411 REFERENCE · Wikipedia
अधकपारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अधकपारी
सूर्यावर्त, आधासीसी, माईग्रेन
Migraine.jpg
8207
(माइग्रेन)31876 (Basilar)4693 (FHM)
346
G 43 g 40
157300
000709
neuro
218
neuro 517 emerg 230 neuro 529
D008881
अधकपारी या माइग्रेन एक जटिल विकार है जिसमें बार-बार मध्यम से गंभीर सिरदर्द होता है और अक्सर इसके साथ कई स्वैच्छिक तंत्रिका तंत्र से संबंधित लक्षण भी होते हैं।
आमतौर पर सिरदर्द एक हिस्से को प्रभावित करता है और इसकी प्रकृति धुकधुकी जैसी होती है जो 2 से लेकर 72 घंटों तक बना रहता है। संबंधित लक्षणों में मितली, उल्टी, फोटोफोबिया (प्रकाश के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता), फोनोफोबिया (ध्वनि के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता) शामिल हैं और दर्द सामान्य तौर पर शारीरिक गतिविधियों से बढ़ता है।The International Classification of Headache Disorders: 2nd edition Cephalalgia 24 Suppl 1 9–160 2004 14979299 10.1111/j.1468-2982.2004.00653.x Headache Classification Subcommittee of the International Headache Society as PDF https://web.archive.org/web/20100331095113/http://www.i-h-s.org/upload/ct_clas/ihc_II_main_no_print.pdf 31 मार्च 2010 माइग्रेन सिरदर्द से पीड़ित एक तिहाई लोगों को ऑरा के माध्यम इसका पूर्वाभास हो जाता है, जो कि क्षणिक दृष्य, संवेदन, भाषा या मोटर (गति पैदा करने वाली नसें) अवरोध होता है और यह संकेत देता है कि शीघ्र ही सिरदर्द होने वाला है।
माना जाता है कि माइग्रेन पर्यावरणीय और आनुवांशिकीय कारकों के मिश्रण से होते हैं।Piane M Lulli, P; Farinelli, I; Simeoni, S; De Filippis, S; Patacchioli, FR; Martelletti, P Genetics of migraine and pharmacogenomics: some considerations. The journal of headache and pain 2007 Dec 8 6 334–9 18058067 लगभग दो तिहाई मामले पारिवारिक ही होते हैं। अस्थिर हार्मोन स्तर भी एक भूमिका निभा सकते हैं: माइग्रेन यौवन पूर्व की उम्र वाली लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा थोड़ा अधिक प्रभावित करता है लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को दो से तीन गुना अधिक प्रभावित करता है।Stovner LJ, Zwart JA, Hagen K, Terwindt GM, Pascual J Epidemiology of headache in Europe European Journal of Neurology 13 4 333–45 2006 April 16643310 10.1111/j.1468-1331.2006.01184.x आम तौर पर गर्भावस्था के दौरान माइग्रेन की प्रवृत्ति कम होती है।Lay CL, Broner SW Migraine in women Neurologic Clinics 27 2 503–11 2009 May 19289228 10.1016/j.ncl.2009.01.002माइग्रेन की सटीक क्रियाविधि की जानकारी नहीं है। हलांकि इसको न्यूरोवेस्कुलर विकार माना जाता है। प्राथमिक सिद्धांत सेरेब्रल कॉर्टेक्स (प्रमस्तिष्कीय आवरण) की बढ़ी हुयी उत्तेजना तथा ब्रेनस्टेम(रीढ़ के पास का मस्तिष्क का हिस्सा) के ट्राइगेमिनल न्यूक्लियस (त्रिपृष्ठी नाभिक) में न्यूरॉन्स दर्द के असमान्य नियंत्रण से संबंधित है।Dodick DW, Gargus JJ Why migraines strike Sci. Am. 299 2 56–63 2008 August 18666680 http://www.scientificamerican.com/article.cfm?id=why-migraines-strike 2008SciAm.299b..56D 10.1038/scientificamerican0808-56 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131102131448/http://www.scientificamerican.com/article.cfm?id=why-migraines-strike 2 नवंबर 2013 live
आरंभिक अनुशंसित प्रबंधन में, सिरदर्द के लिये सामान्य दर्दनाशक दवाएं जैसे आइब्युप्रोफेन और एसिटामिनोफेन, मितली और शुरुआती समस्याओं के लिये मितलीरोधी दवायें दी जाती हैं। जहां पर सामान्य दर्दनाशक दवायें प्रभावी नहीं होती हैं वहां पर विशिष्ट एजेन्ट जैसे ट्रिप्टन्स या एरगोटामाइन्स का उपयोग किया जा सकता है।
आयुर्वेद में इसे अर्धावभेदक कहा गया है। अर्धावभेदक का वर्णन आयुर्वेद शास्त्र के चरक संहिता में किया गया है जो कि इस प्रकार है -
रूक्षात्यध्यशनात् पूर्ववातावश्यायमैथुनैः। वेगसंधारणायासव्यायामैः कुपितोऽनिलः ॥
केवलः सकफो वाऽर्ध गृहीत्वा शिरसस्ततः। मन्याभ्रूशंखकर्णाक्षिललाटर्धेऽतिवेदनां ॥
शस्रारणिनिभां कुर्यात्तीव्रां सोऽर्धावभेदकः। नयनं वाऽथवा श्रोतमतिवृद्धो विनाशयेत् ॥ (च.सि.९/७४-७५)
अर्थात् रूक्ष भोजन, अधिक मात्रा में भोजन, अध्यशन (पहले का खाना न पचने पर भी खाना खाना ), पूर्वी वायु (पूर्व दिशा से चलने वाली वायु), अवश्याय (ओस), अतिमैथुन, वेग संधारण ( मल-मूत्र के वेग को रोकना ), परिश्रम व अतिव्यायाम से वात दोष, कफ दोष के साथ मिल कर शिर के आधे भाग को जकड़ कर मन्या, भृकुटी, शंखप्रदेश, कर्ण, नेत्र व ललाट के अर्ध भाग में शस्त्र से काटने तथा अरणी मन्थन के समान तीव्र वेदना होती है, जिससे अर्धावभेदक की उत्पत्ति होती है। अर्धावभेदक अधिक बढ़ने पर नेत्र व कर्णेन्द्रियों का नाश कर देता है। अर्धावभेदक की तुलना आधा-सीसी का दर्द से की जा सकती है।
3
चिह्न तथा लक्षण
माइग्रेन आमतौर पर स्वसीमित, बार-बार गंभीर सिरदर्द के साथ होता है जिसके साथ स्वैच्छिक लक्षण होते हैं। माइग्रेन से पीड़ित लगभग 15-30% लोगों को ऑरा के साथ माइग्रेन का अनुभव होता हैGutman Sharon A. Quick reference neuroscience for rehabilitation professionals : the essential neurologic principles underlying rehabilitation practice 2008 SLACK Thorofare, NJ 9781556428005 231 http://books.google.ca/books?id=Ea0czzNxpkQC&pg=PA231 2nd 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016083557/http://books.google.ca/books?id=Ea0czzNxpkQC&pg=PA231 16 अक्तूबर 2013 live और जिन लोगों को ऑरा के साथ माइग्रेन होता है उनको अक्सर बिना ऑरा के भी माइग्रेन होता है। दर्द की तीव्रता, सिर दर्द की अवधि और दर्द होने की आवृत्ति हर एक में भिन्न-भिन्न होती है। 72 घंटे से अधिक चलने वाले माइग्रेन को स्टेटस माइग्रेनॉसस के नाम से जाना जाता है।al.] ed. Jes Olesen, ... [et The headaches. 2006 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780781754002 512 http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA512&lpg=PA512 3. ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085502/http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA512&lpg=PA512 16 अक्तूबर 2013 live माइग्रेन के लिये चार संभावित चरण होते हैं, हलांकि सभी चरणों का अनुभव होना आवश्यक नहीं है:
पूर्व लक्षण, वे लक्षण जो सिरदर्द के कुछ घंटों या दिनों पहले ही महसूस होते हैं
ऑरा, जो सिरदर्द के तुरंत पहले महसूस होते हैं
दर्द चरण, जिसे सिरदर्द चरण भी कहते हैं
पोस्टड्रोम, वे प्रभाव जो माइग्रेन आक्रमण की समाप्ति पर अनुभव किये जाते हैं
पूर्व लाक्षणिक (प्रोड्रोम) चरण
पूर्व लाक्षणिक या पूर्व लक्षण माइग्रेन पीड़ित ~60% लोगों में होते हैं।Rae-Grant [edited by] D. Joanne Lynn, Herbert B. Newton, Alexander D. The 5-minute neurology consult 2004 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780683307238 26 http://books.google.ca/books?id=Atuv8-rVXRoC&pg=PA26 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016083025/http://books.google.ca/books?id=Atuv8-rVXRoC&pg=PA26 16 अक्तूबर 2013 liveAminoff Roger P. Simon, David A. Greenberg, Michael J. Clinical neurology 2009 Lange Medical Books/McGraw-Hill New York, N.Y 9780071664332 85–88 7th ed. जो ऑरा या दर्द की शुरुआत से दो घंटो से दो दिनों पहले होता है।Buzzi MG Cologno, D; Formisano, R; Rossi, P Prodromes and the early phase of the migraine attack: therapeutic relevance. Functional neurology 2005 Oct-Dec 20 4 179–83 16483458 इन लक्षणों में व्यापक विविधता वाली घटनायें हो सकती हैंRossi P Ambrosini, A; Buzzi, MG Prodromes and predictors of migraine attack. Functional neurology 2005 Oct-Dec 20 4 185–91 16483459 जिनमें: मूड का बदलाव, चिड़चिड़ापन, अवसाद या परम आनंद, थकान, कुछ विशेष खाने की इच्छा, मांसपेशीय जकड़न (विशेष रूप से गर्दन में), कब्ज़ या दस्त, गंध या शोर के प्रति संवेदनशीलता शामिल है। यह ऑरा के साथ या ऑरा के बिना माइग्रेन वाले लोगों में हो सकता है।Samuels Allan H. Ropper, Martin A. Adams and Victor's principles of neurology https://archive.org/details/adamsvictorsprin00unse 2009 McGraw-Hill Medical New York 9780071499927 Chapter 10 9th ed.
