411 REFERENCE · Wikipedia
कबूतर तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कबूतर तारामंडल Columba Col Columba IAU.svg 05 03 53.8665–06 39 36.9263Columba, constellation boundary The Constellations International Astronomical Union http://www.iau.org/public/constellations/#col 27 February 2014 dead https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#col 5 जून 2013 -27.0772038–-43.1116486 270 54th 5 18 1 1 0 α Col (Phact) 2.65 ग्लीज़ 218 48.89 14.99 0 None ख़रगोश तारामंडल (Lepus) छेनी तारामंडल (Caelum) पिक्टर तारामंडल (Pictor) पपिस तारामंडल (Puppis) महाश्वान तारामंडल (Canis Major) 45 90 फ़रवरी
कबूतर या कोलम्बा (अंग्रेज़ी: Columba) खगोलीय गोले पर महाश्वान और ख़रगोश तारामंडलों के दक्षिण में स्थित एक छोटा और धुंधला-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा सन् १५९२ में पॅट्रस प्लैंकियस (Petrus Plancius) नामक डच खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है।
तारे
कबूतर तारामंडल में १८ तारें हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से अगस्त २०११ तक किसी के भी इर्द-गिर्द कोई ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ नहीं पाया गया था। इस तारामंडल में केवल एक तारा ३ खगोलीय मैग्नीट्यूड से अधिक चमक रखता है। याद रहे कि मैग्नीट्यूड की संख्या जितनी ज़्यादा होती है तारे की रौशनी उतनी ही कम होती है। इस तारामंडल में पाए जाने वाली कुछ मुख्य वस्तुएँ इस प्रकार हैं:
अल्फ़ा कोलम्बाए (α Columbae) - पृथ्वी से २७० प्रकाश-वर्ष दूर स्थित यह द्वितारा २.६५ मैग्नीट्यूड की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) से दिखाई देता है। इसका पारंपरिक नाम फैक्ट (Phact) है जो अरबी के "अल-फ़ाख़्ता" (ur ألفاجتة) शब्द से आता है। फ़ाख़्ता का अर्थ हिन्दी और अरबी दोनों में चिड़िया ही होता है। इस द्वितारे का मुख्य तारा एक Be श्रेणी का उपदानव तारा है।
बेटा कोलम्बाए (β Columbae) - यह पृथ्वी से ८६ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक K1III श्रेणी का दानव तारा है। इसका पारंपरिक नाम भी अरबी का "वज़न" (ur وزن) शब्द है, जिसका अर्थ भी हिन्दी में वही है जो अरबी में है (यानि "भार")।
मू कोलम्बाए (μ Columbae) - पृथ्वी से १,३०० प्रकाश वर्ष दूर यह एक नीले-सफ़ेद रंग का O श्रेणी का तारा है। इस तारे की व्योम में गति और दिशा देखकर वैज्ञानिकों को लगता है के यह कभी शिकारी तारामंडल के आइयोटा ओरायोनिस (ι Orionis) के मंडल का हिस्सा हुआ करता था जो किसी अन्य द्वितारे के पास आने से पैदा हुए तीखे गुरुत्वाकर्षक खींचातानी में उछाल कर दूर फेंक दिया गया और अब कबूतर तारामंडल में आ पहुँचा है।The hundred greatest starsCopernicus Series James B. Kaler स्प्रिंगर, 2002 9780387954363 http://books.google.com/books?id=aJavy9Yk1yoC ... Among them, found 50 years ago, are Mu Columbae, south of Orion, and AE Aurigae ... Mu Columbae would stand out all by itself though. A blue-white O9.5 star of nearly 15 solar masses ...
इन्हें भी देखें
द्वितारा
तारामंडल
सन्दर्भ
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*