411 REFERENCE · Wikipedia
हुसाइट युद्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|15वीं सदी में हुसाइट और कैथोलिक धर्मयोद्धाओं की लड़ाई
हुसाइट युद्ध जिसे बोहेमियन युद्ध या हुसाइट क्रांति भी कहा जाता है। हुसाइटों और पवित्र रोमन सम्राट सिजिस्मंड, पोपसी और कैथोलिक गिरजाघर के प्रति वफादार यूरोपीय सम्राटों साथ ही विभिन्न हुसाइट गुटों की संयुक्त कैथोलिक सेनाओं के बीच लड़े गए गृह युद्धों की एक श्रृंखला थी। 1432 में संघर्ष के अंतिम चरण में उट्राक्विस्टों ने अपना पक्ष बदल लिया और रोमन कैथोलिकों के साथ मिलकर लड़ने लगे तथा टैबोराइट्स और अन्य हुसाइट गुटों का विरोध करने लगे। ये युद्ध 1419 से लगभग 1434 तक चले।
यह अशांति तब शुरू हुई जब 1415 में कैथोलिक चर्च द्वारा प्रोटेस्टेंट ईसाई सुधारक जान हस को अपधर्म के लिए मार दिया गया।कुहन्स ऑस्कर जॉन हस : थे विटनेस 1907 पब्लिक लाइब्रेरी सिनसिनाटी : जेनिंग्स एंड ग्राहम न्यू यॉर्क https://archive.org/details/johnhusswitness00kuhn/page/44/mode/1up 22 जनवरी 2025 क्योंकि सिजिस्मंड की योजना पवित्र रोमन सम्राट बनने की थी (जिसके लिए पोप द्वारा राज्याभिषेक की आवश्यकता थी) और उसने धर्म का दमन किया फिर भी इसका प्रसार जारी रहा।लुत्ज़ोव फ्रांसिस द हुसाइट वार्स 1914 यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लाइब्रेरी लंदन : डेंट ; न्यूयॉर्क https://archive.org/details/hussitewars00lt 22 जनवरी 2025
उत्पत्ति
सन 1402 के आसपास पादरी और विद्वान जान हस ने चर्च और पोपतंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की निंदा की तथा उन्होंने अंग्रेज धर्मशास्त्री जॉन विक्लिफ के कुछ सुधारवादी विचारों को बढ़ावा दिया।फज थॉमस ए. जान हस: रिलीजियस रिफॉर्म एंड सोशल रिवोल्यूशन इन बोहेमिया 2017 आई.बी.टॉरिस 978-0-85771-855-6 https://books.google.co.in/books?id=TYYAAwAAQBAJ&redir_esc=y 22 जनवरी 2025 en बोहेमिया में उनके उपदेशों को व्यापक रूप से माना गया तथा चर्च द्वारा दमन को बढ़ावा दिया गया जिसने विक्लिफ के कई विचारों को विधर्मी घोषित कर दिया था। 1411 में पश्चिमी विवाद के दौरान एंटीपोप जॉन तेईसवें ने प्रतिद्वंद्वी पोप ग्रेगरी बारहवें के संरक्षक, नेपल्स के राजा लेडिसलॉस के खिलाफ धर्मयुद्ध की घोषणा की।
इन्हें भी देखें
रोमन गृहयुद्ध
कैथोलिक गिरजाघर
गृहयुद्धों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:धर्म-आधारित युद्ध
श्रेणी:गिरजाघर
श्रेणी:युद्ध