ऑरा चरण
150px|Enhancements reminiscent of a zigzag fort structure150px|Negative scotoma, loss of awareness of local structures150px|Positive scotoma, local perception of additional structures150px|Mostly one-sided loss of perception
ऑरा एक क्षणिक केन्द्रीय तंत्रिका संबंधी घटना है जो सिरदर्द से पहले या उसके दौरान होता है। वे कई मिनटों के दौरान धीरे-धीरे दिखते हैं और 60 मिनटों तक बने रहते हैं। लक्षण दृष्टि, संवेदी या मोटर प्रकृति के हो सकते है और बहुत से लोगों में एक से अधिक हो सकते हैं।दृष्टि संबंधी प्रभाव सबसे आम हैं, जो 99% मामलों में होते हैं और आधे से अधिक मामलों में विशिष्ट रूप से होते हैं। दृष्टि बाधाओं में अक्सर सिंटिलेटिंग स्कोटोमा शामिल होते हैं (दृष्टि क्षेत्र में आंशिक परिवर्तन जो फड़कता है)। ये आम तौर पर दृष्टि के केन्द्र के पास से शुरु होते हैं और फिर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाओं में किनारों की ओर फैलते हैं जो किले की दीवारों या किले के समान लगती हैं। आमतौर पर रेखायें काली व सफेद होती है लेकिन कुछ लोगों को रंगीन रेखायें भी दिखती हैं। कुछ लोग अपनी दृष्टि के क्षेत्र के कुछ भाग को खो देते हैं जिसे अर्धान्धता कहते हैं जबकि दूसरों को धुंधला दिखता है।
संवेदी ऑरा दूसरी सबसे आम घटना है जो ऑरा वाले 30-40% लोगों में होती है। अक्सर हाथ व बाजू के एक ओर पिन व सूई चुभने का एहसास होता है जो कि उसी ओर के नाक और मुंह के क्षेत्र तक फैल जाता है। अंग सुन्न होने का एहसास आमतौर पर झुनझुनी होती है जिसके साथ स्थिति संवेदना की हानि हो जाती है। ऑरा चरण के अन्य लक्षणों में बोलने व भाषा संबंधी बाधायें,दुनिया घूमती दिखना और कम आम मोटर समस्यायें शामिल हैं। मोटर लक्षण यह संकेत देते हैं कि यह एक आधे सिर का माइग्रेन है और दूसरे ऑरा लक्षणों के विपरीत कमजोरी एक से अधिक घंटे तक बनी रहती है। बाद में होने वाले सिरदर्द के बिना ऑरा का होना बेहद कम बार संभव है,The Headaches Pg.407-419 जिसको मौन माइग्रेन कहते हैं।
दर्द का चरण
पारंपरिक रूप से सिरदर्द एकतरफा, चुभने वाला और मध्यम से गंभीर तीव्रता वाला होता है।Tintinalli, Judith E. Emergency Medicine: A Comprehensive Study Guide (Emergency Medicine (Tintinalli)) McGraw-Hill Companies New York 2010 1116–1117 0-07-148480-9 आमतौर पर यह धीरे-धीरे आता हैऔर शारीरिक गतिविधि के साथ बढ़ता है। 40% से अधिक मामलो में दर्द दोतरफा हो सकता है और गर्दन में दर्द भी आमतौर पर हो सकता है।Tepper edited by Stewart J. Tepper, Deborah E. The Cleveland Clinic manual of headache therapy स्प्रिंगर New York 9781461401780 6 http://books.google.ca/books?id=uaG08nAKG_wC&pg=PA6 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016083254/http://books.google.ca/books?id=uaG08nAKG_wC&pg=PA6 16 अक्तूबर 2013 live जिन लोगों को बिना ऑरा के माइग्रेन होता है उनमें दोतरफा सिरदर्द काफी आम है। कम आमतौर पर शुरुआत में दर्द, सिर के ऊपर या पीठ में हो सकता है। वयस्कों में आमतौर पर दर्द 4 से 72 घंटों तक बना रहता है हलांकि युवा बच्चों में यह 1 hour तक बना रहता है।Bigal ME Arruda, MA Migraine in the pediatric population--evolving concepts. https://archive.org/details/sim_headache_july-august-2010_50_7/page/1130 Headache 2010 Jul 50 7 1130–43 20572878 दर्द होने की आवृत्ति भिन्न-भिन्न होती है, जो पूरे जीवन में कुछ एक बार से लेकर एक सप्ताह में कई बार तक हो सकता है, जिसका औसत एक महीने में एक बार तक हो सकता है।al.] ed. Jes Olesen, ... [et The headaches. 2006 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780781754002 238 http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA238 3. ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085732/http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA238 16 अक्तूबर 2013 liveDalessio edited by Stephen D. Silberstein, Richard B. Lipton, Donald J. Wolff's headache and other head pain 2001 Oxford University Press Oxford 9780195135183 122 http://books.google.ca/books?id=aJRV199FZcoC&pg=PA122 7th ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085515/http://books.google.ca/books?id=aJRV199FZcoC&pg=PA122 16 अक्तूबर 2013 live
आम तौर पर दर्द के साथ मितली, उल्टी, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता, गंध के प्रति संवेदनशीलता , थकान तथा चिड़िचड़ापन शामिल होता है। आधारी माइग्रेनमें, ब्रेन स्टेम से संबंधित तंत्रिका संबंधी लक्षणों या शरीर के दोनो भागों में तंत्रिका संबंधी लक्षणों के साथ,Kaniecki RG Basilar-type migraine. Current pain and headache reports 2009 Jun 13 3 217-20 19457282 आम प्रभावों में दुनिया के घूमने का एहसास, सिर में हल्कापन महसूस होना और भ्रम शामिल है। मितली 90% पीड़ित लोगों को होती है और उल्टी लगभग एक तिहाई लोगों को होती है।Walton edited by Robert P. Lisak ... [et al.] ; foreword by John International neurology : a clinical approach 2009 Wiley-Blackwell Chichester, UK 9781405157384 670 http://books.google.ca/books?id=L6_L75yvaPQC&pg=PA670 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085509/http://books.google.ca/books?id=L6_L75yvaPQC&pg=PA670 16 अक्तूबर 2013 live
इसी कारण बहुत से लोग एक शांत कमरे की तलाश करते हैं। अन्य लक्षणों में धुंझला दिखना, नाक बंद होना, दस्त, बार-बार पेशाब करने जाना, पीलापन या पसीना आना शामिल है।contributors edited by Joel S. Glaser ; with 20 Neuro-ophthalmology 1999 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780781717298 555 http://books.google.ca/books?id=eVU2CODGj98C&pg=PA555 3rd ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085447/http://books.google.ca/books?id=eVU2CODGj98C&pg=PA555 16 अक्तूबर 2013 live खोपड़ी में सूजन या कोमलता के एहसास के साथ गर्दन में जकड़न भी हो सकती है। संबंधित लक्षण बुजुर्गों में कम आम हैं।
पोस्टड्रोम
माइग्रेन का प्रभाव मुख्य सिरदर्द समाप्त के बाद कुछ दिनों तक रहता है; इसे माइग्रेन पोस्टड्रोम कहा जाता है। अनेक लोग माइग्रेन वाले हिस्से में पीड़ा होने का अनुभव करते हैं और कुछ लोगों को सिरदर्द समाप्त होने के बाद कुछ दिनों तक बाधित विचार क्षमता की शिकायत होती है। रोगी को थकान या ‘‘खुमारी’’ का एहसास हो सकता है तथा उसे सिर में दर्द, संज्ञानात्मक कठिनाइयां, पेट खराब होने के लक्षण, मूड में बदलाव और कमजोरी महसूस हो सकती है।Kelman L The postdrome of the acute migraine attack Cephalalgia 26 2 214–20 2006 February 16426278 10.1111/j.1468-2982.2005.01026.x एक सारांश के अनुसार, "कुछ लोगों को दर्द होने के बाद असामान्य रूप से तरोताजा महसूस करते हैं या उनको खुशी का एहसास होता है, जबकि कुछ लोगों को अवसाद तथा दुख हो सकता है।”Halpern, Audrey L.; Silberstein, Stephen D. Ch. 9: The Migraine Attack—A Clinical Description http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK7326/ Kaplan PW, Fisher RS Imitators of Epilepsy Demos Medical New York 2005 1-888799-83-8 http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK7321/ 2nd NBK7326 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20110827074456/http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK7321/ 27 अगस्त 2011 live
कारण
अर्धकपारी (आधे सिर का दर्द) का अंतर्निहित कारण अज्ञात हैRobbins MS, Lipton RB The epidemiology of primary headache disorders Semin Neurol 30 2 107–19 2010 April 20352581 10.1055/s-0030-1249220 लेकिन उनको वातावरण और आनुवांशिक कारकों के मिश्रण से संबंधित माना जाता है। इनके दो - तिहाई मामले परिवारों के भीतर ही होते हैं और शायद ही कभी एकल जीन दोष के कारण होते हैं।Schürks M Genetics of migraine in the age of genome-wide association studies. The journal of headache and pain 2012 Jan 13 1 1–9 22072275 10.1007/s10194-011-0399-0 3253157 कई तरह की मनोवैज्ञानिक स्थितियां इससे संबंधित हैं जिनमें शामिल हैं: अवसाद, चिंता और द्विध्रुवी विकार सिरदर्द, पृष्ठ. 246-247साथ ही कई जैविक घटनाएं या ट्रिगर भी हैं।
आनुवांशिकी
जुड़वा बच्चों के अध्ययन संकेत करते हैं कि माइग्रेन सिर दर्द को विकसित होने में 34 से 51% संभावना आनुवंशिक प्रभाव के कारण होती है। ऑरा के साथ होने वाले माइग्रेन के लिये यह आनुवंशिक संबंध ऑरा के साथ नहीं होने वाले माइग्रेन की तुलना में अधिक मजबूत है। जीन के विशिष्ट वेरिएंट की संख्या जोखिम की एक छोटी मात्रा से लेकर से मध्यम मात्रा को बढ़ाती है।
माइग्रेन पैदा करने वाले एकल जीन विकार दुर्लभ हैं।Schürks M Genetics of migraine in the age of genome-wide association studies. The journal of headache and pain 2012 Jan 13 1 1–9 22072275 10.1007/s10194-011-0399-0 3253157 इनमें से एक पारिवारिक हेमीप्लेजिक माइग्रेन कहा जाता है जो कि ऑरा के साथ होने वाले माइग्रेन का एक प्रकार है जो एक ऑटोसोमल प्रमुखता की तरह विरासत में मिलता है।de Vries B Frants, RR; Ferrari, MD; van den Maagdenberg, AM Molecular genetics of migraine. Human Genetics 2009 Jul 126 1 115–32 19455354 10.1007/s00439-009-0684-zMontagna P Migraine genetics. Expert Review of Neurotherapeutics 2008 Sep 8 9 1321–30 18759544 10.1586/14737175.8.9.1321 विकार, आयन परिवहन में शामिल प्रोटीन के लिये जीन कोडिंग के भिन्नरूपों से संबंधित हैं। सबकॉर्टिकल दौरे तथा ल्यूकोएंसाफेलोपैथी के साथ CADASIL सिन्ड्रोम या मस्तिष्क ऑटोसोमल प्रमुखता धमनीविकृति, आनुवंशिक माइग्रेन का एक और कारण है।
ट्रिगर
माइग्रेन ट्रिगर द्वारा प्रेरित किया जा सकता है, कुछ लोग इसे थोड़े मामलों में तो कुछ लोग अधिक मामलों में इसे एक प्रेरक के रूप में बताते हैं। कई चीज़ों को ट्रिगर के रूप में चिह्नित किया गया है, लेकिन इन संबंधों की शक्ति और महत्त्व अनिश्चित हैं।Levy D, Strassman AM, Burstein R A critical view on the role of migraine triggers in the genesis of migraine pain https://archive.org/details/sim_headache_2009-06_49_6/page/953 Headache 49 6 953–7 2009 June 19545256 10.1111/j.1526-4610.2009.01444.x Martin PR Behavioral management of migraine headache triggers: learning to cope with triggers Curr Pain Headache Rep 14 3 221–7 2010 June 20425190 10.1007/s11916-010-0112-z ट्रिगर, लक्षणों की शुरुआत से 24 घंटे पहले हो सकता है।
