411 REFERENCE · Wikipedia
महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी आजमगढ़ 2019 आजमगढ़ ज्ञानं संस्कृतिः विकासश्च परमो ध्येयः Smt. Anandiben Patel Prof. Pradeep Kumar Sharma DAV P.G. COLLEGE CAMPUS Raidopur, Azamgarh, Uttar Pradesh 276001 Uttar Pradesh 276001 India https://www.msdsu.ac.in/
महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (भारत) के आजमगढ़ जिले में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इसे आजमगढ़ विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा, इसकी घोषणा स्वयं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय में स्नातक से शोध उपाधी तक की पढ़ाई होती है।
स्थापना
इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी राजपत्र अधिसूचना संख्या 1446/79-वी-1-19-1 (के) -3-19, लखनऊ, दिनांक 5 अगस्त 2019 के तहत की थी।
राज्य सरकार के द्वारा अधिसूचना संख्या 610/सत्तार-1-2021-16(74)/2018 टी.सी., लखनऊ, दिनांक 28 अप्रैल 2021, विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से शुरू किया गया था।
संबंधित महाविद्यालय
इस विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ जिले से सम्बंधित ४३८ महाविद्यालय जुड़े हुए हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्व ये सभी महाविद्यालय (आजमगढ़ और मऊ) , वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से सम्बंधित थे.
इस विश्वविद्यालय के 438 महाविद्यालयों में 15 सरकारी सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेज, 4 सरकारी कॉलेज और 419 स्व-वित्तपोषित कॉलेज शामिल हैं।
पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय तथा उसके महाविद्यालयों में कृषि, कला, वाणिज्य, शिक्षा, कानून और विज्ञान संकाय के तहत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम चलाये जाते है। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में बीए, बीएड, बीएससी, बीएससी एजी, बीकॉम। और LL.B. प्रमुख हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में M.A., M.Ed., M.Sc., M.Sc.Ag., M.Com। और LLM प्रमुख हैं।
स्थिति
महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुई है. आजमगढ़ जिला राज्य की राजधानी लखनऊ से 260 किमी पूर्व में स्थित है. वर्तमान समय में इसका स्थाई पता निम्न है -
डीएवी पी.जी. कॉलेज कैंपस (रैदोपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश [276001])
बाहरी कड़ियाँ
अभिषेक मिश्रा महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगी आजमगढ़ यूनिवर्सिटी, अमित शाह के सुझाव पर सीएम योगी की मुहर https://www.aajtak.in/india/uttar-pradesh/story/azamgarh-university-maharaja-suheldev-amit-shah-cm-yogi-adityanath-ntc-1356503-2021-11-13 आज तक आज तक 13 नवम्बर 2021 hi 13 नवम्बर 2021
अभिषेक शर्मा अस्तित्व में आया आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय, शासन-प्रशासन की सक्रियता बढ़ी https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-azamgarh-state-university-came-into-existence-21740529.html 16 जून 2021 Dainik Jagran दैनिक जागरण 2021 hi
https://www.inhindi.info/msdsu-maharaja-suheldev-university-azamgarh-result/ MSDSU Result 2024: Maharaja Suheldev University Azamgarh Results ASTHANA KRISHN KANT ASTHANA 27 December 2023 In Hindi - हिंदी में In Hindi - हिंदी में hi 2 अगस्त 2022 dead 27 दिसंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231227161908/https://www.inhindi.info/msdsu-maharaja-suheldev-university-azamgarh-result/
अलखा सिंह आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा : अमित शाह https://www.livehindustan.com/career/story-azamgarh-university-will-be-named-after-maharaja-suheldev-amit-shah-5071079.html 13 नवम्बर 2021 Hindustan हिंदुस्तान 2021 hindi
Ganga A. B. P. महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा आजमगढ़ की स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम, CM योगी ने की घोषणा https://www.abplive.com/states/up-uk/chief-minister-yogi-adityanath-announced-to-change-the-name-of-azamgarh-state-university-ann-1997447 13 नवम्बर 2021 www.abplive.com 13 नवम्बर 2021 hi
श्रेणी:उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेज
श्रेणी:आज़मगढ़ ज़िला
श्रेणी:भारतीय विश्वविद्यालय