी की कंपनी, कैलिडोस्कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संग्रहालय के लिए श्रव्य-दृश्य और फिल्मायी गई सामग्री का निर्माण किया है।
अक्टूबर 2017 में, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ इस संग्रहालय का भ्रमण किया।
बिहार संग्रहालय में प्रसिद्ध दीदारगंज यक्षी भी है जो ल्गभग 2300 वर्ष पुरानी है। प्राचीन युग से 1764 ( बक्सर का युद्ध) तक कलाकृतियों को बिहार संग्रहालय में रखा गया है। 1764 के बाद के अवयव पटना संग्रहालय में रखे जाते हैं।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/cm-for-expansion-of-old-patna-museum/articleshow/61189476.cms CM for expansion of old Patna Museum द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया https://web.archive.org/web/20171113153309/https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/cm-for-expansion-of-old-patna-museum/articleshow/61189476.cms 13 नवंबर 2017 4 नवंबर 2017 live
पटना म्यूजियम के लिए विरासत सुरंग
जनवरी 2023 में, बिहार सरकार ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के बीच 1.4 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित मेट्रो (हेरिटेज टनल) के निर्माण के लिए दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/dmrc-named-consultant-for-tunnel-between-patna-museums/articleshow/97265508.cms DMRC named consultant for tunnel between Patna museums Rumi Faryal 24 January 2023 The Times of Indiahttps://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/nitish-kumar-asks-officials-to-develop-proposed-subway-between-bihar-museum-and-patna-museum-as-a-world-class-heritage-tunnel/articleshow/87764647.cms Nitish Kumar asks officials to develop proposed subway between Bihar Museum and Patna Museum as a 'world-class heritage tunnel' Kumar Madan 17 November 2021 The Times of Indiahttps://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/patna-metro-world-class-heritage-tunnel-know-the-details-bihar-news/articleshow/97266690.cms Patna Metro: पटना मेट्रो की सुरंग में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत, खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे अगस्त 2023 में, बिहार सरकार की कैबिनेट ने 542 करोड़ की संशोधित लागत पर हेरिटेज सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/rs-542cr-for-1-5-km-long-tunnel-to-connect-2-museums-in-patna/articleshow/102552753.cms?from=mdr Rs 542cr for 1.5-km-long tunnel to connect 2 museums in Patna बिहार संग्रहालय एवं पटना संग्रहालय को आपस में जोड़ेगी टनल। यह सुरंग जमीन से 15 से 20 मीटर नीचे बनेगी।https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/country-first-tunnel-connecting-two-museums-will-be-built-20-feet-below-ground-in-patna-axs पटना में बनेगी दो म्यूजियम को जोड़ने वाली देश की पहली टनल प्रभात खबर २१ मई २०२४
चित्रशाला
इन्हें भी देखें
पटना संग्रहालय
सभ्यता द्वार
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
नारद संग्रहालय, बिहार
पटना के पर्यटन स्थल
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Bihar Museum
अंग्रेज़ी वेबसाइट
श्रेणी:बिहार के संग्रहालय
श्रेणी:पटना