शारीरिक पहलू
आम तौर पर बताये जाने वाले ट्रिगर तनाव, भूख और थकान हैं (इन समान रूप से तनाव सिरदर्द में योगदान करते हैं)। माइग्रेन की माहवारी के आसपास घटित होने की संभावना अधिक होती हैं।MacGregor EA Prevention and treatment of menstrual migraine Drugs 1 अक्टूबर 2010 70 14 1799–818 20836574 10.2165/11538090-000000000-00000 रजोदर्शन, मौखिक गर्भनिरोधक का उपयोग, गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति के पास का समय और रजोनिवृत्ति जैसे अन्य हार्मोन प्रभाव भी भूमिका निभाते हैं।Lay CL Broner, SW Migraine in women Neurologic Clinics 2009 May 27 2 503–11 19289228 10.1016/j.ncl.2009.01.002 ये हार्मोन प्रभाव ऑरा के बिना माइग्रेन में एक बड़ी भूमिका निभाते लगते हैं। माइग्रेन आम तौर पर रजोनिवृत्ति के बाद या दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान नहीं होता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को माइग्रेन होने की संभावना दो से तीन गुना अधिक होती है। माइग्रेन आमतौर पर महिलाओं को उनके तीसवें दशक में सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।https://www.nature.com/articles/d41586-020-02867-4 Closing the gender gap in migraine research https://www.nature.com/ पीरियड्स, बच्चे के जन्म और मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में कई तरह के शारीरिक बदलाव होते हैं। ये शारीरिक परिवर्तन एस्ट्रोजन के स्तर में असंतुलन का कारण बनते हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्भनिरोधक दवाएं भी माइग्रेन का कारण बन सकती हैं क्योंकि वे आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करती हैं। https://springhomeo.com/treatment/migraine/ Diagnosis - Migraine https://springhomeo.com/ 9 सितंबर 2021 9 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210909054924/https://springhomeo.com/treatment/migraine/ dead
आहार पहलू
आहार संबंधी ट्रिगर की समीक्षाओं से पता चलता है कि साक्ष्य अधिकतर व्यक्तिपरक आकलनों पर निर्भर करता है और इसे इतना सक्षम नहीं पाया जाता कि किसी विशेष ट्रिगर को सत्य या असत्य सिद्ध कर सके।Rockett FC de Oliveira, VR; Castro, K; Chaves, ML; Perla Ada, S; Perry, ID Dietary aspects of migraine trigger factors. https://archive.org/details/sim_nutrition-reviews_2012-06_70_6/page/337 Nutrition Reviews 2012 Jun 70 6 337–56 22646127 10.1111/j.1753-4887.2012.00468.xHolzhammer J, Wöber C [Alimentary trigger factors that provoke migraine and tension-type headache] de Schmerz 20 2 151–9 2006 April 15806385 10.1007/s00482-005-0390-2 विशिष्ट एजेंटों के बारे में, माइग्रेन पर टाइरामाइन के प्रभाव के लिये साक्ष्य नहीं दिखता है10.1016/S1081-1206(10)63523-5 Jansen SC, van Dusseldorp M, Bottema KC, Dubois AE Intolerance to dietary biogenic amines: a review Annals of Allergy, Asthma & Immunology 91 3 233–40; quiz 241–2, 296 2003 September 14533654 http://openurl.ingenta.com/content?genre=article&issn=1081-1206&volume=91&issue=3&spage=233&epage=241 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20070226232424/http://openurl.ingenta.com/content?genre=article&issn=1081-1206&volume=91&issue=3&spage=233&epage=241 26 फ़रवरी 2007 live और जबकि मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) को अक्सर एक आहार ट्रिगर के रूप में रिपोर्ट किया जाता हैSun-Edelstein C, Mauskop A Foods and supplements in the management of migraine headaches https://archive.org/details/sim_clinical-journal-of-pain_2009-06_25_5/page/446 The Clinical Journal of Pain 25 5 446–52 2009 June 19454881 10.1097/AJP.0b013e31819a6f65 साक्ष्य दृढ़ता के साथ इस का समर्थन नहीं करता है।Freeman M Reconsidering the effects of monosodium glutamate: a literature review J Am Acad Nurse Pract 18 10 482–6 2006 October 16999713 10.1111/j.1745-7599.2006.00160.x
पर्यावरणीय पहलू
इनडोर और आउटडोर वातावरण में संभावित ट्रिगर में समग्र साक्ष्य काफी खराब गुणवत्ता के थे, लेकिन फिर भी ये माइग्रेन से पीड़ित लोगों को वायु गुणवत्ता और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कुछ बचाव उपाय लेने का सुझाव देते हैं।Friedman DI, De ver Dye T Migraine and the environment https://archive.org/details/sim_headache_2009-06_49_6/page/941 Headache 49 6 941–52 2009 June 19545255 10.1111/j.1526-4610.2009.01443.x जबकि पहले यह विश्वास किया जाता था यह उच्च बुद्धिमत्ता वाले लोगों काफी आम होता है लेकिन ऐसा सही नहीं दिखता है।
पैथोफिज़ियोलॉजी (रोग के कारण पैदा हुए क्रियात्मक परिवर्तन)
thumb|Cortical प्रसार अवसाद का एनिमेशन
माइग्रेन को एक न्यूरोवेस्कुलर (स्नायु तथा संवहनी) विकार माना जाता हैBartleson JD, Cutrer FM Migraine update. Diagnosis and treatment Minn Med 93 5 36–41 2010 May 20572569 साक्ष्य इस बात का समर्थन करते हैं कि यह मस्तिष्क के भीतर शुरू होता है और फिर रक्त वाहिकाओं तक फैलता है। सिरदर्द CHP. 29, पृष्ठ. 276 कुछ शोधकर्ताओं को लगता है कि न्यूरॉन तंत्र एक बड़ी भूमिका निभाते हैं,Goadsby PJ The vascular theory of migraine--a great story wrecked by the facts. Brain : a journal of neurology 2009 Jan 132 Pt 1 6–7 19098031 10.1093/brain/awn321 जबकि दूसरों को लगता है कि रक्त वाहिकायें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।Brennan KC Charles, A An update on the blood vessel in migraine. Current opinion in neurology 2010 Jun 23 3 266–74 20216215 10.1097/WCO.0b013e32833821c1 कुछ अन्य को लगता है कि दोनों ही संभवतः महत्वपूर्ण हैं।Dodick DW Examining the essence of migraine--is it the blood vessel or the brain? A debate. https://archive.org/details/sim_headache_2008-04_48_4/page/661 Headache 2008 Apr 48 4 661–7 18377395 10.1111/j.1526-4610.2008.01079.x न्यूरोट्रांसमिटर सेरोटॉनिन के उच्च स्तर, जिनको 5 हाइड्रॉक्सीट्राइप्टामाइन भी कहा जाता है, शामिल माने जाते हैं।
ऑरा
निष्क्रियता की अवधि के बाद लिओ का अवसाद प्रसार या वल्कुटीय प्रसार अवसाद न्यूरॉन संबंधी गतिविधि का प्रस्फुटन है, जो एक ऑरा के साथ माइग्रेन वाले लोगों में देखा जाता है। सिरदर्द, CHP. 28, स्नातकोत्तर 269-272 इसके होने के लिये बहुत सारे स्पष्टीकरण हैं जिनमें NMDA ग्राहियों का सक्रियण शामिल है जो कोशिका में कैल्शियम का प्रवेश कराता है। गतिविधि के प्रस्फुटन के बाद प्रभावित क्षेत्र में मस्तिष्क प्रांतस्था के लिये रक्त प्रवाह में दो से छः घंटे के लिये कमी हो जाती है। यह माना जाता है कि जब विध्रुवण मस्तिष्क के नीचे की ओर यात्रा करता है तो वे नसें जो सिर और गर्दन में दर्द महसूस करती हैं वे ट्रिगर कर दी जाती हैं।
दर्द
माइग्रेन के दौरान, सिर दर्द की सटीक यंत्र रचना अज्ञात है।Olesen J Burstein, R; Ashina, M; Tfelt-Hansen, P Origin of pain in migraine: evidence for peripheral sensitiyation. Lancet neurology 2009 Jul 8 7 679–90 19539239 10.1016/S1474-4422(09)70090-0 कुछ साक्ष्य केंद्रीय तंत्रिका तंत्र संरचनाओं (जैसे ब्रेनस्टेम और डाएन्सेफालोन) के लिये प्राथमिक भूमिका का समर्थन करते हैंAkerman S Holland, PR; Goadsby, PJ Diencephalic and brainstem mechanisms in migraine. Nature reviews. Neuroscience 20 सितंबर 2011 12 10 570–84 21931334 10.1038/nrn3057 जबकि अन्य डेटा परिधीय सक्रियण (जैसे संवेदी तंत्रिका जो कि सिर और गर्दन की रक्त वाहिकाओं के चारों ओर होती है) का समर्थन करते हैं। संभावित उम्मीदवार वाहिकाओं में ड्यूरल धमनियों, पिएल धमनियों और एक्स्ट्राक्रैनिएल धमनियां जैसी कि खोपड़ी में होती हैं, शामिल हैं। विशेष रूप से, एक्स्ट्राक्रैनिएल धमनियों की वैसोडाएलाटेशन की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है।Shevel E The extracranial vascular theory of migraine--a great story confirmed by the facts. https://archive.org/details/sim_headache_2011-03_51_3/page/409 Headache 2011 Mar 51 3 409–17 21352215 10.1111/j.1526-4610.2011.01844.x
रोग-निदान
माइग्रेन का निदान चिह्नों और लक्षणों पर आधारित है। सिर दर्द के अन्य कारणों को पता करने के लिये कभी-कभी इमेजिंग परीक्षण किया जाता है। यह माना जाता है कि इस स्थिति वाले लोगों की एक पर्याप्त संख्या का निदान नहीं किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय सिरदर्द सोसायटी के अनुसार, ऑरा के बिना माइग्रेन का निदान, निम्नलिखित "5, 4, 3, 2, 1 मापदंड" के अनुसार किया जा सकता है:
पांच या अधिक दौरे - ऑरा के साथ माइग्रेन के निदान के लिये, दो दौरे पर्याप्त हैं।
अवधि में चार घंटे से तीन दिन तक
निम्न में से दो या अधिक:
एकतरफा (आधा सिर प्रभावित);
धड़कता हुआ;
"दर्द की मध्यम या गंभीर तीव्रता";
"नियमित शारीरिक गतिविधि द्वारा उत्तेजना या परिहार के कारण"
निम्न में से एक या अधिक:
मतली और/या उल्टी;
प्रकाश (फोटोफोबिया) और ध्वनि (फोनोफोबिया) दोनों के प्रति संवेदनशीलता
यदि किसी को निम्न में से दो का एक या अधिक दिन तक अनुभव हो: फोटोफोबिया, मतली, या काम करने या पढ़ने में अक्षमता, तो निदान होने की संभावना है।Cousins G Hijazze, S; Van de Laar, FA; Fahey, T Diagnostic accuracy of the ID Migraine: a systematic review and meta-analysis. https://archive.org/details/sim_headache_july-august-2011_51_7/page/1140 Headache 2011 Jul-Aug 51 7 1140–8 21649653 10.1111/j.1526-4610.2011.01916.x वे लोग जिनको निम्न पाँच में से चार के अनुभव हों: धड़कता हुआ सिरदर्द, 4-72 घंटे की अवधि, सिर के एक तरफ दर्द, मतली या ऐसे लक्षण जो व्यक्ति के जीवन में आक्षेप करे तो माइग्रेन की संभावना 92% होती है। इन लक्षणों में से कम से कम तीन के मिलने पर, लोगों में संभावना 17% होती है।
