Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फोर्क (सॉफ्टवेयर विकास)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|upright|एक समय-रेखा चार्ट जो लिनक्स वितरण के विकास को दिखाता है। इस आरेख में होने वाले हर बंटवारे को फोर्क कहा जाता है। फोर्क (Fork) सॉफ्टवेयर विकास का एक प्रकार का कोडबेस होता है। फोर्क को किसी मौजूदा कोडबेस की प्रतिलिपि बनाकर तैयार किया जाता है।स्कॉट ए. हिसम Open Source Systems: Grounding Research 2011 IFIP ब्राज़ील 9783642244186 259 https://www.google.co.in/books/edition/Open_Source_Systems_Grounding_Research/Ge0LBwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Fork+(software+development)&pg=PA259&printsec=frontcover 27 अगस्त 2026 en ओपन सोर्स सिस्टम : अनुसंधान को आधार प्रदान करना आम तौर पर प्रतिलिपि बनाने के उपरांत फोर्क को स्वतंत्र रूप से मूल कोडबेस से बदला जाता है। फोर्क से बने सॉफ्टवेयर का शुरुआती व्यवहार मूल कोड से बने सॉफ्टवेयर जैसा ही होता है, लेकिन जैसे-जैसे प्रतिलिपि कोड में बदलाव होते जाते हैं, बनने वाले सॉफ्टवेयर का व्यवहार मूल सॉफ्टवेयर से काफी अलग होता जाता है।आर्टम पॉलीवेनी जोशेन डी वेर्ड्ट Intelligent Information Systems 2022 स्प्रिंगर इंटरनेशनल पब्लिशिंग बेल्जियम 9783031074813 100 https://www.google.co.in/books/edition/Intelligent_Information_Systems/e9xxEAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Fork+(software+development)&pg=PA100&printsec=frontcover 27 अगस्त 2026 en बुद्धिमान सूचना प्रणाली फोर्क करना ब्रांचिंग का ही एक रूप है, लेकिन इसमें आम तौर पर फोर्क की गई फाइलों को मूल फाइलों से अलग संगृहीत किया जाता है। कोडबेस को फोर्क करने के कारणों में उपयोगकर्ता की पसंद, मूल सॉफ्टवेयर का विकास रुक जाना या बंद हो जाना इत्यादि शामिल हो सकता है। मुद्राधिकार कानून के तहत बिना स्पष्ट इजाज़त के स्वामित्व वाले साफ्टवेयर (जैसे यूनिक्स (Unix)) को फोर्क करना मना है, लेकिन मुफ्त और मुक्त सॉफ्टवेयर को, उनकी परिभाषा के अनुसार, बिना इजाज़त के फोर्क किया जा सकता है। व्युत्पत्ति फोर्क शब्द का इस्तेमाल 14वीं सदी से ही शाखाओं में बंटना या अलग-अलग रास्तों पर जाना के अर्थ में किया जाता रहा है।Origin and history of fork https://www.etymonline.com/word/fork एटीमॉनलाइन 27 अगस्त 2026 en फोर्क की उत्पत्ति और इतिहास सॉफ्टवेयर विकास के संदर्भ में, फोर्क शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले वर्ष 1980 में एरिक ऑलमैन ने मूल कोड नियंत्रण प्रणाली के तहत एक संशोधन नियंत्रण शाखा बनाने के लिए किया था।एरिक ऑलमैन An Introduction to the Source Code Control System http://sccs.sourceforge.net/man/sccs.me.html सोर्सफोर्ज 27 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20141106144859/http://sccs.sourceforge.net/man/sccs.me.html 6 नवंबर 2014 en स्रोत कोड नियंत्रण प्रणाली का परिचय वर्ष 1983 तक यूज़नेट पर इस शब्द का इस्तेमाल चर्चा के विषयों को ले जाने के लिए एक उप-समूह बनाने की प्रक्रिया के लिए किया जाता था। हालांकि, ल्यूसिड इमैक्स (अब एक्सइमैक्स) (1991) या बर्कले सॉफ्टवेयर वितरण (1993–1994) के शुरुआती समय में फोर्क शब्द का इस्तेमाल समूह में बंटवारे के अर्थ में किए जाने की जानकारी नहीं है। वर्ष 1993 में रस नेल्सन ने इस संदर्भ में टूट (Shattering) शब्द का इस्तेमाल किया था। वर्ष 1995 में एक्सइमैक्स के बंटवारे को बताने के लिए 'फोर्क' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इन्हें भी देखें क्रमानुदेशन प्रोग्रामिंग भाषा मॉड्यूलर प्रोग्रामिंग मशीनी भाषा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ फोर्क का अधिकार श्रेणी:कम्प्यूटर विज्ञान श्रेणी:सॉफ्टवेयर अभियान्त्रिकी श्रेणी:सॉफ्टवेयर