411 REFERENCE · Wikipedia
३१ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
३१ मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १५१वाँ (लीप वर्ष मे १५२वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और २१४ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
31 मई-
२०१०-आतंकवादियों ने लाहौर के जिन्ना अस्पताल पर हमला कर १२ लोगों को मार डाला।
जर्मनी के राष्ट्रपति होस्र्ट कोहलर ने अफगानिस्तान में जर्मन सेना की भूमिका पर दिए विवादित बयान (के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हाल के अफगानिस्तान दौरे के दौरान कहा था कि “जर्मन सेना इस क्षेत्र में अपने आर्थिक हितों के लिए काम कर रही है।“
इजराइल ने नौसैनिक कमांडो हमला कर गाजा पट्टी में राहत कार्यों के लिए जा रहे चैरिटी मिशन के 15 लोगों को मार डाला। इस हमले में 60 अन्य घायल हो गए। इनमें से ज्यादातर तुर्की के नागरिक हैं।
1977 - भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959- बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई
2008 - विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
जन्म
1577- नूर जहाँ जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम 'मेहरुन्निसा' था।
1922- डेनहोम एलिओट, अंग्रेजी अभिनेता (मृ. 1992)
1756 - एब्बे फारिया - दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।
1725 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।
1843 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1964 - राजीव चंद्रशेखर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ है
1927 - वनराज भाटिया - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रहे हैं।
1925 - राज खोसला - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
1899 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे, महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन मैं शालिम थे, 1965 में लाला जी ने पंजाब केसरी दैनिक हिन्दी समाचार पत्र की स्थापना की।
निधन
2022 - के. के. (गायक) - प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक थे।
2001 - जगन्नाथ कौशल - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे, भारत के कानून मंत्री भी रहे।
1988- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक।
1987 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1973 - गुरनाम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
2003 - अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार
2009 - कमला दास - कमला सुरय्या अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1999 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री थे।
उत्सव/अवसर
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
श्रेणी:मई