वर्गीकरण
ICHD classification and diagnosis of migraine
माइग्रेन को सबसे पहले, 1988 में वर्गीकृत किया गया। सिरदर्द, पृष्ठ 232-233 अंतर्राष्ट्रीय सिरदर्द सोसायटी ने हाल ही में अपने 2004 के सिर दर्द के अपने वर्गीकरण को अपडेट किया है। इस वर्गीकरण के अनुसार दूसरों के अतिरिक्त, माइग्रेन प्राथमिक सिरदर्द के साथ तनाव प्रकार के सिरदर्द और क्लस्टर सिरदर्द हैं।Nappi G Introduction to the new International Classification of Headache Disorders. The journal of headache and pain 2005 Sep 6 4 203–4 16362664 10.1007/s10194-005-0185-y
माइग्रेन को सात उपवर्गों में बांटा गया है (जिनमें से कुछ में और उपवर्ग भी होते हैं):
ऑरा के बिना माइग्रेन या "आम माइग्रेन" में वे माइग्रेन सिरदर्द शामिल हैं जिनमें ऑरा का साथ नहीं होता है।
ऑरा के साथ माइग्रेन या "क्लासिक माइग्रेन" में आम तौर पर माइग्रेन सिरदर्द के साथ ऑरा का साथ होता है। आम तौर पर ऐसा कम होता है कि सिर दर्द बिना ऑरा के हो या एक गैर माइग्रेन सिर दर्द के साथ हो। दो अन्य किस्मों में पारिवारिक हेमिप्लेजिक माइग्रेन और स्पोरैडिक हेमिप्लेजिक माइग्रेन शामिल हैं, जिसमें किसी व्यक्ति को ऑरा के साथ माइग्रेन होता है तथा साथ ही मांसपेशीय कमजोरी भी होती है। यदि एक करीबी रिश्तेदार को समान स्थिति होती है तो यह "पारिवारिक" कहा जाता है, अन्यथा यह "स्पोरैडिक" कहा जाता है। एक अन्य किस्म आधारिक प्रकार का माइग्रेन है, जहां सिरदर्द और ऑरा के साथ बोलने में कठिनाई आसपास की चीज़ें घूमती दिखना, कान में घंटी जैसा बजना या ब्रेनस्टेम से संबंधित अन्य कई लक्षण साथ दिखते हैं लेकिन मांसपेशीय कमजोरी नहीं होती है। यह प्रकार शुरूआती तौर पर आधारी धमनी, की ऐठन के कारण होना माना जाता था, वह धमनी जो कि ब्रेनस्टेम आपूर्ति करती है।
बचपन के आवधिक सिंड्रोम जो आमतौर पर माइग्रेन के पूर्ववर्ती होते हैं जिनमें बारबार उल्टी होना (कभी-कभी तीव्र उल्टी की अवधियां), पेट का माइग्रेन (पेट में दर्द, आमतौर पर मतली के साथ) और बचपन के कंपकपी के साथ हल्के चक्कर (चक्कर के कभी-कभार होने वाले हमले) शामिल हैं।
रेटिना माइग्रेन में माइग्रेन सिरदर्द शामिल होता है जिसके साथ दृश्य गड़बड़ी या एक आंख में भी अस्थायी अंधापन हो सकता है।
माइग्रेन की जटिलताओं में माइग्रेन सिरदर्द और/या ऑरा शामिल होतें है जो कि असामान्य रूप से लंबे समय के लिये या बार-बार होते हैं या एक दौरे या मस्तिष्क के घाव के साथ जुड़े होते हैं।
संभावित माइग्रेन की स्थिति वह होती है जिसमें माइग्रेन की कुछ विशेषताएं शामिल होती हैं, लेकिन जहां इसे निश्चितता के साथ एक माइग्रेन (समवर्ती दवा के अति प्रयोग के उपस्थिति में) के रूप में निदान करने के लिये पर्याप्त साक्ष्य नहीं होते हैं।
पुराना माइग्रेन, माइग्रेन की जटिलता है और एक ऐसा सिरदर्द है जो कि माइग्रेन के सिरदर्द के लिये नैदानिक मानदंडों को पूरा करता है और अधिक समय के अंतराल के लिये होता है। विशेष रूप से, 3 महीने से अधिक समय के लिये, 15 दिन/महीने से अधिक या उतने ही समय के लिये।Negro A Rocchietti-March, M; Fiorillo, M; Martelletti, P Chronic migraine: current concepts and ongoing treatments. European review for medical and pharmacological sciences 2011 Dec 15 12 1401–20 22288302
पेट का माइग्रेन
पेट के माइग्रेन के निदान विवादास्पद हैं।Davidoff Robert A. Migraine : manifestations, pathogenesis, and management 2002 Oxford Univ. Press Oxford [u.a.] 9780195137057 81 http://books.google.ca/books?id=PAdn6xC3KlAC&pg=PA81 2nd 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085413/http://books.google.ca/books?id=PAdn6xC3KlAC&pg=PA81 16 अक्तूबर 2013 live कुछ साक्ष्य यह संकेत करते हैं कि सिर दर्द के अभाव में बार बार होने वाले पेट दर्द के प्रसंग, माइग्रेन का एक प्रकार हो सकते हैं।Russell G Abu-Arafeh, I, Symon, DN Abdominal migraine: evidence for existence and treatment options Paediatric drugs 2002 4 1 1–8 11817981 या कम से कम सिरदर्द के पूर्ववर्ती हो सकता हैं। दर्द के ये प्रसंग माइग्रेन के प्रारंभिक या प्राथमिक लक्षण हो सकते है या नहीं भी हो सकते हैं और आम तौर पर कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक जारी रह सकते हैं। वे अक्सर या तो व्यक्तिगत या विशिष्ट रूप से माइग्रेन के पारिवारिक इतिहास वालों में होते हैं। अन्य लक्षण जिनको पूर्ववर्ती माना जाता है उनमें चक्रीय मितली सिंड्रोम और बचपन के कंपकपी के साथ हल्के चक्कर शामिल हैं।
विभेदक रोगनिदान
अन्य स्थितियां जो माइग्रेन सिरदर्द के इसी तरह के लक्षण पैदा कर सकती हैं उनमें कनपटी धमनीशोथ, गुच्छ सिरदर्द, तीव्र मोतियाबिंद, दिमागी बुखार और सबएराक्नॉएड रक्तस्राव शामिल है। कनपटी धमनीशोथ आम तौर पर 50 से अधिक वर्ष की उम्र के लोगों को होता है, जिसमें कनपटी कोमल पड़ जाती है, गुच्छ सिरदर्द में एक तरफ की नाक बंद हो जाती है, आँसू और आँख के कोटरों के आसपास गंभीर दर्द होता है, तीव्र मोतियाबिंद में दृष्टि संबंधी समस्यायें होती हैं, दिमागी बुखार, बुखार से जुड़ा है और सबएराक्नॉएड रक्तस्राव तेज शुरुआत से जुड़ा है। तनाव सिरदर्द आम तौर पर दोनों ओर होते हैं, तेज़ नहीं होते हैं और कम अक्षम करने वाले होते हैं।
रोकथाम
माइग्रेन की रोकथाम
माइग्रेन की रोकथाम के उपचारों में दवायें, पोषक तत्वों की खुराक, जीवन शैली परिवर्तन और सर्जरी शामिल हैं। रोकथाम की सिफारिश उन लोगों के लिये की जाती है जिनको सप्ताह में दो दिन सिरदर्द होता है, जो गंभीर दौरों के उपचार के लिये दी जाने वाली दवाये सह नहीं पाते हैं या वे लोग जिनको ऐसे गंभीर दौरे पड़ते हैं जो आसानी से नियंत्रित नहीं होते हैं।
माइग्रेन की आवृत्ति, कष्ट और/या अवधि को कम करना और निष्फल करने की चिकित्सा की प्रभावशीलता को बढ़ाना लक्ष्य है।Modi S, Lowder DM Medications for migraine prophylaxis American Family Physician 73 1 72–8 2006 January 16417067 http://www.aafp.org/link_out?pmid=16417067 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20200302002848/http://www.aafp.org/link_out?pmid=16417067 2 मार्च 2020 live दवा के अतिप्रयोग से होने वाले सिरदर्द से बचना भी रोकथाम का एक कारण है। यह एक आम समस्या है और पुराने रोज़ होने वाले सिरदर्द में तब्दील हो सकती है।Diener HC, Limmroth V Medication-overuse headache: a worldwide problem Lancet Neurology 3 8 475–83 2004 August 15261608 10.1016/S1474-4422(04)00824-5331–8 10.1517/14740338.1.4.331 Medication overuse headaches – what is new? 2002 Fritsche Guenther Diener Hans-Christoph Expert Opinion on Drug Safety 1 4 12904133
दवा/उपचार
माइग्रेन की रोकथाम वाली दवायें तभी कारगर मानी जाती हैं यदि वे माइग्रेन हमलों की गंभीरता या आवृत्ति को कम से कम 50% तक कम कर दें।Kaniecki R, Lucas S. Treatment of primary headache: preventive treatment of migraine Standards of care for headache diagnosis and treatment Chicago National Headache Foundation 2004 40–52 टोपिरामेट, डाइवेल्प्रोएक्स/सोडियम वैल्प्रोएट, प्रोप्रानोलॉल और मेटोप्रोलॉल को योग्य बताने में दिशा निर्देश काफी सतत हैं क्योंकि पहली पंक्ति के उपयोग के लिये साक्ष्य के उच्चतम स्तर इनके साथ हैं। लेकिन गाबापेंटिन के लिये अनुशंसाओं की प्रभावशीलता में काफी विविधता है। टिमेलॉल भी माइग्रेन की रोकथाम के लिये और माइग्रेन दौरे की आवृत्ति और गंभीरता को कम करने में प्रभावी है, जबकि फ्रोवैट्रिप्टैन मासिक धर्म संबंधी माइग्रेन की रोकथाम के लिये प्रभावी है।Loder E Burch, R; Rizzoli, P The 2012 AHS/AAN guidelines for prevention of episodic migraine: a summary and comparison with other recent clinical practice guidelines. https://archive.org/details/sim_headache_2012-06_52_6/page/930 Headache 2012 Jun 52 6 930–45 22671714 10.1111/j.1526-4610.2012.02185.x ऐमीट्रिप्टाइलीन और वेनलेफैक्साइन भी कुछ हद तक प्रभावी हैं।Silberstein SD Holland, S; Freitag, F; Dodick, DW; Argoff, C; Ashman, E; Quality Standards Subcommittee of the American Academy of Neurology and the American Headache Society Evidence-based guideline update: pharmacologic treatment for episodic migraine prevention in adults: report of the Quality Standards Subcommittee of the American Academy of Neurology and the American Headache Society. https://archive.org/details/sim_neurology_2012-04-24_78_17/page/1337 Neurology 24 अप्रैल 2012 78 17 1337–45 22529202 10.1212/WNL.0b013e3182535d20 बोटॉक्स उन लोगों के लिये प्रभावी है जिनको पुराना माइग्रेन हो लेकिन प्रांसंगिक न हो।Jackson JL, Kuriyama A, Hayashino Y Botulinum toxin A for prophylactic treatment of migraine and tension headaches in adults: a meta-analysis JAMA 307 16 1736–45 2012 April 22535858 10.1001/jama.2012.505 https://archive.org/details/sim_jama_2012-04-25_307_16/page/1736
वैकल्पिक चिकित्सा
thumb|160px|Petasites (Butterbur) की जड़ का रस माइग्रेन की रोकथाम में प्रभावी पाया गया है।
एक्यूपंक्चर माइग्रेन के इलाज में प्रभावी है।21359919 "सही" एक्यूपंक्चर का उपयोग नकली (sham) एक्यूपंक्चर की तुलना में बहुत कुशल नहीं है, लेकिन, दोनों "सही" और नकली एक्यूपंक्चर नियमित देखभाल की तुलना में अधिक प्रभावी दिखायी देते हैं, इसमें रोगनिरोधी दवा से उपचार की तुलना में कम प्रतिकूल प्रभाव होते हैं।Linde K Allais G Brinkhaus B Manheimer E Vickers A White AR Linde Klaus Acupuncture for migraine prophylaxis Cochrane Database of Systematic Reviews (Online) 1 CD001218 2009 19160193 10.1002/14651858.CD001218.pub2 3099267 माइग्रेन सिर दर्द की रोकथाम में किरोप्रैक्टिक हेरफेर, फिज़ियोथेरेपी, मालिश और विश्राम उतना ही प्रभावी हो सकता है जितना कि प्रोप्रानोलोल या टोपाइरामेट हो सकता है, हलांकि अनुसंधान में पद्धति के साथ कुछ समस्यायें थी।127–33 10.1007/s10194-011-0296-6 3072494 Manual therapies for migraine: A systematic review 2011 Chaibi Aleksander Tuchin Peter J. Russell Michael Bjørn The Journal of Headache and Pain 12 2 21298314 मैग्नीशियम, कोएंजाइम क्यू (10), राइबोफ्लेविन, विटामिन बी (12),297–312 10.1016/S0083-6729(04)69011-X Role of Magnesium, Coenzyme Q10, Riboflavin, and Vitamin B12 in Migraine Prophylaxis Vitamins & Hormones Volume 69 Vitamins & Hormones 2004 Bianchi A Salomone S Caraci F Pizza V Bernardini R Damato C 978-0-12-709869-2 69 15196887 Vitamins and hormones और फीवर-फ्यू के माध्यम से लाभ के कुछ संभावित साक्ष्य हैं, हालांकि इन प्रारंभिक परिणामों की पुष्टि के लिये बेहतर गुणवत्ता वाले परीक्षण किये जाने चाहिये।251–6 10.1111/j.1745-7599.2004.tb00447.x Evidence-Based Use of Botanicals, Minerals, and Vitamins in the Prophylactic Treatment of Migraines 2004 Rios Juanita Passe Megan M. Journal of the American Academy of Nurse Practitioners 16 6 15264611 वैकल्पिक दवाओं में से बटरबर (Butterbur) के साथ इसके उपयोग के सबसे अच्छे साक्ष्य हैं।Holland S Silberstein, SD; Freitag, F; Dodick, DW; Argoff, C; Ashman, E; Quality Standards Subcommittee of the American Academy of Neurology and the American Headache, Society Evidence-based guideline update: NSAIDs and other complementary treatments for episodic migraine prevention in adults: report of the Quality Standards Subcommittee of the American Academy of Neurology and the American Headache Society. https://archive.org/details/sim_neurology_2012-04-24_78_17/page/1346 Neurology 24 अप्रैल 2012 78 17 1346–53 22529203 10.1212/WNL.0b013e3182535d0c
युक्तियां और सर्जरी
बायोफीडबैक और न्यूरोस्टिम्युलेटर जैसी चिकित्सीय युक्तियों की माइग्रेन रोकथाम में कुछ लाभ हैं, मुख्य रूप से जब आम माइग्रेन-विरोधी दवायें विपरीत संकेत देती हैं या दवाओं के अति प्रयोग के मामले में। बायोफीडबैक लोगों को कुछ शारीरिक मापदंडों के प्रति जागरूक करने में मदद करता है जिससे कि उनको नियंत्रित व सहज किया जा सके और माइग्रेन उपचार के लिये उनको कारगर किया जा सके।111–27 10.1016/j.pain.2006.09.007 Efficacy of biofeedback for migraine: A meta-analysis https://archive.org/details/sim_pain_2007-03_128_1-2/page/111 2007 Nestoriuc Yvonne Martin Alexandra Pain 128 17084028 1–218726688 2008 Nestoriuc Y Martin A Rief W Andrasik F Biofeedback treatment for headache disorders: A comprehensive efficacy review https://archive.org/details/sim_applied-psychophysiology-and-biofeedback_2008-09_33_3/page/125 33 3 125–40 10.1007/s10484-008-9060-3 Applied psychophysiology and biofeedback न्यूरोस्टिम्युलेशन में प्रत्यारोपण किये जा सकने योग्य न्यूरोस्टिम्यूलेटर उपयोग होता है जो जटिल पुराने माइग्रेन के उपचार के लिये पेसमेकर के समान काम करता है और गंभीर मामलों में उत्साहजनक परिणाम देता है।20816443 2010 Schoenen J Allena M Magis D Neurostimulation therapy in intractable headaches 97 443–50 10.1016/S0072-9752(10)97037-1 Handbook of clinical neurology / edited by P.J. Vinken and G.W. Bruyn Handbook of Clinical Neurology 978044452139219732075 2010 Reed KL Black SB Banta Cj 2nd Will KR Combined occipital and supraorbital neurostimulation for the treatment of chronic migraine headaches: Initial experience 30 3 260–71 10.1111/j.1468-2982.2009.01996.x Cephalalgia माइग्रेन सर्जरी, जिसमें सिर और गर्दन के आसपास कुछ नसों का असंपीड़न किया जाता है, उन लोगो के लिये एक विकल्प हो सकता है जिनमें दवाओं से सुधार नहीं हो रहा हो।Kung TA Guyuron, B, Cederna, PS Migraine surgery: a plastic surgery solution for refractory migraine headache https://archive.org/details/sim_plastic-and-reconstructive-surgery_2011-01_127_1/page/181 Plastic and reconstructive surgery 2011 Jan 127 1 181–9 20871488 10.1097/PRS.0b013e3181f95a01
प्रबंधन
उपचार के तीन मुख्य पहलू हैं: ट्रिगर से बचाव, तीव्र रोगसूचक नियंत्रण और औषधीय रोकथाम। दवायें तब अधिक प्रभावी हैं जब दौरे की शुरुआती अवस्था में उपयोग की जायें। दवाओं के लगातार उपयोग के परिणामस्वरूप दवा के अति प्रयोग से होने वाला सिरदर्द हो सकता है, जिसमें सिर दर्द और अधिक गंभीर और बार-बार होने लगता है। यह ट्रिप्टन्स, एरगोटामाइन और दर्दनाशक दवाओं, विशेष रूप से मादक दर्दनाशक दवाओं के साथ हो सकता है।
एनाल्जेसिक (दर्द निवारक दवायें)
सरल एनेल्जेसिक जैसे गैर-स्टेरॉयड भड़काव विरोधी दवायें (NSAIDs) या एसिटामिनोफेन, एसेटाइलसेलीसाइक्लिक एसिड और कैफीन का संयोजन, हल्के या मध्यम लक्षणों वाले लोगों के लिये अनुशंसित आरंभिक उपचार हैं।Gilmore B Michael, M Treatment of acute migraine headache. https://archive.org/details/sim_american-family-physician_2011-02-01_83_3/page/271 American family physician 1 फरवरी 2011 83 3 271–80 21302868 कई NSAIDs के उपयोग के समर्थन में साक्ष्य मिले है। आईब्यूप्रोफेन लगभग आधे लोगों में, प्रभावी दर्द राहत प्रदान करने वाला पाया गया हैRabbie R, Derry S, Moore RA, McQuay HJ Cochrane Database Syst Rev 10 10 CD008039 2010 20927770 10.1002/14651858.CD008039.pub2 Moore Maura Ibuprofen with or without an antiemetic for acute migraine headaches in adults और डिक्लोफेनाक प्रभावी पाया गया है।Derry S, Rabbie R, Moore RA Diclofenac with or without an antiemetic for acute migraine headaches in adults Cochrane Database Syst Rev 2 CD008783 2012 22336852 10.1002/14651858.CD008783.pub2
एस्पिरिन मध्यम से गंभीर माइग्रेन दर्द को राहत दे सकती है, जिसकी प्रभावकारिता सुमाट्रिप्टान के समान होती है।Kirthi V, Derry S, Moore RA, McQuay HJ Cochrane Database Syst Rev 4 4 CD008041 2010 20393963 10.1002/14651858.CD008041.pub2 Moore Maura Aspirin with or without an antiemetic for acute migraine headaches in adults केटोरोलैक एक अंतःशिरा यौगिक के रूप में उपलब्ध है। पैरासेटामॉल (जिसे एसेटामिनोफेन भी कहा जाता है) या तो अकेले या मेटोक्लोप्रामाइड साथ संयोजन में, प्रतिकूल प्रभाव के कम जोखिम के साथ एक अन्य प्रभावी उपचार है।Derry S, Moore RA, McQuay HJ Cochrane Database Syst Rev 11 11 CD008040 2010 21069700 10.1002/14651858.CD008040.pub2 Moore Maura Paracetamol (acetaminophen) with or without an antiemetic for acute migraine headaches in adults गर्भावस्था में एसेटामिनोफेन और मेटोक्लोप्रामाइड सुरक्षित समझे जाते हैं साथ ही तीसरे तिमाही के पहले तक NSAIDs भी सुरक्षित मानी जाती हैं।
ट्रिप्टन्स
ट्रिप्टन्स जैसे कि सुमाट्रिप्टन दर्द और मतली दोनो के लिये 75% तक प्रभावी है।Johnston MM, Rapoport AM Triptans for the management of migraine Drugs 70 12 1505–18 2010 August 20687618 10.2165/11537990-000000000-00000 इनको शुरुआत में उन लोगो के उपचार के लिये अनुशंसित किया जाता है जिनको मध्यम से गंभीर दर्द हो या जिनमें हल्के लक्षण हों जो सामान्य दर्दनाशक दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। उपलब्ध विभिन्न रूपों में मौखिक, इंजेक्शन से दिये जा सकने योग्य, नाक से दिये जाने वाले स्प्रे और मौखिक रूप से घुलने वाली गोलियाँ शामिल हैं। आम तौर पर सभी ट्रिप्टन समान रूप से प्रभावी दिखते हैं और इनमें समान दुष्प्रभाव होते हैं। हलांकि, अलग-अलग लोग, विशिष्ट ट्रिप्टन के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया दिखा सकते हैं। अधिकांश दुष्प्रभाव हल्के होते हैं जैसे निस्तब्धता, हलांकि मायोकार्डियल इस्केमिया के दुर्लभ मामले भी दिखे हैं। इसी कारण से इनकी अनुशंसा, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को नहीं की जाती है। जबकि ऐतिहासिक रूप से आधारी माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इसकी अनुशंसा नहीं की जाती है, इस आबादी में उपयोग के लिये इस चेतावनी के समर्थन में किसी नुकसान के विशिष्ट साक्ष्य नहीं हैं। इनकी आदत नहीं पड़ सकती है लेकिन एक माह में 10 दिन से अधिक लेने पर, दवा के अधिक उपयोग के कारण होने वाले सिरदर्द का कारण बन सकती हैं।Tepper Stewart J. Tepper Deborah E. Breaking the cycle of medication overuse headache https://archive.org/details/sim_cleveland-clinic-journal-of-medicine_2010-04_77_4/page/236 Cleveland Clinic Journal of Medicine 77 4 236–42 2010 April 20360117 10.3949/ccjm.77a.09147 S. J.
एरगॉटामीन
एरगॉटामीन और डाइहाइड्रोएरगॉटामीन, वे पुरानी दवायें हैं जो माइग्रेन के लिये अभी भी अनुशंसित की जाती हैं बाद वाली दवा को नाक में स्प्रे और इंजेक्शन द्वारा दिया जाता है। ये ट्रिप्टन्स जितने प्रभावी दिखाई देते हैं,Kelley NE Tepper, DE Rescue therapy for acute migraine, part 1: triptans, dihydroergotamine, and magnesium. https://archive.org/details/sim_headache_2012-01_52_1/page/114 Headache 2012 Jan 52 1 114–28 22211870 10.1111/j.1526-4610.2011.02062.x कम महंगे होते हैं,al.] ed. Jes Olesen, ... [et The headaches. 2006 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780781754002 516 http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA516 3. ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016082808/http://books.google.ca/books?id=F5VMlANd9iYC&pg=PA516 16 अक्तूबर 2013 live और ऐसे प्रतिकूल प्रभाव दिखाते हैं जो आम तौर पर सौम्य होते हैं। सबसे दुर्बल मामलों में, जैसे कि माइग्रेनोसस स्थिति में, ये काफी प्रभावी उपचार विकल्प दिखाई देते हैं।Morren JA Galvez-Jimenez, N Where is dihydroergotamine mesylate in the changing landscape of migraine therapy? Expert opinion on pharmacotherapy 2010 Dec 11 18 3085–93 21080856 10.1517/14656566.2010.533839
अन्य
शिरा में मेटोक्लोप्रामाइड देना या नाक में लिडोकेन डालना अन्य संभावित विकल्प हैं। मेटोक्लोप्रामाइड उन लोगों के लिये संस्तुत उपचार है जो लोग आपातकालीन विभाग में गये हैं। माइग्रेन होने पर, मानक उपचार में शिरा में डेक्सामेथासोन की एक खुराक को जोड़ देने पर, अगले 72 घंटों में सिरदर्द की पुनरावृत्ति में 26% कमी पाई गई है।Colman I Parenteral dexamethasone for acute severe migraine headache: meta-analysis of randomised controlled trials for preventing recurrence BMJ 336 7657 1359–61 2008 June 18541610 2427093 10.1136/bmj.39566.806725.BE , Friedman BW Brown MD 3 Innes G. D Grafstein E. Roberts T. E Rowe B. H माइग्रेन के उपचार में रीढ़ की हड्डी के श्लेष जोड़ों के चिकित्सीय उपचार के कोई समर्थक साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।Posadzki P Ernst, E Spinal manipulations for the treatment of migraine: a systematic review of randomized clinical trials. Cephalalgia : an international journal of headache 2011 Jun 31 8 964–70 21511952 10.1177/0333102411405226 इस बात की संस्तुति की जाती है कि ओपिओएड और बारबिच्युरेट का प्रयोग न किया जाये।
रोगनिदान
माइग्रेन से पीड़ित लोगों में रोग का दीर्घावधि निदान भिन्न-भिन्न है।Bigal ME Lipton, RB The prognosis of migraine. Current opinion in neurology 2008 Jun 21 3 301–8 18451714 10.1097/WCO.0b013e328300c6f5 माइग्रेन से पीड़ित अधिकतर लोगों में अपने रोग के कारण उत्पादकता हानि की अवधियों से जूझना पड़ता है हलांकि आमतौर पर यह स्थिति कम होती है और इसके साथ मृत्यु के बढ़ा जोखिम नहीं जुड़ा हुआ होता है।Schürks M Rist, PM; Shapiro, RE; Kurth, T Migraine and mortality: a systematic review and meta-analysis. Cephalalgia : an international journal of headache 2011 Sep 31 12 1301–14 21803936 10.1177/0333102411415879 रोग के चार मुख्य पैटर्न हैं: लक्षण पूरी तरह से समाप्त हो सकते है, लक्षण जारी रह सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ कम हो सकते हैं, लक्षण समान गंभीरता और आवृत्ति के साथ जारी रह सकते हैं या प्रभाव और खराब तथा इसकी आवृत्ति अधिक हो सकती है।
ऑरा वाला माइग्रेन, स्थानीय स्ट्रोक के लिये जोखिम पूर्ण कारक लगता हैSchürks M Rist, PM; Bigal, ME; Buring, JE; Lipton, RB; Kurth, T Migraine and cardiovascular disease: systematic review and meta-analysis. BMJ (Clinical research ed.) 27 अक्टूबर 2009 339 b3914 19861375 2768778जो जोखिम दुगना कर देता है।Kurth T Chabriat, H; Bousser, MG Migraine and stroke: a complex association with clinical implications. Lancet neurology 2012 Jan 11 1 92–100 22172624 युवा वयस्क होना, महिला होना, हार्मोन आधारित गर्भनिरोधक उपयोग करना, धूम्रपान करनाजोखिम को और अधिक बढ़ा देता है। इसका ग्रीवा संबंधी धमनी विच्छेदन के साथ भी संबंध प्रतीत होता है।Rist PM Diener, HC; Kurth, T; Schürks, M Migraine, migraine aura, and cervical artery dissection: a systematic review and meta-analysis. Cephalalgia : an international journal of headache 2011 Jun 31 8 886–96 21511950 10.1177/0333102411401634 3303220ऑरा के बिना होने वाले माइग्रेन कारक प्रतीत नहीं होते हैं।Kurth T The association of migraine with ischemic stroke. Current neurology and neuroscience reports 2010 Mar 10 2 133–9 20425238 10.1007/s11910-010-0098-2 केवल एक अध्ययन का समर्थन होने के कारण हृदय की समस्याओं के साथ संबंध संदेहास्पद जान पड़ता है। हालांकि कुल मिलाकर माइग्रेन, स्ट्रोक या दिल की बीमारी से मौत के खतरे को नहीं बढ़ाते हैं। ऑरा के साथ माइग्रेन वाले लोगों में माइग्रेन की निवारक चिकित्सा संबंधित स्ट्रोक का बचाव कर सकती है।Weinberger J Stroke and migraine. Current cardiology reports 2007 Mar 9 1 13–9 17362679
महामारी विज्ञान
thumb|असमर्थता-समायोजित जीवन वर्ष 2002 में निवासियों में माइग्रेन के लिये प्रति 100,000 
#b3b3b3 no data
#ffff65 <45
#fff200 45–65
#ffdc00 65–85
#ffc600 85–105
#ffb000 105–125
#ff9a00 125–145
#ff8400 145–165
#ff6e00 165–185
#ff5800 185–205
#ff4200 205–225
#ff2c00 225–245
#cb0000 >245
दुनिया भर में, माइग्रेन 10% से अधिक लोगों को प्रभावित करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, किसी एक वर्ष में पुरुषों के लगभग 6% और महिलाओं के लगभग 18% को माइग्रेन होता है, जिसके साथ क्रमशः लगभग 18% और 43% का संपूर्ण जीवन के लिये यह जोखिम जुड़ा होता है। यूरोप में, व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी समय पर 12-28% लोगों को माइग्रेन प्रभावित करता है, जिनमें से 6-15% वयस्क पुरुषों और 14-35% वयस्क महिलाओं को वर्ष में कम-से-कम एक बार माइग्रेन होता है। पश्चिमी देशों की तुलना में एशिया और अफ्रीका में यह दर थोड़ी कम हैं।The Headaches Pg. 238-240Wang SJ Epidemiology of migraine and other types of headache in Asia Curr Neurol Neurosci Rep 3 2 104–8 2003 12583837 10.1007/s11910-003-0060-7 जनसंख्या के लगभग 1.4 से 2.2% भाग में जटिल माइग्रेन होते हैं।Natoli JL Manack, A; Dean, B; Butler, Q; Turkel, CC; Stovner, L; Lipton, RB Global prevalence of chronic migraine: a systematic review. Cephalalgia : an international journal of headache 2010 May 30 5 599–609 19614702 10.1111/j.1468-2982.2009.01941.x
thumb|left|उम्र और लिंग के आधार पर माइग्रेन के मामले
उम्र के साथ इन आंकड़ों में काफी बदलाव आता है: माइग्रेन आम तौर पर 15 से 24 वर्ष की आयु में आरंभ होते हैं और 35 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों में अकसर दिखाई देते हैं। 7 साल के बच्चों में लगभग 1.7% और 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में 3.9% बच्चों में माइग्रेन होता है जिनमें यौवन से पूर्व लड़कों में यह अधिक आम तौर पर देखा जाता है।Hershey AD Current approaches to the diagnosis and management of pediatric migraine. Lancet neurology 2010 Feb 9 2 190–204 20129168 किशोरावस्था के दौरान महिलाओं में माइग्रेन अधिक आम हो जाते हैं और यह शेष जीवन काल में बना रहता है, जो पुरूषों की अपेक्षा बुजुर्ग महिलाओं में दो गुना अधिक दर से आम तौर पर पाया जाता है।महिलाओं में ऑरा वाले माइग्रेन की तुलना में ऑरा के बिना माइग्रेन आम पाया जाता है, लेकिन पुरुषों में दोनो तरह के माइग्रेन समान आवृत्ति के साथ पाये जाते हैं।
माहवारी की स्थायी समाप्ति के दौरान गंभीरता में कमी आने के पहले लक्षण अक्सर बदतर हो जाते हैं।Nappi RE Sances, G; Detaddei, S; Ornati, A; Chiovato, L; Polatti, F Hormonal management of migraine at menopause. Menopause international 2009 Jun 15 2 82–6 19465675 जबकि लगभग दो तिहाई बुजुर्गों में लक्षण ठीक हो जाते हैं, किंतु 3 और 10% बुजुर्गों में ये बने रहते हैं।Malamut edited by Joseph I. Sirven, Barbara L. Clinical neurology of the older adult 2008 Wolters Kluwer Health/Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia 9780781769471 197 http://books.google.ca/books?id=c1tL8C9ryMQC&pg=PA197 2nd ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016082631/http://books.google.ca/books?id=c1tL8C9ryMQC&pg=PA197 16 अक्तूबर 2013 live
इतिहास
thumb|सिरदर्द, George Cruikshank (1819)
सिरदर्द से संबंधित एक प्राचीन विवरण, प्राचीन मिस्र में 1200 ई.पू. के लगभग लिखी गयी [इबेरस पेपाइरस]] में दिया गया है।Miller Neil Walsh and Hoyt's clinical neuro-ophthalmology. 2005 Lippincott Williams & Wilkins Philadelphia, Pa. 9780781748117 1275 http://books.google.ca/books?id=9RA2ZOPRuhgC&pg=PA1275 6th ed 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085327/http://books.google.ca/books?id=9RA2ZOPRuhgC&pg=PA1275 16 अक्तूबर 2013 live 200 ईसा पूर्व में,हिप्पोक्रटिक चिकित्सा विधि के लेखन सिरदर्द के पूर्व होने वाली दृष्य ऑरा और उल्टी से होनेवाली आंशिक राहत का वर्णन करते हैं।Borsook David The migraine brain : imaging, structure, and function 2012 Oxford University Press New York 9780199754564 3–11 http://books.google.ca/books?id=5GVVJS_fCAkC&pg=PA3&lpg=PA3 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20141023061448/http://books.google.ca/books?id=5GVVJS_fCAkC&pg=PA3&lpg=PA3 23 अक्तूबर 2014 live thumb|left| लौह युगकी एक छिद्रित खोपड़ी। खोपड़ी के छेद की परिधि में नये हड्डी ऊतकों में हुई वृद्धि संकेत करती है कि व्यक्ति इस शल्य क्रिया के बाद भी जीवित था। द्वितीय शताब्दी के कैपाडोसिया के अरेटियस वर्णन के अनुसार सिरदर्द को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया था:सेफलाजिया, सेफली और हेटरोक्रानिया।Waldman [edited by] Steven D. Pain management 2011 Elsevier/Saunders Philadelphia, PA 9781437736038 2122–2124 http://books.google.ca/books?id=O6AojTbeXoEC&pg=PT2122&lpg=PT2122 2nd ed. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085229/http://books.google.ca/books?id=O6AojTbeXoEC&pg=PT2122&lpg=PT2122 16 अक्तूबर 2013 live परगेमान के गेलन ने शब्द हेमीक्रानिया (आधा-सिर) शब्द का उपयोग किया था, जिससे अंततः शब्द माइग्रेन विकसित हुआ। उन्होने यह भी प्रस्तावित किया कि दर्द मस्तिष्कावरण तथा सिर की रक्त वाहिकाओं से उत्पन्न होता है। माइग्रेन को अब उपयोग किये जाने वाले प्रकारों में सबसे पहले ऑरा वाले माइग्रेन (माइग्रेन ऑफ्थेल्मीक) और ऑरा रहित माइग्रेन (माइग्रेन वॉल्गैर) में हायासिन्थ थॉमस द्वारा 1887 में विभाजित किया गया था, जो कि एक फ्रांसीसी पुस्तकालयाध्यक्ष थे।
खोपड़ी में छेद करना, खोपड़ी में जानबूझ कर छेद करने की क्रिया, 7,000 ई.पू. तक की जाती थी। जबकि कुछ एक बार लोग बच जाते थे और इस प्रक्रिया से होने वाले संक्रमण के कारण अधिकतर लोग मर जाते होंगे।Mays eds. Margaret Cox, Simon Human osteology : in archaeology and forensic science 2002 Cambridge University Press Cambridge [etc.] 9780521691468 345 http://books.google.ca/books?id=-UqAnk-n7wgC&pg=PA345 Repr. 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085226/http://books.google.ca/books?id=-UqAnk-n7wgC&pg=PA345 16 अक्तूबर 2013 live ऐसा विश्वास किया जाता था कि यह "बुरी आत्माओं को बाहर निकाल दिये जाने" के आधार पर काम करता था।Colen Chaim Neurosurgery 2008 Colen Publishing 9781935345039 1 http://books.google.ca/books?id=zHg53Gw0JrAC&pg=PA1 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016085303/http://books.google.ca/books?id=zHg53Gw0JrAC&pg=PA1 16 अक्तूबर 2013 live विलियम हार्वे ने 17वीं शताब्दी में इस विधि द्वारा माइग्रेन के उपचार की संस्तुति की थी।Daniel Britt Talley Migraine 2010 AuthorHouse Bloomington, IN 9781449069629 101 http://books.google.ca/books?id=YSoSECeCudIC&pg=PA101&lpg=PA101 31 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131016082934/http://books.google.ca/books?id=YSoSECeCudIC&pg=PA101&lpg=PA101 16 अक्तूबर 2013 live
जबकि माइग्रेन के लिये कई तरह के उपचारों के प्रयास किये गये हैं, लेकिन 1868 में जाकर वह पदार्थ मिला जो प्रभावी हुआ। यह पदार्थ एक प्रकार का फफूंद एरगॉट था जिससे 1918 में एरगोटामाइन निकाला गया था।Tfelt-Hansen PC Koehler, PJ One hundred years of migraine research: major clinical and scientific observations from 1910 to 2010. https://archive.org/details/sim_headache_2011-05_51_5/page/752 Headache 2011 May 51 5 752–78 21521208 मेथआइसर्जाइड को 1959 में विकसित किया गया था और पहला ट्रिप्टन, सूमाट्रिप्टन 1988 में विकसित किया गया था। बेहतर अध्ययन डिज़ाइन के साथ 20वीं शताब्दी में प्रभावी रोकथाम उपाय खोजे गये थे और उनकी पुष्टि की गयी थी।
समाज व संस्कृति
माइग्रेन, चिकित्सीय लागत और उत्पादन क्षय के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ऐसा अनुमान है कि यूरोपीय समुदाय में यह सबसे महंगा मस्तिष्क संबंधी विकार है, जिसकी लागत प्रति वर्ष लगभग €27 बिलियन है।Stovner LJ Andrée, C; Eurolight Steering, Committee Impact of headache in Europe: a review for the Eurolight project. The journal of headache and pain 2008 Jun 9 3 139–46 18418547 संयुक्त राज्य अमरीका में इसकी अनुमानित प्रत्यक्ष लागत 17 विलियन USD है।Mennini FS Gitto, L; Martelletti, P Improving care through health economics analyses: cost of illness and headache. The journal of headache and pain 2008 Aug 9 4 199–206 18604472 इसकी लागत का लगभग दसवां हिस्सा ट्रिप्टन की लागत के कारण है। अप्रत्यक्ष लागत लगभग 15 बिलियन USD है, जिसमें काम के छूटने के कारण हुई हानि का योगदान काफी बड़ा है।वे लोग जो माइग्रेन के बावजूद काम करने पहुंचते हैं उनकी कार्यक्षमता एक तिहाई तक कम हो जाती है। प्रभावित व्यक्ति के परिवार पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
शोध
माइग्रेन से संबंधित दर्द के रोगविकास में कैल्सीटोनिन जीन संबंधी पेप्टाइड (CGRPs), की भी एक भूमिका पायी गयी है। CGRP ग्राही प्रतिपक्षी, जैसे ऑल्केगेपेन्ट और टेल्कागेपेन्ट, का माइग्रेन के उपचार के लिये “इन विट्रो” और नैदानिक अध्ययनों, दोनो में परीक्षण किया गया है।Tepper SJ, Stillman MJ Clinical and preclinical rationale for CGRP-receptor antagonists in the treatment of migraine https://archive.org/details/sim_headache_2008-09_48_8/page/1259 Headache 48 8 1259–68 2008 September 18808506 10.1111/j.1526-4610.2008.01214.x 2011 में मर्क ने अपनी परीक्षणरत दवा टेल्कागेपेन्ट के चरण III के नैदानिक परीक्षणरोक दिये।Merck & Co., Inc. SEC Annual Report, Fiscal Year Ending Dec 31, 2011 http://www.merck.com/investors/financials/form-10-k-2011.pdf SEC 21 मई 2012 65 फ़रवरी 28, 2012 PDF https://www.webcitation.org/6JBJX4a8R?url=http://www.merck.com/investors/financials/form-10-k-2011.pdf 27 अगस्त 2013 liveNCT01315847 Position Emission Tomography Study of Brain CGRP Receptors After MK-0974 Administration (MK-0974-067 AM1) क्रैनियम के माध्यम से की जाने वाली चुम्बकीय उत्तेजना भी कुछ संभावनायें जगाती है।
अर्धकपारी (सूर्यावर्त,आधाशीशी (माइग्रेन) https://web.archive.org/web/20160305122523/http://aayushved.blogspot.com/2008/02/blog-post_20.html 5 मार्च 2016 । आयुषवेद।२० फरवरी, २००८ आधासीसी या अंग्रेज़ी:माइग्रेन) एक सिरदर्द का रोग है। इसमें सिर के आधे भाग में भीषण दर्द होता है।सिरदर्द/माइग्रेनजून 2020 InternetArchiveBot स्वास्थ्य- इंडिया डवलपमेंट गेटवे। मान्यता अनुसार इसका कोई इलाज नहीं है, किंतु इससे असरदार तरीके से निपटा जा सकता है। इस रोग में कभी कभी सिर के एक हिस्से मेंमाईग्रेन जून 2020 InternetArchiveBot । स्वास्थ्य। गृह सहेली। बुरी तरह धुन देने वाले मुक्कों का एहसास होता है और लगता है कि सिर अभी फट जाएगा। उस समय अत्यंत साधारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है। यह एहसास होता है कि किसी अंधेरी कोठरी में पड़े हैं। चिकित्सकीय निगरानी में रहकर और जीवन-शैली में बदलाव करके इस रोग से निपटा जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार माइग्रेन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को तीन गुना अधिक प्रभावित करता है। http://in.jagran.yahoo.com/news/features/general/8_14_5756528.html
माइग्रेन को ऐसे दें मात
२ सितंबर
२००९
एचटीएमएल
याहू जागरण
०१
हिन्दीजून 2020 InternetArchiveBot
अधिकांश लोगों को माइग्रेन का पता तब चलता है, जब वे कई साल तक इस तकलीफ को झेलने के बाद इसके लक्षणों से परिचित हो जाते हैं। कई बार यह दर्द साइनोसाइटिस का भी हो सकता है।साइनस का सिरदर्दजून 2020 InternetArchiveBot । हैल्थ टुडे इंडिया। ६ जनवरी, २००४ किसी कठोर चीज से सिर के एक हिस्से में जोर-जोर से वार करने का एहसास तब होता है, जब जैविक परिवर्तन के कारण खून की धमनियां फूलने लगती हैं, या उनमें जलन होने लगती है। जबकि अन्य प्रकार के सिरदर्द में आमतौर पर दर्द सिकुड़ी हुई धमनियों या सिर और गर्दन की मांसपेशियों के सख्त हो जाने के कारण होता है। अपोलो अस्पताल, चेन्नई के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ॰ ए. पन्नीर के अनुसार http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tayaarinews/67-67-72435.html ऐसे कम करें माइग्रेन का दर्द चौधुरी तस्नीम १७ सितंबर २००९ एचटीएम हिन्दीनवंबर 2024 InternetArchiveBot , माइग्रेन का दर्द बहुत जबर्दस्त होता है। इसस रोजमर्रा के आम काम भी नहीं कर पाते। यहां तक कि चलना फिरना भी दूभर हो जाता है और लगता है कि शरीर टूट चुका है।
लक्षण
माइग्रेन के साथ अक्सर जी मिचलाता है और उल्टी भी हो जाती है। माइग्रेन का अटैक होने पर मरीज को रोशनी, आवाज या किसी तरह की गंध नहीं सुहाती। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ॰ ईश आनंद के अनुसार माइग्रेन का हमला अचानक होता है। कई बार यह शुरू में हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे बहुत तेज दर्द में बदल जाता है। अधिकतर यह सिरदर्द के साथ शुरू होता है और कनपटी में बहुत तीव्रता से टीस उठती है या ऐसा लगता है कि कोई कनपटी पर प्रहार कर रहा है। प्रायः यह दर्द आधे सिर में होता है, लेकिन एक तिहाई मामलों में दर्द सिर के दोनों ओर भी होता पाया गया है। एक तरफ होने वाला दर्द अपनी जगह बदलता है और यह ४ से ७२ घंटों तक रह सकता है। इस समय उबकाई आना, उल्टी, फोनोफोबिया और प्रकाश से भय आदि समस्याएं भी पैदा हो सकती है। माइग्रेन का हमला किसी भी आयु में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर इसकी शुरुआत किशोर उम्र से होती है। माइग्रेन के ज्यादातर रोगी वे होते हैं, जिनके परिवार में ऐसा इतिहास रहा है। इसके कुल रोगियों में ७५ प्रतिशत महिलाएं होती हैं। माइग्रेन का दर्द प्रायः पर सिर के एक सिरे से, या कभी-कभी बीचों-बीच से या पीछे की तरफ से उठता है। माइग्रेन का दर्द ४ से ४८ घंटे तक रह सकता है। कभी यह रह-रहकर कई हफ्तों या महीनों तक, या फिर सालों तक खास अंतराल में उठता है। कई बार एक ही समय में यह बार-बार हथौड़ों की बारिश का एहसास कराता है। इसकी अनुभूति कई बार वास्तविक दर्द से दस मिनट से लेकर आधे घंटे पहले ही शुरू हो जाती है। इस दौरान सिर में बिजली फट पड़ने, आंखों के आगे अंधेरा छा जाने, बदबू आने, सुन्न पड़ जाने या दिमाग में झन्नाहट का एहसास होता है। किसी-किसी मरीज को अजीब-अजीब सी छायाएं नज़र आती हैं। किसी को चेहरे और हाथों में सुइयां या या पिनें चुभने का एहसास होता है। लेकिन कई अध्ययनों से सामने आया है कि माइग्रेन के प्रभामंडल का एहसास केवल एक से पांच प्रतिशत रोगियों को ही होता है। इसे परंपरागत या क्लासिकल माइग्रेन कहा जाता है, लेकिन यह महिलाओं में कम होता है।
माइग्रेन के तीन प्रकार के बताये जाते हैं:
सामान्य माइग्रेन: यह माइग्रेन फोनोफोबिया और फोटोफोबिया के साथ होता है।
क्लासिक माइग्रेन: इस प्रकार के माइग्रेन में विभिन्न वस्तुएं चमकीली दिखायी पड़ती हैं। जिगजैग पैटर्न यानी टेढ़े-मेढ़े स्वरूप में चटख रंगीन चमचमाती रोशनियां दिखाई पड़ती है या दृष्टि क्षेत्र में एक छिद्र दिखाई पड़ता है, जिसे ब्लाइंड स्पॉट कहते है।
जटिल माइग्रेन मोटा पाठ: ऐसे माइग्रेन में मस्तिष्क के ठीक से काम न करने की वजह से सिरदर्द होता है।
कारण
अर्धकपारी के प्रमुख कारणों में तनाव होना, लगातार कई दिनों तक नींद पूरी न होना, हार्मोनल परिवर्तन, शारीरिक थकान, चमचमाती रोशनियां, कब्ज़, नशीली दवाओं व शराब का सेवन आते हैं।सिर का दर्द माइग्रेन तो नहीं ?जून 2020 InternetArchiveBot । एमपी समयलाइव।१८ अगस्त, २००९ कई मामलों में ऋतु परिवर्तन, कॉफी का अत्यधिक सेवन (चार कप से अधिक), किसी प्रकार की गंध और सिगरेट का धुआं आदि कारण भी माइग्रेन की समस्या का कारण देखे गये हैं। आजकल डिब्बाबंद पदार्थों और जंक फूड का काफी चलन है। इनमें मैदे का बड़ी मात्रा में प्रयोग होता है, यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप इन पदार्थों का सेवन कतई न करें। पनीर, चाकलेट, चीज, नूडल्स, पके केले और कुछ प्रकार के नट्स में ऐसे रासायनिक तत्त्व पाए जाते हैं जो माइग्रेन को बढ़ा सकते हैं।माइग्रेन- समय पर इलाज जरूरी है https://web.archive.org/web/20130331015821/http://hindi.webduniya.com/miscellaneous/health/homeremedies/0902/13/1090213058_1.htm 31 मार्च 2013 । वेब दुनिया
२० से ५५ वर्ष की आयु के ऐसे लोग जिनकी कमर के क्षेत्र में अत्यधिक चर्बी है उन्हें माइग्रेन होने का खतरा औरों की तुलना में अधिक होता है।माइग्रेन से बचना है तो कम करें कमर की चर्बी!जून 2020 InternetArchiveBot । जोश १८। १६ फरवरी, २००९। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस अमेरिकन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी (एएएन) में फिलाडेल्फिया के ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा २२,२११ लोगों किये गये शोध के निष्कर्ष के अनुसार कमर पर अधिक चर्बी वाली ३७ प्रतिशत महिलाओं को माइग्रेन की शिकायत थी जबकि बिना अतिरिक्त चर्बी वाली मात्र २० प्रतिशत महिलाओं को ऐसी समस्या थी। http://www.livehindustan.com/news/1/1/1-1-11151.html
माइग्रेन से बचना है तो कमर की चर्बी कम कीजिए
२ सितंबर
२००९
एचटीएमएल
हिन्दुस्तान लाइव
०१
हिन्दीनवंबर 2024 InternetArchiveBot
२० से ५५ वर्ष की आयुवर्ग के २० प्रतिशत ऐसे पुरुषों को माइग्रेन की शिकायत थी जिनकी कमर सामान्य से अधिक थी जबकि मात्र १६ प्रतिशत ऐसे लोगों को माइग्रेन था जिनकी कमर ज्यादा नहीं थी।मोटापा बढ़ाता है माइग्रेन का खतरा जून 2020 InternetArchiveBot । जागरण न्यूज़।माइग्रेन से बचना है तो कमर की चर्बी कम कीजिएनवंबर 2024 InternetArchiveBot : शोधकर्ता बी. ली पीटरलिन के अनुसार, ‘‘इस शोध के नतीजों से साबित होता है कि कमर के हिस्से की चर्बी को कम करने से माइग्रेन से जूझ रहे लोगों को फायदा मिल सकता है।’’ अत्यधिक मोटे या तोंद वाले लोगों को भी माइग्रेन की संभावना अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक होती है।बड़ी तोंद वालों को माइग्रेन का खतरा ज्यादजून 2020 InternetArchiveBot ।२० मार्च, २००८। याहू जागरण फ्रांस के रैंग्वेल अस्पताल में हुई शोध के दौरान कुछ शोधार्थियों ने साधारण माइग्रेन से पीड़ित सात रोगियों पर मस्तिष्क की प्रक्रियाओं में अंतर बताने वाली ‘पोज़ीट्रॉन इमिशन टोमोग्राफ़ी’ (पीईटी) तकनीक का इस्तेमाल किया। इस शोध में प्रमुख भूमिका निभानेवाली डॉक्टर मारी डेनुएल ने कहा कि जब दौरे को अप्राकृतिक रूप से करवाया जाता है तो रोगी हाइपोथेलेमस प्रतिक्रियाओं को खो देते हैं। इस प्रकार माइग्रेन के दौरे में हाइपोथेलेमस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।माइग्रेन के कारणों का सुराग मिला https://web.archive.org/web/20071229031742/http://www.bbc.co.uk/hindi/science/story/2007/12/printable/071225_migraine_cause.shtml 29 दिसंबर 2007 ।२५ दिसंबर, २००७। बीबीसी हिन्दी।मिल सकता है माइग्रेन का इलाज https://web.archive.org/web/20160305123239/http://insightstory.blogspot.com/2007/12/blog-post_26.html 5 मार्च 2016 । इनसाइट स्टोरी।२६ दिसंबर, २००७।
उच्च रक्तचाप के रोगियों में माइग्रेन की संभावना ५० प्रतिशत से भी कम होती है। नॉर्वे में २० वर्ष से अधिक आयु वाले ५१,३५३ लोगों पर हुए शोध के परिणाम न्यूरोलॉजी नामक एक जर्नल में प्रकाशित हुए थे। उसी के संदर्भ से ये संभावना निकली है।'माइग्रेन' को कम कर सकता है उच्च रक्तचापजून 2020 InternetArchiveBot ।१५ अप्रैल, २००८। दैट्स हिन्दी।लंदन। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
उपचार
सभी रोगियों में माइग्रेन के पूर्व संकेत (ट्रिगर्स) एक से नहीं होते, इसलिए उनके लिए डायरी में अपनी अनुभूतियां दर्ज करना उपयोगी हो सकता है। इसके बाद दवा की सहायता से इन ट्रिगर्स से समय रहते बचकर, माइग्रेन को टाल भी सकते हैं।
कभी-कभार माइग्रेन का हल्का-फुल्का दर्द होने पर दैनिक काम प्रभावित नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे रोगी बिना किसी डाक्टरी राय के सीधे दवाई विक्रेता से मिलने वाले आम दर्दमारक दवाइयां ले सकते हैं, जैसे कि क्रोसीन या गैर-स्टैरॉयड जलन मिटाने वाली गोलियां डिस्प्रिन, ब्रूफेन और नैप्रा।
भीषण दर्द होने पर दो प्रकार की दवाएं काफी प्रभावशाली होती हैं, जिन्हें इन रोगियों को सदा अपने साथ रखना चाहिए। पहली- जलन मिटाने वाली कैफीन रहित गोलियां नैप्रा-डी, नैक्सडॉम और मेफ्टल फोर्ट। और दूसरी ट्रिप्टान दवाएं- जैसे कि सुमिनेट टैब्लेट, नैसाल स्प्रे या इंजेक्शन, राइज़ैक्ट या फिर ज़ोमिग। पहले ट्रिप्टान दवाएं तब दी जाती थीं, जब माइग्रेन पर आम पेन किलर्स का कोई असर नहीं होता था। इसके बाद नए शोध से पता चला कि भीषण दर्द में सीधे ही ट्रिप्टान दवाओं का सहारा लेना अधिक कारगर होता है। ट्रिप्टान दवाएं दर्द शुरू होने से पहले, या मामूली दर्द शुरू हो जाने पर भी ली जा सकती हैं। इससे इनका असर बढ़ जाता है। ऐसा करके माइग्रेन के ८० प्रतिशत हमलों को दो घंटे में खत्म किया जा सकता है। इससे दवा का दुष्प्रभाव (साइड-इफैक्ट'') भी कम हो जाता है और अगले २४ घंटों में माइग्रेन दर्द की संभावना भी नहीं रहती।
कुछ दवाएं ऐसी हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह और मार्गदर्शन से ही लिया जा सकता है। इन्हें एर्गोटैमिन्स कहा जाता है। इस श्रेणी में एर्गोमार, वाइग्रेन, कैफरगोट, माइग्रेनल और डीएचई-45 आती हैं। ट्रिप्टान दवाओं की तरह ये भी अन्य धमनियों को तो खोलती हैं, लेकिन हृदय की धमनियों को कुछ ज्यादा ही खोल देती हैं, इसलिए कम सुरक्षित मानी जाती हैं। यहां खास ध्यान योग्य बात है कि कई बार सिरदर्द दूसरी खतरनाक और जानलेवा बीमारियों का भी संकेत होता है। इसलिए बार-बार होने वाले तेज सिरदर्द, गर्दन दर्द, अकड़न, जी मिचलाने या आंखों के आगे अंधेरा छा जाने को बिलकुल भी नज़र अंदाज न करें और फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिये। माइग्रेन की दवाई अब प्रसिद्ध भारतीय औषदि कंपनी रैन्बैक्सी भी निकाल रही है।माइग्रेन की दवा बेचेगी रेनबैक्सीजून 2020 InternetArchiveBot । राजस्थान पत्रिका। १२ अगस्त, २००९। नई दिल्ली। माइग्रेन में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी भी लाभदायक होती है।माइग्रेन के सिरदर्द में राहत मिली हाइपरबैरिक ऑक्सीजन थेरेपी से https://web.archive.org/web/20120418045701/http://health.ituloyangsulong.biz/hi/migraine-headaches-relieved-by-hyperbaric-oxygen-therapy/ 18 अप्रैल 2012 । स्वास्थ्य और स्वास्थ्य क्षेत्र। २४ जनवरी, २००९
शल्य क्रिया द्वारा
वैज्ञानिकोअंनुसार जो लोग माइग्रेन के दर्द से पीड़ित होते हैं उन्हें छोटी-सी सर्जरी से फ़ायदा हो सकता है।बस छोटा ऑपरेशन और माइग्रेन गायब!जून 2020 InternetArchiveBot । मेरी खबर।३ अगस्त, २००९बस छोटा ऑपरेशन और माइग्रेन गायब । पत्रिका.कॉम।लंदन अमरीकी डॉक्टरों का कहना है कि यदि माथे और गर्दन की कुछ माँसपेशियाँ हटा दी जाएँ तो इससे माइग्रेन से छुटकारा दिलाया पाया जा सकता है। इन डॉक्टरों ने एक साल में माइग्रेन से पीड़ित सौ लोगों की सर्जरी की और पाया कि उनमें से ९० लोगों को या तो माइग्रेन से छुटकारा मिल गया था या फिर उसमें भारी कमी आई थी।सर्जरी से माइग्रेन का इलाज https://web.archive.org/web/20070307033722/http://www.bbc.co.uk/hindi/scitech/030818_ac_migrane.shtml 7 मार्च 2007 । बीबीसी हिन्दी।१८ अगस्त, २००३।
योग द्वारा
माइग्रेन और योग
माइग्रेन का निवारण योगासन द्वाआ सुलभ है।बाबा रामदेव के प्राणायाम और योगासन https://web.archive.org/web/20091129123744/http://hindi.1bharat.com/duniya/?p=6 29 नवंबर 2009 । चौपाल। ८ नवंबर, २००६। भूपेन मौर्य इसके लिए रात्रि को बिना तकिए के शवासन में सोएं। सुबह-शाम योगाभ्यास में ब्रह्म मुद्रा, कंध संचालन, मार्जरासन, शशकासन के पश्चात प्राणायाम करें। इसमें पीठ के बल लेटकर पैर मिलाकर रखें। श्वास धीरे-धीरे अंदर भरें, तब तक दोनों हाथ बिना मोड़े सिर की तरफ जमीन पर ले जाकर रखें और श्वास बाहर निकालते वक्त धीरे-धीरे दोनों हाथ बिना कोहनियों के मोड़ें व वापस यथास्थिति में रखें। ऐसा प्रतिदिन दस बार करें। अंत में कुछ देर शवासन करके नाड़िशोधन प्राणायाम दस-दस बार एक-एक स्वर में करें।माइग्रेन और योगासन । वेब दुनिया।
होम्योपैथी
होम्योपैथी में भी इसका उपचार दिया गया है।सिरदर्द दूर भगाएंजून 2025 InternetArchiveBot । महानगर टाइम्स। ३ अगस्त, २००९ इसके लिए *बैलाडोना - 30 या
ब्रायोनिया -30 या
ग्लोनाइन -30 या
आइरिस - वी -30 या
जेलसीमियम -30
नामक दवाइयों की की चार - चार बूंदें दिन में चार बार लेने से आराम मिलता है।
घरेलू उपचार
इस बीमारी के लिए कई घरेलू उपचार भी किए जा सकते हैं। http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/health/homeremedies/0808/09/1080809047_1.htm माइग्रेन का दर्द और घरेलू उपचार १७ सितंबर सुधा डॉ॰रश्मि एचटीएमएल वेब दुनिया ०२ हिन्दी https://web.archive.org/web/20090901084521/http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/health/homeremedies/0808/09/1080809047_1.htm 1 सितंबर 2009 dead
सिर की मालिश
इस दर्द में यदि सिर, गर्दन और कंधों की मालिश की जाए तो यह इस दर्द से आराम दिलाने बहुत सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके लिए हल्की खुश्बू वाले अरोमा तेल का प्रयोग किया जा सकता है।
धीमी गति से साँस लें
रोगी साँस की गति को थोड़ा धीमा करके, लंबी साँसे लेने की कोशिश करें। यह तरीका दर्द के साथ होने वाली बेचैनी से राहत दिलाने में सहायता करेगा।
ठंडे या गर्म पानी की हल्की मालिश
एक तौलिये को गर्म पानी में डुबाकर, उस गर्म तौलिये से दर्द वाले हिस्सों की मालिश करें। कुछ लोगों को ठंडे पानी से की गई इसी तरह की मालिश से भी आराम मिलता है। इसके लिए बर्फ के टुकड़ों का उपयोग भी कर सकते हैं।
अरोमा थेरेपी
अरोमा थेरेपी माइग्रेन के दर्द से काफ़ी आराम पहुंचाता है। इस तरीके में हर्बल तेलों के एक तकनीक के माध्यम से हवा में फैला दिया जाता है या फिर इसको भाप के द्वारा चेहरे पर डाला जाता है। इसके साथ हल्का संगीतक भी चलाया जाता है जो दिमाग को आराम पहुँचाता है।
संगठन
विश्व सिरदर्द गठबंधन
सिरदर्द, एक चिकित्सकीय जर्नल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
माइग्रेन रोग क्या है?, माइग्रेन के लक्षण और उपाय https://web.archive.org/web/20230810230314/https://avlive24.com/migraine-meaning-in-hindi-maigren-ke-lakshan-aur-upaay/ 10 अगस्त 2023
क्यों होता है माइग्रेन?
जब कभी सताए माइग्रेन
माइग्रेन का सिरदर्द लक्षण। फ़्रीक्वेन्ट हैडेक.नेट।
सिरदर्द/माइग्रेन पर ज्ञानवर्धक लेखजून 2020 InternetArchiveBot
सात चीजें जो आपको जाननी चाहिए ऑप्टिकल माइग्रेन के बारे में दिसंबर 2024 InternetArchiveBot । लेख और संसाधन।२४ अक्तूबर, २००७
श्रेणी:सिर के रोग
*
श्रेणी:न्यूरोलॉजिकल रोग
श्रेणी:सिरदर्द
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना